सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सामाजिक मुद्दा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोटेदार क्षेत्रीय विधायक के नाम पर कर रहा खूलेआम धांधली विधायक का नाम कर रहा बदनाम*

* कोटेदार क्षेत्रीय विधायक के नाम पर कर रहा खूलेआम धांधली विधायक का नाम कर रहा बदनाम* रिपोर्ट-सूरज कुमार क्षेत्रीय विधायक को अपना रिस्तेदार बताकर गांव की जनता को डरा कर खुलेआम। कर रहा धांधली राशन वितरण में हो रही धांधली, कार्डधारकों को भी नहीं मिल रहा राशन उन्नाव/ मियागंज उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए कम दर पर राशन की व्यवस्था की है। वहीं राशन वितरण में हो रही धांधली की वजह से राहत की बजाए कमजोर तबके के लोगो की परेशानियाँ बढ़ती जा रही है। कोटेदार की कार्यशैली सरकार के मंसूबो पर पानी फेरने का काम कर रही है। ताजा मामला मियाँगंज ब्लाक की ग्राम सभा अहरा डणिया का है। जहाँ कोटेदार रमेश के द्वारा राशन वितरण न किये जाने से जनता परेशान है। जनता द्वारा इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मूलचंद्र से की । जब ग्राम प्रधान द्वारा कोटेदार रमेश से बात करने के लिए गए तो कोटेदार रमेश ने ग्राम प्रधान को गाली देकर भगा दिया। कहा कि राशन नही बाटूंगा जो करना हो कर लो । मेरे रिस्तेदारों की पहुँच बहुत ऊँची तक है।तुम मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते ह जिसका ख...

जनपद एटा वोटर पेंशन महापंचायत एवं आर्थिक आजादी आंदोलन का रोड शो बहुत शानदार रहा।

जनपद एटा वोटर पेंशन महापंचायत एवं आर्थिक आजादी आंदोलन का रोड शो बहुत शानदार रहा। रिपोर्ट- ब्रजेश कल दिनांक 2.10.18 तहसील अलीगंज जनपद एटा वोटर पेंशन महापंचायत एवं आर्थिक आजादी आंदोलन का रोड शो बहुत शानदार रहा जिसमें मदन जिला अध्यक्ष एटा जयवीर सिंह शाक्य एडवोकेट रामनिवास यादव हरिलाल सिंह राजपूत एडवोकेट एवं उनके साथ दर्जनों बीपीआई के लोगों ने भाग लिया जिसने नरेश गांधी ओम प्रकाश यादव सादेश अली मसीह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीपीआई के साथ विकलांग संयुक्त मोर्चा वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष वैद्य वीरेंद्र कुमार आर्य ने ही संबोधित किया एवं 3 अक्टूबर 2018 को विकासखंड कमालगंज जिला फर्रुखाबाद में ओम प्रकाश यादव सुरेश चौधरी बिहार एवं सादेश अली मशीन एवं वैद्य वीरेंद्र कुमार आर्य प्रभा ने जबरदस्त वोटर पेंशन महापंचायत एवं आर्थिक आजादी आंदोलन हेतु विभिन्न गांव में ग्राम सभा मधवापुर ग्राम सभा इस्माइल गंज ग्राम सभा बहुरा एवं ग्राम सभा कुमरा पुर सैकड़ों लोगों को संबोधित किया।

राम मंदिर बीजेपी का चुनावी मुद्दा।

रिपोर्ट जितेन्दार पांचाल जिलाअध्यक्ष मथुरा राम मंदिर बीजेपी का चुनावी मुद्दा। लखनऊ । भाजपा के जिम्मेदार लोग भले यह कहें कि राम मंदिर हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय है लेकिन, सच यही है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव तक अयोध्या और राम मंदिर सुर्खियों में रहेगा। इसके लिए सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। हर बार की तरह इसकी अगुआई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) करेगा। पांच अक्टूबर को मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों की दिल्ली में होने वाली बैठक से यह सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिर के बारे में अगली रणनीति बनेगी मंदिर निर्माण के संबंध में संतों की दिल्ली बैठक खासी महत्वपूर्ण होगी। इसमें राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती, मध्वाचार्य विश्वेश तीर्थ, सत्यमित्र गिरि, अवधेशानंद गिरि आदि शामिल होंगे। दो दिन पहले लखनऊ आए विहिप के अंतराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा भी था कि दिल्ली की बैठक में संत समाज जो निर्णय करेगा, उसके अनुसार मंदिर के बारे में अगली रणनीति बनेगी। मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में होन...

मुहर्रम (ग़मगीन पर्व) पर विशेष।

मुहर्रम (ग़मगीन पर्व) पर विशेष। इस्लामी नया साल "हिजरी" क्यों कहलाता है? इस्लामी नए साल की मुबारकबाद का औचित्य? हमारे नबी रसूले ख़ुदा मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहोअलैहेवसल्लम, चारों खुलाफा ए राशेदीन, सभी इमामों और हमारे बुज़ुर्गों और किसी राजनेता, शासनाध्यक्ष आदि ने आज तक इस्लामी नए साल की मुबारकबाद क्यों नहीं दी? कभी सोचिये? दरअसल इस्लामी नया साल रसूले खुदा की 'हिजरत' से शुरू होता है। यानी हमारे नबी सल्लल्लाहोअलैहेवसल्लम को इतना परेशान किया गया कि वो अपना घर बार और शहर छोड़कर दूसरे शहर हिजरत करने पर मजबूर हो गए। और उन्होंने मक्का शहर से मदीना शहर में हिज़रत की थी।  इस तरह 'हिजरत' से 'हिजरी' बना और इस्लामी नए साल 'हिजरी' की शुरूआत हुई। अब आप बताएं क़ि रसूले ख़ुदा का परेशान होकर घर बार छोड़ना मुबारक बाद का मौक़ा कब से होगया ? उसके बाद सन् 61 हिजरी में रसूले खुदा के प्यारे नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में दर्दनाक शहादत ने मोहर्रम को और ग़मगीन बना दिया। भाई, दूसरों के नए साल खुशीयों और हर्षोउल्लास के साथ शुरू होते हैं । जबकि इस्...

योगीराज में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है ग्रामीण

योगीराज में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है ग्रामीण  रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल , गोवर्धन तहसील की ग्राम पंचायत सहार  के  लोग नारकी जीवन जीने को मजबूर है ग्राम प्रधान के द्वारा उनके गांव में कभी भी कोई विकास कार्य नही कराए गए है गांव में रहने बाले वाशिन्दों को नाली के भरे हुए गंदे पानी से निकलना पड़ता है जिससे घरों में रहने बाले बच्चो को मच्छर काटने की बजह से बीमारी फैलती है गावों के लोगो के लाख कहने के बावजूद भी ग्राम प्रधान उनकी कोई बात नही सुनता ओर आराम से पलवल  अपने घर रहता है ग्रामीणों के द्वारा कई बार तहसील दिवस ओर तहसील के अधिकारियों को लिखित सूचना भी दी जा चुकी है लेकिन कोई भी उनकी शिकायत नही सुनता है बेसे तो उत्तरप्रदेश की योगी सरकार गाओ ओर शहर की जनता हो हर संभव तरह तरह की योजनाओं का लाभ देने के लाख बादे करती है लेकिन बो वादे ऐसे गाओ जीवन यापन कर रहे ग्रामीणो आगे खोखले सावित हो रहे है अब देखना होगा इन गावो के लोगो की शिकायत पर प्रशासन इनकी शिकायत का निस्तारण कर ग्राम प्रधान के खिलाफ़ क्या कार्यवाही की जाती है।

अराजक तत्वों और भू माफियाओं ने कब्रिस्तान की कब्रों को खोद डाला।

अराजक तत्वों और भू माफियाओं ने कब्रिस्तान की कब्रों को खोद डाला। रिपोर्ट-गुलजार उन्नाव जिले के सिगरोसी गाव में मुस्लिम पुशतैनी कब्रोस्तान को कुछ अराजकतत्वों और ज़मीन माफ़ियाओ ने जे सी बी मशीन से क़ब्रों को खोद डाला जिसको लेकर कोई बड़ी घटना हो सकती है मुस्लिम समुदाय कें लोगो ने जिला अधि कारी को आज़ दिया प्राथना पत्र 100 साल पुराना पुश्तैनी कब्रोस्तान जिसमे सभी लोग हमेशा से क़ब्र वही बनवा ते है आज़ कुछ लोगो ने वहा जाकर देखा तो पता चला की जे .सी .बी मशीन से कब्ररे खुदवा दी जल्द से जल्द अगर कब्रों को नही बनवा या गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है जिसका ज़िम्मेदार जिला प्रशासन होगा आज़ तमाम लोगो ने जिला अधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की शिकायत करने वालो में फरहत हुसैन जैदी .कमर हुसैन .अंसार हुसैन जैदी .हैदर जाफरी.फुर्कान हैदर .आदि लोगो ने दिया ज़िलाअधिकारी क़ो

निकम्मी उन्नाव नगर पालिका।

निकम्मी उन्नाव नगर पालिका रिपोर्ट- गुलजार उन्नाव-समाजसेवी एवं मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने उन्नाव की नगर पालिका परिषद पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए की बन्दर बांट सभासदों व अध्य्क्ष द्वारा मिलकर की गई है।नालों में सफ़ाई का कोई कार्य नहीं कराया गया।जिसकी वजह से पूरे शहर में जलनिकासी न होने के कारण कई मोहल्ले गन्दे पानी से भरे हुए हैं।नाले नालियों का पानी सड़कों पर भरा है।थोड़ी बारिश होने पर गन्दा पानी घरों में भर जाता है।       नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि नाली व नालों की सफाई बराबर कराई जा रही है।वहीं श्री अहमद ने मौके पर ए बी नगर स्थित जामा मस्जिद के पीछे नाले पर बने पुल पर लेजाकर दिखाया।वास्तव में नाले का पुल पूरा सिल्ट व कूड़े से भरा था।नाले में भरे कचरे पर महीनों पुराने तमाम तरह के पेड़ पौधे व घास बेलें लेलहा रही थीं।उनमे खिले फूल यह बता रहे थे कि पालिका प्रशासन झूठ बोल रहा है।       क्षेत्र के नागरिकों ने भी बताया कि यहाँ नाले की कोई सफाई नहीं हुई है।     नाले में ख...

ए भाई जरा देखकर चलो

ए भाई जरा देखकर चलो कानपुर-    कानपुर  माल रोड  से किदवई नगर कैन्ट के रास्ते जाते हुए यातायात भवन से चंद कदम पर कुछ महीने पूर्व रोड  धस गई थी जो कि काफी बड़े मौत के गड्ढे में तब्दील है  तथा VIP रोड के नाम से जाने वाली रोड पर छोटे तथा बड़े वाहन एक तरफा रोड से निकलने में काफी ज्यादा जाम की स्थिति बनी  हुई है  वही एक तरफ क्षेत्रीय पुलिस ने  धसी रोड पर चारों तरफ  बैराडिंग गड्ढे के पास लगा दिया ताकि कोई छोटा तथा बड़ा वाहन चालक इस बड़े से गड्ढे में गिरकर चुटहिल और जख्मी ना हो जाए मगर यहां की समस्या जस की तस बनी हुई है महीनों से खुला पड़ा हुआ है मौत का गड्ढा बीच रोड पर इंसान या फिर कोई रोड पर निकलने वाले  आवारा मवेशी हो सकता है जख्मी तथा या  फिर गवा  सकता है अपनी जान आये दिन गुजरते हैं इस रोड पर VIP वाहन तथा छोटे बड़े अधिकारियों का रोजाना रहता है इस VIP रोड से आगमन कुछ दिन पूर्व यातायात भवन मे  ई  चालान का उद्घाटन करने आए थे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।         आये दिन...

बराऐ मेहरबानी जिन्हें देश और सतरंगी समाज से ज़रा भी मोहब्बत है और देशभक्त होने का दम भरते हैं। इस लम्बे लेख को लिंक खोलकर अवश्य पढ़ें।

बराऐ मेहरबानी जिन्हें देश और सतरंगी समाज से ज़रा भी मोहब्बत है और देशभक्त होने का दम भरते हैं। इस लम्बे लेख को लिंक खोलकर अवश्य पढ़ें।  निष्पक्ष होकर सोचें फिर देशहित में अपनी निष्पक्ष राय ज़रुर दें । लेख के कुछ अंश नीचे दे रहा हूं। आज़ादी के 71 वर्ष बाद – मुसलमानों की दिशा व दशा । दे श की आज़ादी की 72 वें वर्ष में प्रवेश करते हुऐ मुसलमानों की दिशा पर दशा पर निगाह डालते हैं तो एक शब्द ज़हन  में  उभरता है “कठमुल्ला” । “कठमुल्ला” शब्द सुनते ही अधिकांश मस्तिष्क में एक छवि उभरती है - गोल टोपी वाले, लम्बी दाढ़ी बग़ैर मूंछ वाले, लम्बे कुर्ते और छोटे पाजामे वाले कट्टर व्यक्तित्व की। जो हिंसक है, मांसाहारी है, “हम पांच, हमारे पच्चीस” पर यक़ीन रखता है। जिसे अपने मज़हब के अलावा किसी अन्य मज़हब और उसके मानने वालों से नफरत है। वह उन्हें मारकर जन्नत में हूरों का तमन्नाई है। हिन्दू युवतियां देखते ही उसके मुंह से राल टपकने लगती है। उसे अपने मुल्क से मोहब्बत नहीं। वो देशद्रोही है। उसने देश के लगभग सभी मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी हैं, वो भी जो मौसम की मार से अथवा किन्हीं अन्य कारणों से क्...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेलख़ू के स्वास्थ्य कर्मी दिखा रहे हें योगी सरकार को ठेंगा ,नहीं पहुँच रहे केन्द्रों पर ड्यूटी करने , ग्रामीणों का आरोप ,घर बेठे ले रहे वेतन*,

* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां के  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेलख़ू के स्वास्थ्य कर्मी दिखा रहे हें योगी सरकार को ठेंगा ,नहीं पहुँच रहे केन्द्रों पर ड्यूटी करने , ग्रामीणों का आरोप ,घर बेठे ले रहे वेतन*, रिपोर्ट :- गोविंदराम सैनी चौमुहां  । योगी सरकार जहां प्रदेश में बेहतर सुविधाऐं देने का वादा कर रही है। वहीं उसके नुमाइन्दें उसके आदेशो को ठेंगा दिखा रहे हे। आलम यहंा तक हे कि देहात क्षेत्र में डयूटी करने वाले डाक्टर व कर्मचारी सेंटिग करके घर बैठे तनख्वाह ले रहे हे। उच्च अधिकारीयों को वेतन निकालने के दौरान सुविधा शुल्क देकर मोटी तनख्वाह हर महीने निकाल कर ले जाते हे। मिली भगत से वेतन निकालने कि चुगली करते उपस्थिति रजिस्टर ऐसा ही एक मामला  स्वास्थ्य केंद्र चैमुहां के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार में देखने को मिला जहां स्वास्थ्य सेवाएं विगत 1साल से पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। पूरा अस्पताल एक फार्मासिस्ट के भरोसे है।  ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केन्द्र पर जिस डॉक्टर की नियुक्ति है वह उसे जानते तक नही है एक फार्मासिस्ट को छोड कर...

पूर्ण नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत बगहा 2 ध्रुव टॉकीज में जन जागरण सभा का आयोजन

बगहा:- पूर्ण नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत बगहा 2 ध्रुव टॉकीज  में जन जागरण सभा का आयोजन बगहा:-बिहार को पूर्ण नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत बगहा 2 ध्रुव टॉकीज  में जन जागरण सभा का आयोजन किया गया है|सभा मे मुख्य अतिथि  गुप्तेश्वर पाण्डेय  पुलिस महानिदेशक बिहार सैन्य पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा है कि गाँजा ,भांग ,हीरोईन ,चरस  अफ़ीम और शराब आदि के सेवन से मनुष्य का विवेक पशु की भांति विवेक शून्य हो जाता है.इससे मनुष्य का जीवन खोखला हो जाता है,उसके स्वास्थ्य,सम्पत्ति,यश की हानि तो होती ही है,उसका नैतिक,चरित्रिक तथा आध्यात्मिक पतन हो जाता है।बिहार को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने के अभियान को बिहार के चालीसों जिलाओं में चलाया जायेगा।और यह अभियान बिहार सैन्य पुलिस हैं।एक साल के अंदर 500 सभायें करनी हैं। जिसमें जो 100 सभायें करनी हैं।उसमें एक करोड़ युवाओं तक पहुँचकर बिहार में शराबबंदी के कानून को सफल बनाना हैं।और यह जन जागरण डीजीपी केएस द्विवेदी  के नेतृत्व में चलाया जा  रहा है।और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में हो रही अनियमितता के खिलाफ सभापति को सौंपा ज्ञापन।

बेतिया:- राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में हो रही अनियमितता के खिलाफ सभापति को सौंपा ज्ञापन। मोहम्मद रिजवान बेतिया:-  राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा है।राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि बेतिया शहर में हो रही अनियमितता के खिलाफ नगर सभापति को ज्ञापन सौंपा गया है.हमारी मुख्य मांगे है कि शहर में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगे यह एक अपराध भी है. साथ ही इससे कई प्रकार के बीमारियां फैलते है.शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए, शहीद स्मारक में प्रकाश की व्यवस्था की जाए.क्योंकि वर्षों से शहीद स्मारक अंधेरे में रहता है और इसकी साफ़-सफ़ाई और देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त किया जाए.सभी खुली नालियों को ढकने की समुचित व्यवस्था किए जाए.मच्छरों से बचाव के लिए समय-समय पर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव हो,बस स्टैंड परिसर में सुलभ शौचालय की व्यवस्था की जाए एवं उसकी नियमित साफ सफाई कराई जाए.वही जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं उपाध्यक्ष अनुराग कुमार ने कहा कि यदि हमारी ...

चंद्रावत नदी बचाने हेतु सामूहिक प्रयास जरुरी :-विशाल कुमार मिश्र

बेतिया:- चंद्रावत नदी बचाने हेतु सामूहिक प्रयास जरुरी :-विशाल कुमार मिश्र पश्चिमी चंपारण संवाददाता दिवाकर कुमार बेतिया:-  विधायक मदन मोहन तिवारी को राष्ट्रीय आजाद मंच नगर इकाई बेतिया के प्रतिनिधि मंडल ने शहर के ऐतिहासिक चंद्रावत नदी के मिटते अस्तित्व पर मंथन करते हुए इसे संरक्षित एवं विकसित करने के लिए ज्ञापन सौंपा है.राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि चंद्रावत नदी का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है बेतिया राज के समय यदि व्यापार का मुख्य मार्ग हुआ करती थी लेकिन निजी स्वार्थवस लोगो ने ना केवल इस की अविरलता खत्म कर दी बल्कि अतिक्रमण कर उसके अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है.आज समय की मांग है की इस ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा फिर से वापस लाने की,इसके लिए सामाजिक चेतना एवं सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक प्रतीत हो रहा है.वही जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि शहर की ऐतिहासिक चंद्रावत नदी गंदगी एवं अतिक्रमण के कारण दिन-प्रतिदिन से बढ़ती जा रही है जिससे चंद्रावत नदी का अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है. इस नदी से बेतिया राज की यादें एवं शहर वासियों की...

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला

लोकतंत्र के चौथे  स्तम्भ पर हमला कई  उम्मीदों के साथ लोग मास कम्युनिकेशन (पत्रकारिता ) का कोर्स करके  समाज मे फैली  समाजिक बुराइयों ,  भ्र्ष्टाचार, को खत्म करने का सपना संयोजये रहते है लेकिन वर्तमान समय मे पत्रकारिता के हालात देखते हुए ये कहना सही होगा कि अब पत्रकार  निष्पक्ष न रहा। आएदिन सोशल मीडिया में कुछ न्यूज़  चैनलों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट पढ़ने को मिला करते है जिससे मन द्रवित हो जाता है।  मीडिया जिसे लोकतंत्र का  चौथा   स्तम्भ माना जाता है।   वही भी महज चंद रुपयों के खातिर  उसके पत्रकार किसी खबर को दबा सकते है । अगर पत्रकार ने अपनी मर्जी से खबर भी चला दी तो उसको नौकरी से निकाल दिया जाता है। अभी हाल के दिनों कई ऐसी घटनाएं हुए हुई है। जिससे लोगो का मीडिया के प्रति विस्वास उठ गया है और अब जनता  ही  लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के विरुद्ध  खबरों की निष्पक्षता पर आवाज उठाने  लगी है।   कहने का मतलब है यह कि मीडिया पूरी तरह से बिकाऊ नही है मगर कुछ कारपरेट घरानों के मीडिया समूहों में ...

प्रधान के बिना गांव का सम्पूर्ण विकास नहीं।

रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल  प्रधान के बिना गांव का सम्पूर्ण विकास नहीं। जिलाधिकारी ब्रज भूमि मथुरा । स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के तहत  जनपद की सभी 516 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान के पूर्ण सहयोग के बगैर गांव का सम्पूर्ण विकास सम्भव नहीं है, क्योंकि गांव की जनता के द्वारा उन्हें विकास के लिए चुना जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान इस स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अन्तर्गत सबसे पहले गांव में साफ-सफाई, आम जनता के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराते हुए फिर गांव के सम्पूर्ण विकास का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जायेगा। डीएम ने कहा कि गांव के मुखिया के रूप में सभी ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराते हुए हर व्यक्ति को संतृप्त करने का संकल्प लेकर जायें। उन्हांने ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद कर क्षेत्र में आने वाली कठि...

स्वच्छ भारत के लिए कचरा प्रबंधन अति आवश्यक।

स्वच्छ भारत के लिए कचरा प्रबंधन अति आवश्यक। सूरज कुमार (लेखक और समाजसेवी) डीह, उन्नाव ह मारे घरों से निकलने वाले कचरे में बचा हुआ भोजन,रेत,बजरी,प्लास्टिक, धातुएं, शीशा इत्यादि है। ठोस कचरे में प्लास्टिक सबसे हानिकारक वस्तु है जो पर्यावरण को हानि पहुंचाता है। केन्दीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार  भारत के शहरों में लगभग 1.60 लाख मीट्रिक टन ठोस कचरा प्रतिदिन निकलता है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार देश मे हर साल लगभग 7.2 मीट्रिक टन खतरनाक औधोगिक कचरा, 1.7 मीट्रिक टन मेडिकल कचरा, 4 लाख टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा,1.5मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा व 48 मीट्रिक टन नगर निगम का क चरा निकलता है। शहरों से निकलने वाले इस कचरे का निपटान एक बड़ी चुनौती है। कचरा प्रबंधन की योजना के बिना स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य असम्भव हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में सन 1950 से लेकर अब तक 12 बड़े कचरे के ढेर बनाये जा चुके है जो लगभग सात मंजिल तक ऊँचे हैं। मुम्बई में सबसे बड़ा कचरे का ढेर 110 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला देवनार कचरा स्थल है। यहां 90 लाख टन कचरे का ढेर लग चुका है। इस कचरे की वजह से आस- पास की झोपड़...

बजबजाती नालियाँ खोल रही स्वच्छता की पोल अपना सहार

बजबजाती नालियाँ खोल रही स्वच्छता की पोल अपना सहार    रिपोर्ट - जितेंद्र पांचाल सहार ।प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत योजना ग्रामीण स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल इतना बुरा है की गांव की सड़कें हल्की बारिश में भी तालाब का रूप धारण कर लेती हैं और ग्रामीण इन खस्ताहाल सड़कों से न चाहते हुए भी गुजरने को मजबूर होते हैं बताते चलें कि, विकासखंड चौमुहा  के नगला नहर सहार से बरसना मार्ग पर घुटने तक भरा जल यह बताने के लिए पर्याप्त है कि, इस गांव में स्वच्छता के प्रति कितनी जागरूकता है और विकासखंड के अधिकारी ग्राम सभा में नियुक्त सफाई कर्मचारी व ग्राम प्रधान द्वारा किस हद तक गांव की स्वच्छता के लिए प्रयास नही किए गए। इस मार्ग पर घुटनों तक भरा पानी और बजबजाती नालियां गांव में स्वच्छता कि कलई तो खोलती हैं साथ ही सफाई कर्मचारियों की निष्क्री कार्यशैली की भी पोल खोलते हैं।वही ग्राम प्रधान द्वारा गांव की साफ सफाई के लिए अवमुक्त धन के बंदर बांट का भी मामला जगजाहिर हो रहा है। ग्रामीणों व स्थानीय  लोग के मुताबिक सड़कों पर भरे जल के कारण रोड के दोनों तरफ स...

विकास खंड चौमुहां के गाँव सहार में नाले के साफ़ साफ़ई ना होने से भरा पानी हजारो एकड़ फसल जल मग्न , अगर सहार नाले की पटरी ठीक नहीं हुए तो कुछ दिन के निकलते निकलते पानी से लबालब नजर आयेंगा आधा गाँव सहार

विकास खंड चौमुहां के गाँव सहार में नाले के साफ़ साफ़ई ना होने से भरा पानी हजारो एकड़ फसल जल मग्न , अगर सहार  नाले की पटरी ठीक नहीं हुए तो कुछ दिन के निकलते निकलते पानी से लबालब नजर आयेंगा आधा गाँव सहार  रिपोर्ट :- जितेन्दरपांचाल / गोविंदराम सैनी मथुरा  । दो दिन से हो रही झमाझम बारिस अब लोगो के लिये आफत बन गयी। कही चारो और फसल जल मग्न है तो किसी का मकान धराशायी हो गया हैं। सहार की समर्पण गौशाला में पांच फीट तक पानी भर गया जिससे उसमें डूबने का डर है विकास खण्ड चैमुहां में दो दिन से हो रही बारिस ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिस के चलते सहार नाले की पटरी टूट जाने से सहार के घरो एवं दुकनो मै भरा पानी  किसानों की करीब 200 एकड फसल जल मग्न हो गयी। सहार  निवासी किसान रामप्रसाद ने बताया कि उसने 5 एकड भूमी में धान की फसल की थी। दो दिन की भारी बारिस से पूरा का पूरा जंगल जल मग्न हो गया हैं इस ईलाके में किसानों ने धान की फसलें की ग्यी थी। धान की फसल तो पूरी तरह नष्ट हो गयी। सहार की पटरी टूटने से सहार के जंगलो तक पंहुचा पानी सहार पर टूटी नाले की पटरी सहार...

जलभराव ओर जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों के नेताओं ने किया नारेबाजी

जलभराव ओर जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों के नेताओं ने किया नारेबाजी  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट  पुलिस प्रशासन का ढीला रवैया लाइव देखें ✍🏻रिपोर्ट - चंदन गोयल सभी साथियों से निवेदन कि वह अपना मत कमेंट बॉक्स में अवश्य दें। अगर ये जानकारी आपको पसंद आई हो तो लाइक👍🏻 करें। चैनल अवश्य सब्सक्राइब🚨 करें । और फरीदाबाद: कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और  उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर  प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।  कांग्रेसियों का आरोप है कि पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ वही शहर की सड़के टूटी हुई है । जिसकी वजह से लगातार लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर नज़र नही आ रही । प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि  सरकार और उसके अधिकारी सोए पड़े है और इसीलिए वो इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सड़को पर उतरे है । गौड़ ने कहा आज गरीब, मजदूर, पिछड़े, किसान व आम आदमी...

पर्यावरण की बलि देकर औद्योगिक विकास।

पर्यावरण की बलि देकर औद्योगिक विकास। (सूरज कुमार लेखक व समाजसेवी) मा नव जाति ने आज तक जितनी उन्नति की है उसका श्रेय मनुष्य की बुद्धि को ही जाता है। और यह बुध्दि मानव जाति के लिए ईश्वर का वरदान है। आज औद्योगिक विकास को बढ़ाने की होड़ में हम इतना आगे निकल आये कि पर्यावरण की बलि कब चढ़ गई ? पता ही नही चला। पर्यावरण प्रदूषण आज विभिन्न खतरों के रूप में हमारे सामने विकराल रूप में खड़ा है।  जल, वायु तथा मृदा पर्यावरण के प्रमुख तत्व है, लेकिन आज सभी दूषित हो चुके है। * हवा,पानी तथा मिट्टी में दिन -  रात धुलते जा रहे प्रदूषण के जहर ने आज विश्व को उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहाँ आगे तबाही के सिवा कुछ नही है।*  अगर अब भी समाज पर्यावरण के मुद्दे को गंभीरता से नही लेते है तो वो दिन दूर नही जब पृथ्वी पर सिर्फ तबाही होगी। न ही शुद्ध जल मुनासिब होगा ,और न ही शुद्ध वायु। अन्न के विषय मे तो सोच भी नही सकते क्या स्थिति होगी? इस लिए सभी से अपील है कि वह पर्यावरण के लिए कुछ समय जरूर दें। जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकें। सूरज कुमार ( डीह, डीह उन्नाव) ...