सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

राजनीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उमा बोलीं- नसीरुद्दीन शाह शर्म करो, जिसका खा रहे उसी को कर रहे बदनाम

उमा बोलीं- नसीरुद्दीन शाह शर्म करो, जिसका खा रहे उसी को कर रहे बदनाम रिपोर्ट-अमित मिश्रा झांसी।जिस देश का खा रहे हो उसी देश में डरने की बात कहकर तौहीन की जा रही है। इससे ज्यादा शर्म करने और डूब मरने वाली कोई बात नहीं है। यह कहना है केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का। जिन्होंने फिल्म अभिनेता  नसीरुद्दीन शाह  के उस बयान पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि उन्हें भारत में डर लगता है। झांसी-ललितपुर सांसद/केन्द्रीय मंत्री उमा भारती सड़क मार्ग होते हुए झांसी पहुंची। जहां उन्होंने फिल्म अभिनेता  नसीरुद्दीन शाह  द्वारा दिये गये ब्यान पर कहा कि हमारे देश में जान दांव पर लगाकर गऊ माता की रक्षा करने की परम्परा रही है। आज सबसे ज्यादा नक्सली हमले यदि कहीं हो रहे है तो वह अमेरिका जैसे देशों हो रहे हैं। जहां सिक्खों की पगड़ी देखकर उन पर हमले किये जाते हैं। वहां जिस नाम के साथ खान लगा होता हो वहां अमेरिका के कस्टम पर, हवाई अड्डे पर कपड़े उतारकर पूरी जांच होती है। चाहे फिर वह मंत्री हो या फिर अभिनेता। जिन्होंने यह बयान दिया है वह उनसे पूंछना चाहती है कि दुनिया में सबसे ज्यादा  अल...

सपा-बसपा में चुनावी गठबंधन हुआ तय, रालोद को मिली 3 लोकसभा सीटें

सपा-बसपा में चुनावी गठबंधन हुआ तय, रालोद को मिली 3 लोकसभा सीटें आगामी लोक सभा चुनावो के पहले 3 राज्यों के नतीजे सभी पार्टियों के लिए हैरान कर देने वाले हैं। अब लोक सभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर चर्चाएँ तेज हो गयी हैं। ख़बरें मिल रही है कि इस गठबंधन की रूपरेखा तैयार हो गयी है और बहुत जल्द इसका आधिकारिक ऐलान होने की संभावनाएं हैं। चर्चा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती  के जन्मदिन पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और बसपा में गठबंधन का एलान हो सकता है। गठबंधन की रूपरेखा हुई तय : उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए सपा और बसपा चुनावी गठबंधन तय हो गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मायावती की बीएसपी 38 सीटों पर, अखिलेश की समाजवादी पार्टी 37 और अजीत सिंह की रालोद 3 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालाँकि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में समर्थन देने के बाद भी उसे इस गठबंधन में नहीं रखा गया है। हालाँकि सोनिया और राहुल गांधी के लिए गठबंधन में रायबरेली और अमेठी सीट छोड दी गई है। जन्मदिन पर हो सकता है ऐलान : ब...

प्रधानमंत्री जी एक नज़र इधर भी.....।

प्रधानमंत्री जी एक नज़र इधर भी.....। प्रधानमंत्री जी, मुसलमान लड़कियों को सिर्फ़ सलमा-सितारा से सजा ग़रारा-शरारा पसंद नहीं है। वे शलवार भी पहनती हैं और जींस भी, साड़ी भी पहनती हैं और पैंट भी। वे सिर्फ़ लखनवी, भोपाली और हैदराबादी अंदाज़ में आदाब अर्ज़ करती कोई बेगम/ख़ातून नहीं हैं बल्कि हाथ जोड़कर नमस्ते से अभिवादन भी करती हैं। वे आँचल को परचम बना कर मोर्चा संभालती हैं। खेतों में काम करने वाली मेहनतकश हैं तो दुनिया के स्टेज पर झंडे लहराती दिमाग़ भी हैं। तक़रीबन हर क्षेत्र में वो उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। इसलिए, मुसलमान स्त्रियों का मुद्दा सिर्फ़ तलाक़, हलाला, बहुविवाह या शरिया अदालत क़तई नहीं है। उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई और रोज़गार की ज़रूरत है। घर के अंदर और बाहर हिंसा से आज़ाद माहौल की ज़रूरत है। यहां यह स्पष्ट करना भी ज़रूरी है कि एक बार में तीन तलाक़ मुसलमानों के 73 फिरक़ो में से सिर्फ़ एक फ़िरक़े में रायज है। उसमें भी मुश्किल से 1% से भी कम महिलाएं शायद इससे पीड़ित हों, लेकिन उस फ़िरक़े ने भी अदालत का फैसला सहर्ष स्वीकार किया। फिर भी इस पर सियासत जारी है, अफवाहों के ज़रिए माह...

निकम्मी उन्नाव नगर पालिका।

निकम्मी उन्नाव नगर पालिका रिपोर्ट- गुलजार उन्नाव-समाजसेवी एवं मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने उन्नाव की नगर पालिका परिषद पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए की बन्दर बांट सभासदों व अध्य्क्ष द्वारा मिलकर की गई है।नालों में सफ़ाई का कोई कार्य नहीं कराया गया।जिसकी वजह से पूरे शहर में जलनिकासी न होने के कारण कई मोहल्ले गन्दे पानी से भरे हुए हैं।नाले नालियों का पानी सड़कों पर भरा है।थोड़ी बारिश होने पर गन्दा पानी घरों में भर जाता है।       नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि नाली व नालों की सफाई बराबर कराई जा रही है।वहीं श्री अहमद ने मौके पर ए बी नगर स्थित जामा मस्जिद के पीछे नाले पर बने पुल पर लेजाकर दिखाया।वास्तव में नाले का पुल पूरा सिल्ट व कूड़े से भरा था।नाले में भरे कचरे पर महीनों पुराने तमाम तरह के पेड़ पौधे व घास बेलें लेलहा रही थीं।उनमे खिले फूल यह बता रहे थे कि पालिका प्रशासन झूठ बोल रहा है।       क्षेत्र के नागरिकों ने भी बताया कि यहाँ नाले की कोई सफाई नहीं हुई है।     नाले में ख...

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले और सीएम को भनक नहीं !

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले और सीएम को भनक नहीं ! फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद व पलवल जिलों में साईकिल यात्रा के पांचवें चरण की शुरूआत को लेकर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने राफेल डील पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अनिल अम्बानी पर तगड़ा प्रहार किया। तंवर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी व अनिल अंबानी ने मिलकर राफेल डील में 130 करोड़ का गड़बड़झाला किया है। कांग्रेस इस डील में हुए घालमेल से देश वासियों को नुक्कड़ सभाओं व पंचायतों के माध्यम से अवगत कराएगी। तंवर की पांचवें चरण की साईकिल यात्रा आगामी 12 सितम्बर को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगी और 16 सितम्बर को हथीन में समाप्त होगी। इस दौरान लघु सचिवालयों पर ज्ञापन दिए जाएगें तथा जनसभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. राधा नरूला, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, प्रदीप जेलदार, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, सचिव सुमित गौड़, राकेश भड़ाना, बलजीत कौशिक, राजेन्द्र शर्मा, सतबीर...

सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर बरसाई गई छात्रों पर लाठियां

सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर बरसाई गई छात्रों पर लाठियां  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद में पिछले 26  दिनों से नेहरु कालेज के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कड़ी निंदा करते हुए धरने को अपना समर्थन दे दिया है। इसे प्रशासन व सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने अंग्रेजों के शासनकाल की याद ताजा कर दी, नेताओं के इशारे पर विद्यार्थियों के साथ लाठीचार्ज जैसा निंनदनीय कदम उठाया गया, इसे विधानसभा में उठायेेंगे। गत दिवस फरीदाबाद के नेहरू कालेज के सामने छात्र- छात्राओं पर धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया, इस नजारे ने खट्टर सरकार में अंग्रेजों के शासनकाल की याद ताजा कर दी। जब अपने हकों की मांग करने वालों के खिलाफ लाठियां भांजी जाती थी और लोगों की आवाज को इसी प्रकार दबाने का काम किया जाता था। लाठियां खाने के बाद भी 28वें दिन नेहरु कालेज के समक्ष धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं...

बूथ पर सतर्कता बरते : श्याम सुंदर सिंह यादव*

* बूथ पर सतर्कता बरते : श्याम सुंदर सिंह यादव* * समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ कमेटी की बैठक सम्पन्न* *झाँसी।* समाजवादी पार्टी बबीना विधानसभा के चिरगांव ब्लाक की बूथ कमेटी की बैठक राय सेनिया मंदिर पहाडी चिरगांव  प्रांगण मे जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव रहे समाजवादी पार्टी बबीना विधानसभा के चिरगांव ब्लॉक की बूथ स्तरीय कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की जांच जरूर कर ले कोई भी मतदाता छूटने न पाए जब  बूथ मजबूत होगा तभी चीज जीत सुनिश्चित है बूथ पर सतकर्ता बरतें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूथ पर भरोसा है और उनकी मंशा है कि एक बूथ पर 10 यूथ हो ताकि पार्टी मजबूती से चुनाव जीत सके।  इस अवसर पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, एस सी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विजय झासिया , छोटू यादव बिजौली, शिशुपाल यादव सिया, सुरेश कुशवाहा, विपिन यादव, राजू यादव, अतर ...

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार 1 सितम्बर 2018 को*

* समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक  शनिवार 1 सितम्बर 2018 को* *गांधी भवन में प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगी समाजवादिओं की बैठक*           *झासी।*  समाजवादी पार्टी जिला व महानगर की संयुक्त मासिक बैठक दिनांक 1 सितम्बर  (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे  गांधी भवन परिसर में संपन्न होगी। बैठक मे पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, बिधान परिषद सदस्य, पूर्व बिधान परिषद सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष,  पूर्व  जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,  जिला पंचायत सदस्य , पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख, मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, पूर्व महापौर प्रत्याशी, नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,सभासद प्रत्याशी व पार्टी के सभी नेतागण पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधि, महानगर एवं जिला कार्यकारिणी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी , सदस्य, कार्यकर्ता तथा पार्टी की जनपद एवं महानगर की कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी ,सदस्य व बूथ अध्यक्ष सहित समस्...

सियासत: जीता नेता, हारा कार्यकर्त्ता

सियासत: जीता नेता, हारा कार्यकर्त्ता ( हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक ) सियासत का खेल भी अजीब निराला है, परिश्रमी कार्यकर्त्ता आसन में और नेता सिंहासन में बैठते है। वह भी भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जहां तंत्र के पहरेदार लोकनीति के दुहाई देते नहीं थकते। वहां उन्हीं के सिपहसालार दुखडा रोते दिखाई देते है कि अब हमारी पूछ-परक कम हो गई और हमारे काम नहीं होते। उस पर जनता की तो पूछों ही मत इनका भगवान ही मालिक है। यह हाल बना रखा है हमारे लोकतंत्र के करता धरताओं ने। बजाए ग्लानि के शान से मैं जन सेवक और दल का छोटा सा कार्यकर्त्ता हूँ का बिगुल बजाने हरदम आगे रहते है।  इतने पर भी दिल नहीं भरता तो सिहासी मैदान के दंगल चुनाव में मीठा-मीठा खां, खां और कडवा-कडवा थूं’थूं की भांति जीता तो मैं और हारा तो कार्यकर्त्ता का बेसुरा राग अलापना नहीं छोडते। जैसे वे कार्यकर्त्ता नहीं हुए नेताओं के बंधुआ मजदूर हो ऐसे घूडकी भरे ताने मारते है नेता। यकीन नहीं तो चुनावी नतीजे के बाद तमतमाया चेहरा देख लिजिए नेताजी का खुदबखुद समझ आ जाएगा जीत में मगरूर और हार में कार्यकर्त्ता बेगरूर लगते है...

राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष मुरलीधर टेम्भरे तो उपाध्यक्ष बने उमेश देशमुख

राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष मुरलीधर टेम्भरे तो उपाध्यक्ष बने उमेश देशमुख । रिपोर्ट - हेमेंद्र क्षीरसागर बालाघाट। राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 14 व 15 जुलाई को गोंदिया महाराष्ट्र के पंवार भवन में आहुत हुआ। अवसर पर तत्कालिन  राष्ट्रीय अध्यक्ष डां. बीएम शरणागत, मध्यप्रदेश शासन कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, बालाघाट-सिवनी सांसद बोधसिंग भगत, कटंगी विधायक के डी देशमुख, विधायक विजय रांहगडाले परसवाडा विधायक मधु भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट श्रीमती रेखा बिसेन,   पूर्व सांसद शिशुपाल पटले, पूर्व विधायक हेमंत भाऊ पटले, खुशाल भाऊ बोपचे, खोमेश्वर रांहगडाले व जीडी बोपचे, डां ज्ञानेश्वर टेम्भरे, टीडी बिसेन, चुनाव अधिकारी एच एच पारधी, एफ एल बिसेन, आई डी पटले, दिपलाल बिसेन, लेखसिंह राणा,हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व सलाहकार सामुदायिक विकास योजना कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार, अशोक बिसेन, सुनिल गौतम, किरण चौहान, छत्रपाल बिसेन, प्रदिप कोल्हे, डी एन रांहगडाले, बनवारीलाल पंवार, विजय बिसेन, ठानेन्द्र पटले, बसंत पंवार, यंकलेश पारधी समेत...

बगहा:- बगहा दो प्रखंड स्थित टाउन हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया ।

बगहा:- बगहा दो प्रखंड स्थित टाउन हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा  बलिदान दिवस मनाया गया । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा(23जून2018):-बगहा दो प्रखंड स्थित टाउन हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा डॉ०श्यामा प्रसाद मुखर्जी  का बलिदान दिवस  मनाया गया।बलिदान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी,सांसद सतीश चंद्र दुबे,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुषमा सिंह,बगहा विधायक राघव शरण पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका सिंह,क्षेत्रीय संगठन विस्तारक अनिल मिश्रा,जिला महामन्त्री अचिन्त्य कुमार,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही डॉ० श्यामा प्रसाद की फ़ोटो पर माल्यार्पण किया गया। मंच का संचालन निवेदिता मिश्रा व प्रिंस पाठक ने किया।वही बगहा विधायक श्री पांडेय ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नवभारत के निर्माताओं में से एक महत्त्वपूर्ण स्तम्भ हैं। जिस प्रकार हैदराबाद को भारत में विलय करने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है, ठीक उसी प्रकार बंगाल, पंजाब और कश्मीर के अधिकांश भागों को भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने की सफलता प्राप्ति में डॉ. म...

भाजपा की मोदी सरकार का देश की जनता के साथ विश्वासघात: विवेक बंसल

रिपोर्ट - रतनेश शुक्ला भाजपा की मोदी सरकार का देश की जनता के साथ विश्वासघात: विवेक बंसल   भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा क्र लिया गया है लेकिन देश की जनता खाली हाथ है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान देश की जनता से काफी वायदे किये थे लेकिन उनमे से एक भी वायदे को अभी तक पूरा नही किया गया है मोदी सरकार की विफलता पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० राहुल गाँधी जी के आह्वान पर आज पूरे देश में “विश्वासघात दिवस” मनाया जा रहा है इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमैटी अलीगढ़ तथा जिला एवं शहर युवक कांग्रेस कमैटी के कार्यकर्ताओं ने मैरिस रोड पर धरना प्रदर्शन किया I इस अवसर पर राजस्थान से प्रेषित अपने वक्तव्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि 4 साल के कुशासन के दौरान किसान विरोधी नीतियों  के चलते कृषि क्षेत्र में अवसाद की स्थिति है यू.पी.ए. कांग्रेस सरकार ने किसानों के 72 हज़ार करोड़ रूपये के कर्जे माफ़ किये थे इसके विपरीत भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज़े माफ़ क...

प्रदेश महामंत्री का ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत

रिपोर्ट-मिंटू सिंह प्रदेश महामंत्री का ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत नवाबगंज/उन्नाव। भारत सरकार में गृह मंत्री राजनाथसिंह के  पुत्र व भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के नवाबगंज आगमन पर ब्लॉक प्रमुख अरुण सिहं ने अपने नवाबगंज स्थित आवास पर अपने कार्यकर्ताओं भाजपा के पदाधिकारियों के साथ  गर्म जोसी के साथ  स्वागत किया ।। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व जन समूह को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों और विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया तथा आने वाले 2019 के चुनाव में समस्त छेत्र वासियों से सहयोग की अपील की। वही ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने भी चुनाव में सहयोग की छेत्र वासियों से अपील की और जोस भरे शब्दो में सभी उपस्थित लोंगों का स्वागत करते हुवे कहा की जिस तरह आप लोग आज हमारे साथ अपना कन्धे से कन्धा मिला कर चल रहे है उसी तरह आप का भाई ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह भी चौबीसों घण्टे आप के सहयोग  लिए सदैव तत्पर तैयार है और सदैव रहेगा आप लोग अगर हमे रात को बारह बजे भी याद करेंगे तो हम आप लोंगों के तैयार हैँ । इसीके साथ साथ ब्लॉक प्रमुख ...

*बालकृष्ण चौहान की पुनः बसपा में वापसी, कार्यकर्ताओ में जोश*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ* *बालकृष्ण चौहान की पुनः बसपा में वापसी, कार्यकर्ताओ में जोश* मुहम्मदाबाद गोहना -मऊ  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती संगठन को धार देने में जुट गयी हैं। इसके तहत पार्टी छोड़ने वाले कद्दावर नेताओं की एक बार फिर वापसी कराते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, जिससे संगठन को मजबूत बनाया जा सके।  इस कड़ी में मायावती के निर्देश पर रविवार को पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को पार्टी में वापस ले लिया। इसकी घोषणा रविवार को पार्टी की एक समीक्षा बैठक में उपस्थित मुख्य जोन इंचार्ज डॉ रामकुमार कुरील ने किया। पार्टी की ओर से कहा गया कि इन  नेताओं के अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें वापस लिया है, तथा पार्टी के कार्यों में भी लगा दिया गया है। इनमें बालकृष्ण चौहान घोसी लोकसभा में पार्टी का बड़ा चेहरा हुआ करते थे। एक जमाने में वह मायावती के बेहद विश्वासपात्र थे और उनकी सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। हालांकि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पूर्व ही किसी कारण वश उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।  बालकृष्ण चौहान 1999 में घोसी ल...