सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मऊ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ज़मीनी विवाद में खुनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही) रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव * ज़मीनी विवाद में खुनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल* मऊ - कोतवाली थाना क्षेत्र के  छितनपुरा में दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चले ब्लेड चाकू और लोहे के राड आधा दर्जन से अधिक  घायल बताया जाता है कि आज शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे दो  पाटीदार में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया चाकू ब्लेड लोहे के राड से मारपीट  हो गई जिसमें दोनों पक्षों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद ताहिर 32 वर्ष  व छोटे भाई मोहम्मद  इस्लाम 18 वर्ष बहन बिलकिस 21 वर्ष तथा माता वहीदा खातून  50 वर्ष और दूसरे पक्ष के मौलवी रशीद पुत्र हाजी अमानतुल्लाह 70 वर्ष निवासी छितनपुरा थाना कोतवाली  और उनके दो पुत्र मोहम्मद हाशिम 40 वर्ष और मोहम्मद सालीम 45 वर्ष उपचार हेतु चिकित्सा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया

UP: ड्राइविंग लाइसेंस अब लखनऊ से होगा जारी,7 दिन में पहुंचेगा आपके घर

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही) * UP: ड्राइविंग लाइसेंस अब लखनऊ से होगा जारी,7 दिन में पहुंचेगा आपके घर* रिपोर्ट- रूपेश श्रीवास्तव परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश भर में ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ में प्रिंट होंगे और यहीं से ही हर जनपद में आवेदकों के घर के पते पर भेजे जाएंगे। सात से दस दिन के भीतर डीएल पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। डीएल की डिलेवरी होते ही आवेदक के मोबाइन नंबर पर एसएमएस आएगा। डीएल नहीं मिलने पर काल सेंटर फोन करके डीएल नंबर के साथ शिकायत दर्ज कराने की सुविधा सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगी। वर्तमान में स्मार्ट कार्ड में डीएल जारी करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था निक्सी के पास है। जिसका सात नवंबर को अनुबंध समाप्त हो रहा है। इसके पहले टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा। परिवहन विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को तमाम शर्तों के साथ 96 पन्नों का नया टेंडर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। टेंडर फार्म भरने की अंतिम तारीख 11 अक्तूबर होगी। नया टेंडर लेने वाली कंपनी लखन...

गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर साइबर सेल द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही, 10 अदद मोबाइल फोन बरामद*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही) रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव  * गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर साइबर सेल द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही, 10 अदद मोबाइल फोन बरामद* जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह के आदेशानुसार साइबर सेल में गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर सेल द्वारा 10 अदद मोबाइलफोन बरामद किया गया जिसमें अब्दुल कादिर पुत्र जहिरुद्दीन पता हैदरनगर मऊ का पैनासोनिक ए2, अनिरुद्ध मौर्या पुत्र मुन्नीलाल पता मुहम्मदपुर थाना घोसी मऊ का रेडमी 4ए, नायब पुत्र गोविन्द पता मसीना थाना घोसी का सैमसंग ए 9 प्रो, अमरनाथ पाल पुत्र दीपचन्द पाल पता गोठा थाना दोहरीघाट का रेडमी नोट 4, प्रांजल श्रीवास्तव पता लेरोगेरुवारपुर थाना कोपागंज का वीवो स्मार्टफोन, रामकुँवरसोनकर पता विकास भवन का सैमसंग स्मार्टफोन, सर्वेश गोपीचन्द  पुत्र मुन्नीलाल पता बड़ागाँव थाना घोसी का रेडमी नोट 4, राघवेन्द्र राय शर्मा  एस आर प्लाजा भुजौटी का सैमसंग स्मार्टफोन, अशोक कुमार चौरसिया पता थाना मोहम्मदाबाद का सैमसंग जे 7 प्राइम...

पूर्व सभासद निजाम खां पर हुआ जान लेवा हमला,आई गंभीर चोटें।

ब्रेकिंग न्यूज मऊ।                              पूर्व सभासद निजाम खां पर हुआ जान लेवा हमला,आई गंभीर चोटें।                                             पुरानी रंजिश को लेकर हुआ हमला, चार लोगों पर लगाया आरोप पुलिस मौके पर पहुंची।जिला अस्पताल में भर्ती। गंभीर चोटों को देखते हुए बीएचयू वाराणसी को रिफर।कोतवाली थाना क्षेत्र के मुगलपुरा का मामला। रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव

आईपीएस अधिकारी ने अपने पद का किया दुरुपयोग बेगुनाह को डाला जेल में।

आईपीएस अधिकारी ने अपने पद का किया दुरुपयोग बेगुनाह को डाला जेल में। रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही कुछ अलग करने वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें IPS जकी अहमद की अलग पहचान है। राजधानी में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात रहे जकी अहमद को कड़क मिजाज और इंसाफ पसंद अफसर के रूप में याद किया जाता है। 1993 बैच के आईपीएस अफसर जकी अहमद मूल रूप से मऊ के रहने वाले है | वर्तमान में जकी अहमद ADG ( ATC ) है | वर्ष 2015 में लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक बने जकी अहमद ने संगीन वारदात की तफ्तीश पर नजर रखने के साथ पकड़े गए आरोपियों से खुद पूछताछ करके फर्जी गुडवर्क के खेल पर अंकुश लगाया था। सीबीआई में तैनात रहे जकी अहमद की पड़ताल का भी अलग अंदाज था। राजधानी के चर्चित गौरी हत्याकांड में पुलिस ने हिमांशु प्रजापति और उसके दोस्त अनुज गौतम को गिरफ्तार करके सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। जकी अहमद ने खुद पूछताछ की। पता च...

सड़क के बीचों बीच गड्ढा किसी बड़े हादसे को दे रहे हैं दावत*

* सड़क के बीचों बीच गड्ढा किसी बड़े हादसे को दे रहे हैं दावत* रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव मऊ जनपद के भटकुआँ पट्टी दया राय नोमानी गेट से जो सड़क अंदर की तरफ जा रहा इस रास्ते पर बड़े बड़े गढ्ढे और रास्ते के बीचों बीच नाली की खुली और टूटी पटिया है  जिससे दिन प्रतिदिन कोई न कोई घटना भी हो रहा है इन गढ्ढो में फंसकर कोई साईकल वाला गिर जाता है तो कोई टेम्पू फस जाता है।  बार बार लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड सभासद को दी पर उन्होंने आश्वासन देकर छोड़ दिया कि इस सड़क की बात  पालिका अध्यक्ष के संज्ञान में है सभासद महोदय का कहना है कि इस सड़क की बात कई मीटिंग में भी कही गयी है जल्द ही काम शुरू होगा। पर कब तक? वार्ड के लोगों में काफी रोष व्याप्त है कि इन सभी बातों पर नगर पालिका अध्यक्ष के कान पर जूं नही रेंग रहा है इस गढ्ढे और खुली नाली को देखकर क्या पालिका प्रशाशन किसी बड़े हादसे का तो इन्तेजार नही कर रही है।

शीघ्र ही नगर हो जायेगा आवश्यक सुविधाओं से युक्त-तय्यब पालकी*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही) रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव * शीघ्र ही नगर हो जायेगा आवश्यक सुविधाओं से युक्त-तय्यब पालकी* मऊ- नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 3 मु0 हकीकतपुरा मौर्या बस्ती में सी.सी. रोड से मन्दिर (विनोद कुमार मौर्या) के प्लाट तक लग-भग 9.37 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले रिटेनिंगवाल, मिट्टी भराई एवं सोलिंग निर्माण कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासद गोरखनाथ की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। उपस्थित वार्ड वासियों संग सभासद गोरखनाथ ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। सम्मानित सदस्य ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि नगर के सभी वार्डाें में श्री पालकी द्वारा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। इसी क्रम में आज इन्होंने हमारे वार्ड के इन महत्वपूर्ण विकास कार्याें का लोकार्पण किया है, जिसके प्रति हम सभी इनके आभारी हैं। लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में लोगों से कहा कि जनता के हित को मद्देनजर रखते हुये बेहतर नागरिक सुविधयें देने का पूरा प्रयास किया ज...

*फिर मिली लोको शेड में एक लाश*

*फिर मिली लोको शेड में एक लाश* रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव कोतवाली सदर, ख़िरीबाग चौकी इलामपुरा  रेलवे बाउंडरी के अंदर जर जर लोको शेड में 6 महीने के अंदर दुसरी लाश मिली है। हत्त्या करके यहां फेका गया हो या वही हत्त्या की गई है ये तो पुलिस की जांच से पता चलेगा। पुलिस को पहुच गयी है। मैं भी यहां मौके पर मौजूद हु। ये जर्जर लोको शेड यहां से समाप्त करना आवश्यक है।

*इस्लाम और आतंकवाद विषय पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 सितंबर को*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही) रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव *इस्लाम और आतंकवाद विषय पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 सितंबर को* मऊ - इस्लाम धर्म को आतंकवाद से जोड़ने और लोगों के मन में उत्पन्न भ्रम को दूर करने, इस्लाम आतंकवाद के बारे में क्या कहता है और इसकी शिक्षाएं क्या हैं आदि के सवालों का जवाब देने के लिए आर एफ दावा सेंटर के संस्थापक व कई अंग्रेजी पुस्तकों के लेखक डाक्टर नूरूल हसन द्वारा 2 सितंबर दिन रविवार को दिन में 10:30 बजे एमएए फाउंडेशन के डोमन पुरा स्थित कैंप कार्यालय पर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है जिसमें प्रेस के सभी प्रतिनिधि, ब्यूरो चीफ, छायाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो इस्लाम और आतंकवाद से सम्बंधित किसी भी तरह के सवाल पूछ कर लोगों के अन्दर इस्लाम और आतंकवाद को लेकर बने संशय को दूर कर सकते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की गई है।

बनारस में 15 अगस्त से चलेगा हाईटेक क्रुज जहाज़*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही) * बनारस में 15 अगस्त से चलेगा हाईटेक क्रुज जहाज़* यह तस्वीर किसी सिंगापुर की नहीं बल्कि अपने बनारस की है। कोलकाता में निर्मित यह हाईटेक क्रूज जहाज कोलकाता से चलकर अब बनारस पहूंच चुका है और यह 15 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद गंगा में चलना शुरू कर देगा। 450 हार्स पावर का यह क्रूज जहाज 2000 स्क्वायर फुट में फैला है, यह जहाज 2 मंजिला है जिसमें 60 लोग नीचे और 30 लोग ऊपर बैठ सकते हैं। यह पूरी तरह से एयर कंडिशन्ड है जिसमें वाईफाई और बायो टायलेट की सुविधा भी है। इस क्रूज को शुरुआत में अस्सी घाट से राजघाट तक चलाने की योजना है। जिसमें से तीन अलग-अलग भागों में बांटा गया है। पहला दौरा सुबह सूर्योदय कि वक्त होगा, दूसरा शाम को सूर्य अस्त के वक्त गंगा आरती के दर्शन कराते हुए खत्म किया जाएगा। दोपहर के वक्त क्रूज़ का इस्तेमाल कॉरपोरेट मीटिंग, किटी पार्टी या फिर अन्य तरह की पार्टियों को कराने के लिए बुक करके किया जाएगा। 2 घंटे की क्रूज राइड के लिए प्रति व्यक्ति 750 रुपये प्लस जीएसटी की रकम ऑनलाइन भुगतान करनी होगी। गंगा में ...

भारत देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं: टीवी एक्ट्रेस सारा खान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही) * भारत देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं: टीवी एक्ट्रेस सारा खान* रिपोर्ट-रूपेश श्रीवास्तव मऊ जनपद में एक नीजि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची टीवी एक्टर सारा खान ने कहा कि भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं आज नगर के सहादतपुरा स्थित एक होटल का फीता काटकर उद्घाटन करते समय महिलाओं की सुरक्षा पर बङी बात कही। बताते चले कि सारा खान बिग बाॅस, नागिन और विदाई जैसे मशहूर टीवी सीरियलों में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं।                                ‌       आज मऊ जिले में वह एक नीजि कार्य़क्रम के तहत होटल गीतांजली का उद्धघाटन करने के लिए पहुँची थीं इस दौरान पत्रकार वार्ता में सवाल का जबाव देते हुए कहा कि भारत देश में महिलाएं सुरक्षित नही हैं।  यहां के लोगों की अपनी सोच बदलना बहुत जरुरी हैं। मुझे इतना ज्यादा डर नही लगता कि मुझे कही पर भी कुछ हो जायेगा। मैं अपने आप को सुरक्षित महशूस करती हूँ, लेकिन छोटे घरों की जो लङकी और औरतें हैं जिनके ...

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही)

*रेलवे फ़ाटक मऊ पर बनने वाले ओवरब्रिज का स्वरूप* बालनिकेत रेलवे फ़ाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के स्वरूप कुछ इस तरह का होगा।  1- नगर के हिंदी भवन के आगे पुराना पॉवर हाऊस से ब्रिज का होगा उठान। 2-रेलवे की अधिकांश जमीन पर ही ओवरब्रिज बनेगा । 3-रेलवे हॉस्पिल होते हुए रेलवे फ़ाटक तक जायेगा। 4-सड़क को सुरक्षित किया जायेगा ताकि जिन्हें महिला जिला अस्पताल या भीटी की तरफ से जाना हो तो सड़क मार्ग (निचे) आ जा सकेंगे। 5-रेलवे फ़ाटक यथावत रहेगा । 6-रेलवे की एक तरफ की बनी दुकाने,बालनिकेत पुलिस सहायता केंद तोड़ी जा सकती हैं। 7-ओवरब्रिज रेलवे फ़ाटक से दो तरफ को जायेगी। 8-एक तरफ काफी टर्म लेते हुए कोतवाली होते हुए सिंधी कालोनी से नीचे ढलान कर रौजा तक गिरेगी। 9-मऊ के रेलवे अस्पताल से होते हुए सीधे लारी रोड़ नयें पुल के पास उतार होगा। 10- रेलवे लाईन की तरफ बने मकान व दुकान गिराया जा सकेगें। 11-कोतवाली स्थित नगरपालिका पुस्तकालय भवन,शौचालय, हरिहर गुप्ता जी की थोड़ी सी दुकान भी इस परिधि में हैं।  12-कोतवाली तथा लारी रोड से सिंगल ओवरब्रिज रहेगा जबकि रेलवे फ़ाटक पर पहुच कर फोरलेन में तब्दील...

ट्रक एवं हुंडई में टक्कर---------- दो की मौत दो घायल-----------

ट्रक एवं हुंडई में टक्कर--------- -  दो की मौत दो घायल-------------  ****************** शाखा प्रबंधक एवं सराफा व्यवसाई की मौत पर शोक ---- ************************* मऊ ----  मऊ मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित मतलूपुर मोड़ के समीप रविवार की रात्रि में फोर्ड गाड़ी एवं ट्रक में हुई आपस में टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे सदर मुख्यालय  रेफर कर दिया गया है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई गाड़ी के आगे के परखच्चे उड़ गए। इसकी जानकारी 100 नंबर को मिलने पर मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा उसे नजदीक के सदर मुख्यालय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।  जानकारी के मुताबिक ओरिएंटल बैंक मोहम्मदाबाद गोहना के शाखा प्रबंधक बिहार निवासी जितेंद्र कुमार अपने रिश्तेदार एवं मोहम्मदाबाद के सर्राफा व्यवसाई35 वर्षीय विशाल वर्मा पुत्र उमेश चंद्र के साथ रविवार को सायकाल मऊ गए थे। रात्रि में लगभग 10:30 बजे अपने हुंडई गाड़ी से चारों लोग वापस आ रहे थे कि मतलूपुर मोड़ के पास इनकी हुंडई गाड़ी ट्रक से टकरा ...