सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हरनाटांड़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरनाटांड़ पीएचसी में एएनएम आशा फैसिलिटेट की बैठक सम्पन्न हुई।

बगहा:- हरनाटांड़ पीएचसी में एएनएम आशा फैसिलिटेट की बैठक सम्पन्न हुई। हरनाटांड़ संतोष कुमार बगहा/हरनाटांड़ :-  हरनाटांड़ पीएचसी में एएनएम आशा फैसिलिटेट की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पीएचसी प्रभारी राजेश सिंह नीरज द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया। इसमें आशा फैसिलिटेट के द्वारा विगत एक साल में किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया तथा बीस दिन में प्रति माह के कारणों का निस्तारण दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। और मूल्यांकन स्थानीय स्तर से कराया जाएगा।प्रत्येक एएनएम को परिवार नियोजन ऑपरेशन हेतु कम से कम अपने क्षेत्र से पांच परिवार नियोजन लाभार्थियों को ऑपरेशन हेतु लाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। और अपने पोषक क्षेत्र से सास-बहू सम्मेलन (परिवार नियोजन)कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रति आंगनबाड़ी केंद्रवार माइक्रो प्लान बनाने हेतु सभी को निर्देश दिया गया।जिसमें संगठक पूजा कुमारी जो लगतार दो बैठक से अनुपस्थिति पाई जा रही है। उनके ऊपर अनुशासनिक कार्यवाही हेतु कारण परीक्षण किया गया और सभी अनुपस्थित एएनएम का मानदेय अवरूद्ध हेतु कारण परीक्षण किया गया। मौके पर तमाम एएनएम सहित ...

हरनाटांड़ बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।

हरनाटांड़ बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। हरनाटांड़ संतोष कुमार बगहा/हरनाटांड़ : हरनाटांड़ बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को लौकरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने हरनाटांड़ बाजार की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों पर जमकर डंडा बरसाया। इस दौरान सड़क पर दुकान लगा रहे ठेले वाले, सब्जी वाले, फल वाले व रुई वाले आदि दुकानदारों को सड़क छोड़कर तीन फीट अंदर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान हरनाटांड़ बस स्टैंड के मुख्य चौराहे से लेकर महावीर मंदिर चौक व हाई स्कूल रोड तक सड़क के किनारे लगी दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का हर संभव प्रयास किया गया। महावीर चौक से हाई स्कूल की तरफ जाने वाली सड़कों पर बने सीढ़ी को यथा शीघ्र तोड़ने का निर्देश दिया गया। वहीं हरनाटांड़ स्थित एकमात्र यात्री प्रतीक्षालय पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर निर्देश दिया गया कि अविलंब यहां से अपना कब्ज़ा हटाए और यात्री प्रतीक्षालय को खाली करें। ऐसा नहीं करने पर अतिक्रमणकारियों के ...

मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ परिसर में आशा फैसिलिटेटर एएनएम कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई

मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ परिसर में आशा फैसिलिटेटर एएनएम कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई संतोष साह हरनाटांड़:- मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ परिसर में आशा फैसिलिटेटर एएनएम कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक हरनाटांड़ पीएससी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश सिंह नीरज के नेतृत्व में किया गया बैठक में जानकारी देते हुए प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि  सभी प्रकार के बैठक हरनाटांड़ पीएचसी परिसर में ही किए जाएंगे कार्यक्रम में आशा फैसिलिटेटर  एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण का कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए किसी भी कीमत पर कोई कार्यक्रम बाधित नहीं होना चाहिए उन्होंने इस कार्य में सभी को लक्ष्य पूरा करने का दिशा निर्देश दिया  शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने पर बल देते हुए प्रभारी ने कहा कि सुरक्षित प्रसव सबसे जरूरी काम है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक कर उन्हें अस्पताल में लाने के लिए प्रेरित करें। मौसम के बदलाव को देखत...

हरनाटांड़ में थारू बौद्धिक विचार सम्मेलन शुरू, सम्मेलन में शामिल हुए बिहार, यूपी, उत्तराखंड और नेपाल के थारू समुदाय के प्रतिनिधि

हरनाटांड़ में थारू बौद्धिक विचार सम्मेलन शुरू, सम्मेलन में शामिल हुए बिहार, यूपी, उत्तराखंड और नेपाल के थारू समुदाय के प्रतिनिधि द्विवार्षिक सम्मेलन के पहले चरण में शिक्षा के विकास पर हुई चर्चा रिपोर्ट-संतोष कुमार हरनाटांड़, संवाद सूत्र: भारतीय थारू कल्याण महासंघ के बैनर तले थारू बौद्धिक विचार मंच द्विवार्षिक सम्मेलन शनिवार को थरुहट की राजधानी कहे जाने वाली हरनाटांड़ स्थित उच्च प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। उक्त सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. शारदा प्रसाद व संचालन दृगनारायन खतईत, शम्भू राय व विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह सेवा निवृत्त आयुक्त यूपी के चंद्र राम चौधरी, नेपाल के उपाध्यक्ष कन्नू लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि थारू महासभा यूपी के अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी व भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन का मुख्य बिंदु बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तथा नेपाल के बुद्धिजीवी थारुओं को एक मंच पर लाना रहा। चंपारण के थारू जो अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों ...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के अंदर तीन शिकारी पकड़ गये।

हरनाटांड़:- वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के अंदर तीन शिकारी पकड़ गये। हरनाटांड़ संवाददाता संतोष कुमार बगहा/हरनाटांड़:- हरनाटांड़ वन क्षेत्रों में शिकारियों द्वारा पानी मे करंट पैदा कर मछली मार जा रहा था। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना कर वन कर्मियों को थोड़ी आहत महसूस हुई।उन्होंने सर्च अभियान चलाया जिसमें तीन शिकारियों को पकड़ा गया।वही हरनाटांड़ के वन के क्षेत्र पदाधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कल संध्या पहर दोनों के कोशील के कक्ष k 4 में वन विभाग द्वारा गश्ती क्रम में कुछ हरकत सुनायी दी।जिसमें जंगल के अंदर मछली पकड़ने वाले शिकारी दिखायी दिए। जो गाड़ी को देखते ही झाड़ियों में छिपने लगे। लेकिन वन कर्मियों की तत्परता के चलते तीन अपराधी उक्त समय पकड़े गए।जिसमें चार भागने में सफल हो गए।और तीन मछली पकड़ने वाले शिकारीओं के साथ बैटरी और इन्वर्टर भी  पकडे। जबकि अपराधियों ने बैटरी इनवर्टर से पानी में करंट पैदा कर मछली पकड़ रहे थे।तीनों शिकारी गोबरहिया थाना के नौरंगरिया गांव निवासी चंद्र किशोर कुमार, मुन्ना कुमार, शैलेश कुमार  पकड़े गये जिसके ऊपर जंगल मे अवैध रूप से घुसने तथा श...

हरनाटांड़ क्षेत्र के यमुना ग्राम जीविका संगठन द्वारा ग्राम को किया ओडीएफ घोषित ।

  हरनाटांड़ क्षेत्र के यमुना ग्राम जीविका संगठन द्वारा ग्राम को किया  ओडीएफ घोषित । रिपोर्ट- संतोष कुमार बगहा/हरनाटांड़ :-हरनाटांड़ क्षेत्र के बलुआ पंचायत के मोहना ग्राम की यमुना ग्राम जीविका संगठन द्वारा ग्राम को ओडीएफ घोषित किया गया। जिसमें सदस्यों से व्यवहार परिवर्तन पर ज़ोर दिया गया।वही प्रभारी प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने बताया कि सभी सदस्य केवल शौचालय निर्माण करा लेने से नही बल्कि सभी को शौचालय का उपयोग करना होगा इसके लिए भी जागरूक करे और जो भी बाहर शौच के लिए जा रहे है उन्हें चिन्हित कर दंडित भी किया जाएगा।। इसलिए आप सभी को मिलकर निगरानी समिति के माध्यम से सुबह शाम पहरा देना हैं।जिससे कोई बाहर शौच ना जा पाये ना खुले में शौच कर पाये।आप सभी के प्रयासों से ही यह सम्भव है।मौके पर सामुदायिक समन्वयक मो अमीरुल होदा सहित सुनीता देवी संगीता देवी धनमंती देवी,अनिता देवी के साथ यमुना जीविका ग्राम संगठन की कार्यकारिणी समिति की सभी सदस्य मौजूद रही।

एसएसबी बगहा के जवानों ने "स्वच्छता ही सेवा" के तहत हरनाटांड़ पंचायत में प्रभात फेरी व झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया सन्देश।

एसएसबी बगहा  के जवानों ने "स्वच्छता ही सेवा" के तहत हरनाटांड़ पंचायत में प्रभात फेरी व झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया सन्देश। सन्तोष कुमार बगहा/हरनाटांड़ " स्वच्छता ही सेवा " पखवाडा के अवसर पर सोमवार को राजकीय कृत राज्य संपोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय +2 हरनाटांड़ मे बगहा क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल द्वारा  स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया । बगहा क्षेत्र संगठन एस के साहा  के नेतृत्व में एसएसबी व छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल होते हुए  स्वच्छता के नारे लगाते हुए हरनाटांड़ बजार होकर हाई स्कूल के प्रांगण तक प्रभात फेरी निकाली गयी । हरनाटांड़ बजार मे झाडू लगाया गया। इसके साथ ही स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।  यत्र-तत्र पालीथिन बैग व कचरा नहीं डालने के लिए विद्यालय परिसर में उपस्थित बच्चोंं व बच्चियो जागरूक किया। एसएसबी के इस स्वच्छता कार्यक्रम में एसएसबी के तमाम जवान व छाात्र  छाात्राओं ने परिक्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सहयोग करे ।उप क्षेत्र संगठन सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने  छात्रोंं कोो बताया कि उद्देश्य केवल आसपास की सफाई क...

हरनाटांड़ पंचायत में सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ने किया, जिसमे थरुहट क्षेत्र की युवतियों व महिलाओं को निशुल्क सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हरनाटांड़ पंचायत में सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन  अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ने किया, जिसमे थरुहट क्षेत्र की युवतियों व महिलाओं को निशुल्क सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सन्तोष कुमार हरनाटांड़:- बगहा दो प्रखण्ड के हरनाटांड़ पंचायत  स्थित अमरजीत सिंह के मकान में बनबंधु कल्याण कार्य योजना अंतर्गत निशुल्क सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। उक्त सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। गौरतलब है कि डॉली शिक्षा सह समाज कल्याण संस्थान, हरनाटांड़ के सौजन्य से संचालित उक्त सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा थरुहट क्षेत्र की 60 युवतियों व महिलाओं को निशुल्क सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के तहत इन युवतियों और महिलाओं को कुल 310 घंटे तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मालूम हो कि उक्त सिलाई कटाई प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के बीपीएल धारक लाभार्थियों को यह लाभ मिलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉली शिक्षा सह समाज कल्याण संस्थान, हरनाटांड़ के सचिव...

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाल्मीकिनगर के प्रत्याशी के समर्थकों व कार्यकर्ता की बैठक हुई संपन्न।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाल्मीकिनगर के प्रत्याशी के समर्थकों व कार्यकर्ता की बैठक हुई संपन्न। हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार हरनाटांड़/नौरंगिया: बगहा दो प्रखंड के नौरंगिया दरदरी पंचायत के पचपेड़वा गांव में 2019 में  होने वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाल्मीकिनगर के प्रत्याशी संजय कुमार यादव के समर्थकों व कार्यकर्ता की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संजय कुमार यादव के अगले चुनाव के महायुद्ध में अपने आगामी रणनीति पर परिचर्चा किया गया। जिसमें अपने उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित करने के लिए एससी /एसटी,ओबीसी,मुस्लिम दलित लोगों की राजनीतिक सक्रियता को एकजुट  होकर  आरक्षण विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर किया जा सकता हैं। धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर चलते हुए आरक्षण विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करना ही संजय कुमार यादव का लक्ष्य है।बैठक में बालकृष्ण चौधरी, हरिहर काजी,श्याम लाल काजी, नंदलाल खतइत ,रमेश जी नंदकिशोर महतो,परमेश्वर यादव केदार महतो,प्रकाश यादव राधेश्याम यादव आदि लोगों ने हिस्सा लिया।

भारतीय थारू कल्याण महासंघ की क्षेत्रीय समिति चौपारण तपा की बैठक हुई सम्पन्न।

हरनाटांड़:- भारतीय थारू कल्याण महासंघ की क्षेत्रीय समिति चौ पारण तपा की बैठक हुई सम्पन्न। हरनाटांड़ संवाददाता संतोष कुमार  बगहा/हरनाटांड़:- बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के भड़छी पंचायत अंतर्गत मिश्रौली गांव में भारतीय थारु कल्याण महासंघ की क्षेत्रीय समिति चौपारण तपा की बैठक आयोजित की गई ।उक्त बैठक की अध्यक्षता चौपारण तपा के अध्यक्ष हेमराज पटवारी व संचालन पूर्व मुखिया कृष्ण मोहन प्रसाद ने की। बैठक के दौरान थारु महासंघ के चौपारण तपा के दर्जनों लोग बैठक में शामिल हुए। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय थारु कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीप नारायण प्रसाद ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वाभिमान बटालियन के तहत अनुसूचित जनजाति के बच्चियों को पुलिस में बहाली करके मुख्यमंत्री ने हम थारुओं का मान बढ़ाया हैं। इससे थारू युवतियों में उत्साह तो है ही और शिक्षा के प्रति रुझान भी काफी हद तक बढ़ने लगा हैं। आज शिक्षा ग्रहण करने वाली युवती स्वाभिमान बटालियन में शामिल होने का भी सोच रखने लगी हैं। यह निश्चित ही हमारे लिए एक गर्व की बात हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भारतीय ...

एकता परिषद प्रखंड स्तरीय कैडर बैठक का आयोजन।

नौरंगिया:- एकता परिषद प्रखंड स्तरीय कैडर बैठक का आयोजन।  हरनाटांड़ संवाददाता संतोष कुमार बगहा/नौरंगिया:- बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के नौरंगिया स्थित गंगा कन्या मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को एकता परिषद प्रखंड स्तरीय कैडर बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक के मुख्य अतिथि एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप प्रियदर्शी व पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम ने महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी व हम पार्टी के अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार राणा व संचालन पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सभी मंचासीन एकता परिषद के सदस्यों ने सरकार के सामने अपने कई मांगों को रखा। इस दौरान एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रियदर्शी ने अपने अधिकारों को लेकर सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। इस दौरान सरकार के समक्ष आवासीय भूमि अधिकार कानून की घोषणा एवं क्रियान्वयन, महिला कृषक हकदारी कानून की घोषणा एवं क्रियान्वयन व राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति की घोषणा करने की...

लौकरिया पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

लौकरिया:- लौकरिया पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार बगहा/लौकरिया(05अगस्त2018): बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार  पुलिस जिला के सभी थानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत सभी थानों में वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिसमे बगहा पुलिस जिला अंर्तगत लौकरिया पुलिस ने रविवार की देर शाम को एक वारंटी को गिफ्तार किया है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए लौकरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव का निवासी हरि भर है। जिस पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।