सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश धर्म का नाता है - गाय हमारी माता है।"

"देश धर्म का नाता है - गाय हमारी माता है।" 


मां तो एक ही होती है या राज्यों और वोटों के हिसाब से बदलती है?

कुछ राज्यों में गौमांस पर पूर्ण प्रतिबंध का वादा कर वोट मांगे जाते हैं।

कुछ राज्यों में गौमांस सस्ता और सुलभ करने के वादे के साथ वोट मांगे जाते हैं।

यह वैध और अवैध स्लोटर हाउस क्या होते हैं? कट तो दोनों ही जगह गौवंश ही रहा है। बंद करो सबको।

कभी देखा इन गौरक्षकों - गौ सैवकों, बड़े नेताओं और लेखकों को बड़े स्लाटर हाउस को बंद कराने और गौवंश के मांस का निर्यात बंद करने के लिये आंदोलन करते और आवाज़ उठाते हुऐ ? संसद में विरोध करते हुऐ?

अब तो अतिवादी हिन्दू संगठनों के नेता और कार्यकर्ता ही गौवंश को क़साईयों के हवाले करने लेजाते हुऐ पकड़े जारहे हैं।

बड़ी मज़ेदार तस्वीर है, भूखी गायें भाजपा का ही चूनावी पोस्टर खा रही हैं। आज के ही अख़बार में प्रकाशित हुई है।

पूरे हिन्दुस्तान में एक वक़्त में ऐसी हज़ारो जगह मिल जायेंगी, जहां भूखी गायें काग़ज़, पन्नी, सड़े गंदे कपड़े, फल, सब्ज़ी यहां तक कि गंदगी खाती मिल जायेंगी।

सब्ज़ी, फल, किराना सामान के दुकानदार भूखी गायों लोहे लगे डंडे से घायल कर भगाते नज़र आ जायेंगे।

हज़ारो आवारा गायों का झुण्ड मौसम की मार झेलता बीच सड़क पर बैठकर दुर्घटना का कारण बनता नज़र आ जायेगा।

सैंकड़ों बीमार और घायल गायें सड़क पर तड़प तड़प कर मरती नज़र आ जायेंगी।

तब कहां चली जाती इन लोगों आस्था और भावना? तब उसका उपहास नहीं उड़ता।

यह ढ़कोसले बाज़ी नहीं तो क्या है?

देखिये, सोचिऐ और समझिये, इन ढकोसले बाज़ बगुला भगतों के दोहरे मापदंडों और चरित्र को। होशियार हो जाईये।

देश में अमन और भाईचारा बनाये रखिये।

सैयद शहनशाह हैदर आब्दी 
समाजवादी चिंतक - झांसी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...