RRB Group D Exam 2018: रेलवे ग्रुप डी लेवल-1 CBT परीक्षा का पैटर्न हुआ जारी, देखें www.rrbcdg.gov.in
पत्रकार जितेन्दर पांचाल RRB Group D Exam 2018: रेलवे ग्रुप डी लेवल-1 CBT परीक्षा का पैटर्न हुआ जारी, देखें www.rrbcdg.gov.in RRB Group D 2018 Exam pattern: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के पदों (CEN 02/2018) लेवल-1 के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट का परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। बोर्ड ने वेबसाइट पर नोटिस जारी कर सीबीटी परीक्षा के सेक्शन वाइज मार्क्स की जानकारी दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे। ग्रुप डी परीक्षा लेवल 1 की सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न चार कैटेगरी में विभाजित होंगे, जिनमें मैथ्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर शामिल होंगे। ये होंगे सेक्शन वाइज मार्क्स मैथ्स: 25 जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग: 30 जनरल साइंस: 25 जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर: 20 यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भे...