*सजेती पुलिस ने 25 हजार का ईनामी किया गिरफ़्तार*
सजेती थाना क्षेत्र गाँव आनूपुर मोड़ ठेका देशी शराब के आगे बीबीपुर लिन्क रोड पर बीती रात एस ओ सजेती ए. बी. सिन्ह ने अपने हम राहियो के साथ एस एस पी द्वारा 25 हजार रुपए का घोषित ईनामी बदमाश बल्लू निगम उर्फ़ सर्वेन्द्र पुत्र सरजू निगम निवासी गाँव डामर सरसई थाना कुरारा जिला हमीरपुर को एक 315 बोर देशी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ़्तार कर भेजा जेल ! सजेती एस ओ ए बी सिन्ह ने बताया कि बल्लू निगम का सबसे पहला हत्या का मुकदमा सन 2012 मे कुरारा थाने मे दर्ज हुआ फ़िर सन 2014 मे डकैती 307 माल सहित बरामद, सन 2015 मे गैगस्टर का मुकदमा सन 2017 मे रामप्रकाश की हत्या मे 50 हजार का ईनामी कल्लू बाबा के साथ सम्मलित था इसके अलावा चार मुकदमे मारपीट के दर्ज हैं।
रिपोर्ट-संदीप कुमार

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें