सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा नगर के बबुई टोला के खेल मैदान में एमएवाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल एंड क्रिकेट क्लब बगहा द्वारा बीपीएल सेवंथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। बतौ

बगहा:-बगहा नगर के बबुई टोला के खेल मैदान में एमएवाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल एंड क्रिकेट क्लब बगहा द्वारा बीपीएल सेवंथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। बतौ


बगहा दिवाकर कुमार


बगहा:-बगहा नगर के बबुई टोला के खेल मैदान में एमएवाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल एंड क्रिकेट क्लब बगहा द्वारा बीपीएल सेवंथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम घनश्याम मीणा ने फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर मैच का उद्घाटन किया एवं अमन फाइटर व चंपारण ड्रेसेज टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनके हौसलों को बढ़ाया। वहीं एसडीएम श्री मीणा ने पहले बल्लेबाजी के साथ चौका लगाकर खेल का शुभारंभ किया।कमंटेटर के रूप में मो. अब्बू साबिर व पुष्कर मिश्रा रहे। इस दौरान अमन फाइटर बनाम चंपारण ड्रेसेज के बीच मैच खेला गया।अमन फाइटर टीम के कप्तान पप्पू खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं चंपारण ड्रेसेज के कप्तान सुनील कुमार अपने खिलाड़ियों के साथ फिल्डिंग किया। इस दौरान क्रिकेट मैच के आयोजक आचार्य स्वामी पद्मेश द्वारा एसडीएम को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं क्रिकेट क्लब की तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह,दयाशंकर सिंह के साथ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी को किसी भी खेल को खेल भावना से  खेलना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को कहा कि आप लोग तन मन से क्रिकेट खेले और आगे बढ़े।आगे उन्होंने बताया कि मेहनत कर लक्ष्य की ओर बढ़े।आप निश्चित ही कामयाब होंगे। जीवन के किसी भी खेल या बड़ी नौकरी का मुकाम हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित होना जरूरी होता हैं। बीपीएल सेवन मैच 21 से 27 दिसंबर तक खेला जायेगा।प्रत्येक दिन दो मैच खेला जायेगा। फाइनल मैच 28 दिसंबर को खेला जायेगा।एंपायर चंदन पांडेय ने बताया कि क्रिकेट मैच में बगहा स्टार बनाम नौशाद, सुगम कलासेज बनाम टुनटुन पांडेय, उज्जवल बनाम विशाल, बगहा स्टार बनाम डी. फाइटर, राजपूत एंड हिंद बनाम नौशाद, सुगम कलासेज बनाम उज्जवल, विशाल बनाम टुनटुन पांडेय,राजपूत एंड हिंद बनाम बगहा स्टार,सुगम कलासेज बनाम विशाल, राजपूत बनाम डी फाइटर, नौशाद बनाम डी फाइटर, टुनटुन पांडेय बनाम उज्जवल के टीम के बीच मैच खेला जायेगा।मौके पर प्राचार्य चंद्र प्रकाश देव, शिक्षक जितेंद्र कुमार,विकास सिंह चंदन पांडेय, कुंदन कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।