सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षो में हुई फायरिंग






चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षो में  हुई फायरिंग


रिपोर्ट - नाजमा आब्दी


झांसी। बरूआसागर थाना क्षे़त्र के ग्राम तोंदौल में शनिवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग शुरु कर दी। दोनों ओर से चली ताबडतोड़ गोलियों से गांव में रहने वाले एक ही परिवार की करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। वहीं दो की हालत गंम्भीर बनी हुई है। तो दूसरे पक्ष के भी 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई करते हुये घायलों को उपचार के लिये मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं एसएसपी ओपी सिंह ने मेडीकल व जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्राम तेंदौल में रहने वाला संतोष यादव शनिवार की सुबह अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। अभी वह वर्तमान प्रधान के दरवाजे से निकल ही रहा था तभी रास्ते में असलाहों से लैस दबंगो ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी मारपीट करते हुये बन्दूकां से फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से संतोष घायल होकर जमीन पर गिर गया। इधर गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख पुकार सुनकर संतोष के परिजन हरेन्द्र, रामकुमार, आकाश, रक्कू, भगवान सिंह व दीपचन्द्र मौके पर पहुंचे। उसी दौरान हमलावारों ने बन्दूकों व लाठी-डंडा व फरसा से हमला कर दिया;। इसके चलते संतोष को बचाने आए सभी लोग घायल हो गये। इसके बाद हमलावर असलाहा लहराते हुये दहशत फैलाकर मौके से भाग गये। क्षेत्र में ताबडतोड फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल बन गया। इधर सूचना मिलते ही भारी संख्या में कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां दो घायलां की हालत ज्यादा बिगडने पर उन्हें मेडीकल कॉलेज भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने मेडीकल कॉलेज पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l