प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर काशीवासियों को 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे।
रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर काशीवासियों को 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर काशीवासियों को 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। 17 सिंतबर को अपने जन्मदिन पर वे दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए बीएचयू, डीरेका व रोहनिया में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से डीरेका जाएंगे। वहां से वे काशी विद्यापीठ ब्लाक के नरउर जाएंगे जहां प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के बीच केक काटकर अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे और उनसे संवाद करेंगे। बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने के बाद पीएम डीरेका आएंगे। डीरेका में जिला प्रशासन पीएम को काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण, वाराणसी में बीते चार साल में हुए अब तक के बदलाव, प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों व शहर में चल रहे विकास कार्यों के बाबत प्रेजेंटेशन देगा। डीरेका के छविगृह में मोदी बच्चों के साथ फिल्म ‘चलो जीते हैं’ फिल्म देखेंगे। देर रात पीएम बाबा दरबार ...