सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कदौरा क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय में छात्र बच्चों से मजदूरी कार्य करवाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश एस डीएम से शिकायत*


*लालता प्रसाद सलौनिया

कदौरा क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय में छात्र बच्चों से मजदूरी कार्य करवाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश एस डीएम से शिकायत*


*मजदूरी कार्य के दौरान खेल में छात्रा का हाथ टूटने पर ले जाया गया अस्पताल*

*बाल श्रम जैसे नियम कानून क्या सरकारी महकमे में लागू नही होते*
   
कदौरा/जालौन 25दिसम्बर।कदौरा विकाश खण्ड क्षेत्र में एक ऐसा सरकारी विद्यालय जहां हो रहे निर्माण कार्य मे मजदूरी स्कूली बच्चों से ही करवाया जा रहा है एक बच्ची का हाथ टूटने पर आक्रोशित परिजनों द्वारा उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गयी।
ज्ञातव्य हो कि विकाश खण्ड कदौरा क्षेत्र ग्राम कुआखेड़ा निवासी राजकुमार कुशवाहा द्वारा उपजिलाधिकारी को शिकायत कर बताया कि उक्त गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान समय निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे शिक्षको द्वारा छात्र बच्चो से गम्मा बालू का कार्य मजदूरी की तरह करवाया जा रहा है उक्त मजदूरी के दौरान शिकायत कर्ता की भतीजी रेशमा पुत्री हरिकांत कक्षा 6 का हाथ सोमवार को टूट गया जिसे शिक्षको द्वारा स्वास्थ्य केंद्र भी नही ले जाया गया।घर लौटी छात्रा के घायल होने की जानकारी हुई तो बच्ची को उपचार के लिए ले जाया गया वही छात्रा द्वारा बताया गया कि शिक्षक विद्यालय निर्माण कार्य बच्चो से जबरन करवाते जिससे कई बच्चो ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है वही परिजन राजकुमार हरिकांत सज्जन सिंह दिलीप सिंह आदि द्वारा आक्रोशित होकर कहा गया क्या बच्चे मजदूरी के लिए विद्यालय जाते है।फिलहाल कदौरा क्षेत्र में शिक्षा विभाग की लापरवाही भृष्ट खण्ड शिक्षाधिकारी के चलते चरम पर है जिसमे आये दिन कोई न कोई घटना शिकायत आरोप लगते ही रहते है अब आरोप के मुताबिक क्या सरकारी विभाग में बच्चों से काम करवाना बालश्रम कानून के अंतर्गत नही आता।हो सकता है भाई सरकारी विभग्ग के लिए नियम अलग से बने है अब उक्त मामले में भी विभागीय खण्ड शिक्षा अधिकारी व बी एस ए पूर्व के आरोप शिकायतों की तरह कान में हाथ लगाकर चुप्पी साधे रहेंगे क्यो कि उक्त विभाग में खुद भृष्ट खण्ड शिक्षाधिकारी सर्वेश अध्यापक को खुलेआम गाली देते है व जनता से शिक्षक को पीटने की सलाह भी देते है। जिसकी रिकार्डिंग भी है लेकिन जिम्मेदारों को फर्क नही पड़ता। फिलहाल उक्त शिकायत सूचना पर उपजिलाधिकारी सुनीलकुमार शुक्ला द्वारा परिजन को आस्वाशन दिया कि पहले छात्रा का उपचार करवाये फिर लिखित दे जिससे जांच कार्यवाही हो सके।फिलहाल उक्त मामले में शिक्षाविभाग के उदासीन अधिकारी से बात नही की गई क्यो कि सिस्टम में होने की वजह से उक्त किसी भी मामले में जांच की वजाय पर्दा डालते नजर आते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।