सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर निगम की उदासीनता के कारण आज भी स्मार्ट सिटी में खुलेआम हो रहा है

नगर निगम की उदासीनता के कारण आज भी स्मार्ट सिटी में खुलेआम हो रहा है



रिपोर्ट-सुल्तान आब्दी


प्रतिबंधित पॉलीथिन का व्यापार
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में नगर निगम की टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल बरामद किया। इस पर पूरे बाजार में हड़कम्प मच गया। इस दौरान दुकानदार और उनके समर्थकों ने नगर निगम टीम का विरोध करते हुए उनके साथ अभद्रता पर उतारु हो गए। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत पर भारी पुलिस ब मौके पर पहुंच गया और बरामद माल को कुशलता पूर्वक कब्जे में लेकर नगर निगम भेजा गया।
बड़ा बाजार में लंबे समय से प्रतिबंधित पॉलिथीन का व्यापार चंद अधिकारियों के सहयोग से खूब फल-फूल रहा था। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की दोपहर नगर निगम का अमला बड़ा बाजार पहुंचा। यहां जानकारी मिली की सौरभ सहगल की दुकान पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल रखा हुआ है। जिसमें गिलास, प्लेट, प्लास्टिक के कप और पॉलिथीन शामिल है। इन सारी बातों के मद्देनजर अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, मुख्य कर निर्धारण रोहन सिंह, संपत्ति अधिकारी पुष्पराज गौतम समेत कई अधिकारी व नगर निगम कर्मचारी दुकान पर जा पहुंचे। नगर निगम कर्मचारियों ने दुकान से कई डिब्बे सील पैक व खुले हुए बरामद किए। जिसमें पॉलिथीन व डिस्पोजल सामान बरामद किया। इस सामान को नगर निगम के ट्रैक्टर में रखकर निगम लाया जा रहा था। इसी दौरान भारी संख्या में दुकानदारों व उनके समर्थकों ने विरोध करते हुए नगर निगम के अधिकारियों के साथ अभद्रता शुरु कर दी। इस बात की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के कई जवान मौके पर पहुंचे और सामान को अपने कब्जे में लेकर नगर निगम भेज दिया। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने बताया कि सर्च अभियान लगातार चल रहा है। इसमें सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि उन्होंने  बताया कि पकड़े गए माल की कीमत का अंदाज नगर निगम में पहुंचने के बाद लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
महीनों पूर्व शुरु होकर बीच में ठण्डा पड़ गया था अभियान
पर्यावरण के लिए हानिकारक मानते हुए महीनों पूर्व जिले में करीब साढ़े 7 लाख पौधारोपड़ के संकल्प के साथ पॉलिथिन व डिस्पोजल को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसकी घोषणा मण्डलायुक्त,जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए की थी। बाद में चंद रोज यह अभियान चलने के बाद कहीं खो गया था। आज इस पर अधिकारी पुनः हरकत में दिखे थे। इसको लेकर व्यापारी विरोध में उतर आए।
व्यापारियों की पैरवी करते नजर आये तथाकथित पत्रकार
प्रतिबंधित पॉलिथिन पर छापामारी करने गई नगर निगम की टीम के साथ अभद्रता कर रहे व्यापारियों के पक्ष में कुछ पत्रकार भी पैरवी करते नजर आए। चर्चित समाचार पत्र के तथाकथित वरिष्ठ पत्रकार नगर निगम के अधिकारियों की ही गलती बताते नजर आए। जबकि यह छापा मुखबिर खास की सूचना पर डाला गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...