गंगा महोत्सव को क्रषि कार्यशाला मे किया तब्दील कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज पोर्टल के लिए कानपुर l बिठूर गंगा महोत्सव के चौथे दिन आत्मा योजनांतर्गत किसान सम्मेलन/ किसान मेला का आयोजन जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिस में कानपुर जिले से 10 ब्लॉकों से आए किसानों ने भाग लिया किसान मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा अनुसंधान रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने अपने उद्बोधन में किसानों की आय दुगनी करने व जैविक खेती पर बल देते हुए कहा और जो है हम उड़ान रखते हैं हम किसान हैं अपने हौसलों में जहान रखते हैं कृषि की आय बढ़ाने किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात काम कर रहे हैं किसानों को यूरिया डीएपी कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए इन चीजों का प्रयोग सबसे ज्यादा पंजाब हरियाणा में किया फसल तो दोगुनी हुई लेकिन वहां कैंसर ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक जैसी बीमारियो...