सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कृषि लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दस दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण शुरू

दस दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण शुरू रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत पतंजलि कृषक समृद्धि प्रोग्राम का आयोजन बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में दस दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार कृषकों को बुवि के जैविक कृषि पृक्षेत्र का भ्रमण कराया गया एवं किसानों को सस्य विज्ञान के बारे में बताया गया। डा. आरके शुक्ला ने इण्टर क्रॉपिंग एवं मिक्स क्रॉपिंग के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डा सीबी सिंह निदेशक कृषि बुवि ने कृषि फार्म पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। डा रामवीर सिंह ने कृषक को पॉमारोजा एवं लेमन ग्रास की उन्नत खेती के विषय पर विस्तार से बताया। कृषि पृक्षेत्र में प्रो जेवी वैसम्पायन कुलपति बुवि ने कृषकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया एवं कृषकों से प्रश्न उत्तर भी पूॅछे तथा कहा कि विश्वविद्यालय कृषकों को हर सम्भव मदद करेगा। इस मौके पर डा पुष्पेन्द्र यादव समन्वयक पीबीआरआई, डा बी गंगवार, डा एसके पान्डेय तथा 33 कृषकों ने भाग लिया।

किसान हितो को लेकर सांसद कौशल ने LDA वीसी से कराई वार्ता, हुआ बड़ा फैसला।

किसान हितो को लेकर सांसद कौशल ने LDA वीसी से कराई वार्ता, हुआ बड़ा फैसला।   रिपोर्ट-मिथलेश कुमार लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 1980 से 84 के बीच लखनऊ के विभिन्‍न क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण किया था परंतु अभी तक कुछ क्षेत्रों में मुआवजे को लेकर जमींन के मालिकों व प्राधिकरण के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा था। जिसमें उजरियावं आवास योजना भाग-2 व कानपुर रोड योजना मुख्‍य हैं। साथ ही बसंत कुज योजना का मुआवजा अधिग्रहण के बाद भी किसानो को नहीं मिला था। उक्‍त समस्‍याओं को लेकर किसानो के साथ मोहनलाल गंज के सांसद व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष कौशल किशोर ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी से मिलकर गुरुवार को बातचीत कराई, इस बातचीत के बाद कई दशकों से चल र‍हे विवाद को सुलझाया लगभग सुलझाया गया। इस बैठक में  20 वर्षों से लंबित बसंतकुज योजना का मुआवजा 21 दिसंबर को बंटना तय हुआ। इसके अलावा 27 दिसंबर को कानपुर रोड के किसानो के साथ व 4-5 जनवरी को गोमती नगर स्थित उजरियांव के किसानो की कमेटी बनाकर उनसे विचार विमर्श कर समस्‍या का समाधान किया जायेगा। इस बैठक में मुख्‍यर...

धान की फसल का मिल रहा सही दाम, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर।

धान की फसल का मिल रहा सही दाम, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर। रिपोर्ट-जितेंद्र पांचाल बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए धान की फसल से किसान भले ही खून के आंसू रो रहा हो लेकिन धान की फसल को मंडी में लाने के बाद किसानों के चेहरे पर थोड़ी खुशी की लहर जरूर आ गई है. सरकार द्वारा धान का समर्थन समर्थन मूल्य 1740 रुपए तय किया गया है लेकिन मंडी में व्यापारी किसानों से करीब 2400 रूपए क्विंटल तक धान खरीद रहे हैं. जिससे मंडी में बेचने आए किसान थोड़े खुश नजर आ रहे हैं. मंडी में फसल बेचने आए किसान से सर्किल ऐप की टीम ने बात की तो किसान ने बताया कि हम धान को मंडी में ही बेच रहे हैं और हमें कोई दिक्कत व परेशानी नही है

किसान हित में एनडीए सरकार विफल:विधायक विनय वर्मा

नरकटियागंज:- किसान हित में एनडीए सरकार विफल:विधायक विनय वर्मा नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल नरकटियागंज:- नरकटियागंज विधायक विनय वर्मा ने बिहार विधान सभा के चल रहे मानसून सत्र में गन्ना किसानों के भुगतान के लिए आवाज़ उठाई नरकटियागंज विधायक विनय वर्मा के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के अन्य विधायक भी उनके साथ नरकटियागंज चीनी मिल से भुगतान करने की लड़ाई में शामिल हुए।विनय वर्मा ने चीनी मिल्हो के साथ चल रही अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए कहा है की चीनी मिल अपने किसानो पर बहुत ज़ादा अत्याचार कर रही है। पर्याप्त राशि होने के बावजूद भी गन्ना किसानों का भुगतान सरकार नहीं करने का मन बना चुकी है। विनय वर्मा ने यह भी बताया की बिहार के गन्ना मंत्री चम्पारण से ही आते है मगर अपने  क्षेत्र के किसानों पर उनका कोई ध्यान नही है। कांग्रेस के अन्य विधायकों का यह भी कहना था कि एक तरफ सरकार कहती है की उनके पास किसानो के भुगतान के लिए पैसा नहीं है, वही दूसरी तरफ हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी पाकिस्तान से 30 लाख किलो चीनी खरीद कर हिंदुस्तान ले आते है। बात दे कि विनय वर्मा ने किसानों के हक में अपनी बात बिहा...

गन्ना किसानों के बकाये राशि का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश।

बेतिया:- गन्ना किसानों के बकाये राशि का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश। मोहम्मद रिजवान की रिपोर्ट बेतिया :- प्रधान सचिव, गृह-सह-उत्पाद विभाग तथा प्रधान सचिव, उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज संयुक्त रूप से पश्चिम चम्पारण जिला अवस्थित विभिन्न चीनी मिलों का भ्रमण कर वहां छोआ उत्पादन का स्टाॅक एवं इसे अवशेष मात्रा का निरीक्षण किया गया। प्रधान सचिव महोदय द्वय द्वारा गन्ना मिल प्रबंधकों को गन्ना किसानों के हित रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने तथा उनके बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने का निदेश दिया गया। बेतिया आगमन के बाद सचिव महोदय द्वारा सर्वप्रथम मझौलिया चीनी मिल का भ्रमण किया गया और मिल निदेशक/प्रबंधक से गन्ना किसानों के बकाया राशि का भुगतान करने को कहा गया। मझौलिया चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा कतिपय किसानों के बकाया राशि के भुगतान में विलंब के कारणों पर प्रकाश डाला गया। समीक्षा में मझौलिया चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि वर्ष 2016-17 में कुल छोआ उत्पादन 243240 क्विंटल हुआ जो सब बिक्री हो गया। वहीं वर्ष 2017-18 में कुल छोआ उत्पादन 337645 क्विंटल तथा 99005 क्विंटल...

तीन दिवसीय किसान पाठशाला का हुआ शुभारंभ

 रिपोर्ट--कुलदीप वर्मा तीन दिवसीय किसान पाठशाला का  हुआ शुभारंभ उन्नाव। कृषकों की आय दोगुनी करने लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत ऐतवारपुर स्थित द मिलियन फार्मर्स स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय किसान पाठशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने किया। किसान पाठशाला में 289 कृषको का पंजीकरण किया गया जिसमें 118 कृषको को मृदा कार्ड वितरित किया गया । ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों कृषि विभाग द्वारा कृषक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है किसान पाठशाला उसी का एक हिस्सा है किसानों को अनुदान पर बीज दिया जा रहा है बताया कि किसान भाई अपनी आय दोगुनी करने के लिये उत्पादन लागत कम करें उत्पादन बढ़ाये मूल्य संवर्धन के साथ साथ मिश्रित खेती,कृषि वानिकी,दुग्ध उत्पादन,मुर्गी पालन,मत्स्य पालन,सब्जी की खेती एवं बागवानी को अपनाएं तथा मधुमख्खी पालन करके अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग इस तीन दिवसीय किसान पाठशाला में ...

ऑनलाइन आवेदन पर किसानों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा।

  सूरज कुमार (प्रधान संपादक/राष्ट्रीय अध्यक्ष)   ऑनलाइन आवेदन पर किसानों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा। उन्नाव :  ऋण मोचन योजना से वंचित किसानों को एक लाख तक के कर्ज से मुक्ति पाने के लिये सरकार ने एक और मौका दिया है। किसान ऑनलाइन आवेदन कर कर्ज से छुटकारा हासिल कर सकते है। इसके लिए शासन ने वैबसाइट भी जारी की है। जिस पर किसान ऑनलाइन कर्ज माफी का आवेदन कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी अतिन्द्र सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से जो किसान पात्र होते हुए भी फसल ऋण मोचन से वंचित रह गए है। उन किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ देने के लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। किसान 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc. gov.in   पर स्वत: या कैफे से अपनी शिकायत और कर्जमाफी  पात्रता के साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज करा दे सरकार जांच करा कर उन्हें ऋण मोचन योजना के तहत लाभान्वित कराएगी। सरकार के इस फरमान से सैकड़ों किसानों में राहत की उम्मीद जागी है।जो कर्ज माफी से वंचित रह गए।  कर्जमाफी के लिए य...

बिजली के तारों से गिरी चिंगारी से लगभग 10 बीघे फसल जलकर राख

रिपोर्ट-मान सिंह बिजली के तारों से गिरी  चिंगारी से  लगभग 10 बीघे फसल जलकर राख बीघापुर/उन्नाव। थाना क्षेत्र के गांव दुबेपुर व लालगंज  प्रथम में बिजली के तारों से गिरी  चिंगारी से  लगभग 10 बीघे फसल जलकर राख हो गई । किसानों ने  ट्यूबवेल की सहायता से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। दुबेपुर व लालगंज प्रथम से निकली हाईटेंशन लाइन में तेज हवा के चलते आपस में तारों के छू जाने से निकली चिंगारी किसानों के लिए कहर बनकर आई और तेज हवा के चलते देखते ही देखते 10 बीघे गेहूं की फसल  राख के ढेर में तब्दील हो गई। । आग की चपेट में  आने से  किसान दुर्गा प्रसाद द्विवेदी दुबेपुर ,विनय तिवारी ,बबलू तिवारी दुबेपुर ,केशव बनिया लालगंज आदि की फसल जलकर राख हो गई।वही दूसरी घटना इंदेमऊ में विजली का तार टूटने से खड़ी गेहू की फसल में लगी आग से लगभग 2 बीघा जल कर राख हो गई ।

सैकड़ा बीघा फसल जल‌कर हुई राख

रिपोर्ट-मोहित मिश्रा सैकड़ा बीघा फसल जल‌कर  हुई राख फतेहपुर चौरासी /उन्नाव- स्थानीय थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग से खेतों में खड़ी आधा सैकड़ा बीघा फसल जल‌कर राख हो  गई।अग्निशमन विभाग से कोई सहयोग न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा ।    फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भड़सर नौसहरा गाँव में आज दोपहर बाद अज्ञात कारणों से गाँव के बाहर स्थित दुर्गा मन्दिर के निकट शिवा सिंह के खेत में अचानक आग लग गई।तेज हवाओं के साथ ही आग ने भी बृहद रूप धारण कर लिया देखते ही देखते आसपास के खेत भी आग के आगोश में आते गये, पड़ोसी गाँव कोड़री, धोबाइया एवं महमदपुर,दर्शनखेड़ा, भूड़  आदि सहित काई गावों के हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने बिना किसी परवाह के आग बुझाने में जुट गये। फायर स्टेशन को भी ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी, परंतु फायर स्टेशन से कोई दमकल वाहन नहीं आया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया, आग के एक घण्टे से अधिक समय तक ताण्डव के बाद ग्रामीणों के जूझने के बाद आग पर काबू पाया गया।भड़सर नौशहरा गाँव के यशपाल सिंह, सत्यपाल ...

तेज आंधी पानी से किसानों के चेहरे मुरझाये।

रिपोर्ट-मोहित मिश्रा तेज आंधी पानी से किसानों के चेहरे मुरझाये फतेहपुर चौरासी/ उन्नाव -क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरने से फसल चौपट  अरबअन्नदाता मायूस हो गये।तेज हवा आने से कई जगह पेड़ गिरने से बिद्युत लाईन टूट गयी।        क्षेत्र में गत 12 अप्रैल की बारिश से किसान अब तक उबर नही पाया था कि आज फिर से अचानक तेज हवा के साथ ओले व बारिश से क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरने से बिद्युत लाइन भी टूट गई ।बीते मंगलवार की शाम की हुई बूंदाबांदी ने क्षेत्रीय किसानों का नुकशान हुआ था चार दिन के बाद कुछ राहत मिली जिससे फसल सूख पायी थी कि आज फिर से हुई बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानो के लिए समस्या बन गयी।कड़ी मेहनत से तैयार फसल पकने पर किसानों के चेहरे खिल उठे थे लेकिन इस बेमौसम की बारिश ने किसानों के चेहरे को बुझा दिया है। वही जसरा गांव में तेज हवा पानी के साथ ओले भी गिरे किसान जमुनाधर ने बताया कि किसानो के लिए यह बेमौसम बारिश बड़ी नुकशान दयाक है। किसान तेजा, कैलाश पाल,जितेंद्र लोधी,धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौसम ख़राब होने के कारण फसल काट नहीं पा रहे हैं और ...

सूखे ने शोखी बासमती की *महक*

सूखे ने शोखी बासमती की *महक* उन्नाव: खरीददारों की बेरुखी से इस बार देश और विदेश में प्रसिद्ध जनपद उन्नाव के बासमती चावल की खुशबू गायब सी हो गयी है। निरन्तर बढ़ते ताप और बीते सालों में पड़े सूखे के कारण धान की गुणवत्ता कमजोर होने से बाजार में धान की मांग ही नही हो रही है। एक ओर जंहा धान की कीमत गिरने से व्यापारी वर्ग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर तो बासमती धान की खेती करने वाले किसानों का तो बुरा हाल है। बासमती धान की खेती करने वाले किसानों की माने तो करीब पांच साल पहले बासमती की कीमत साढ़े तीन हजार रुपये प्रति कुंतल थी। इसके बाद यहाँ के बासमती धान की मांग देश की कोने-कोने के साथ ही खाड़ी देशों में मांग बढ़ने से हरियाणा व पंजाब के व्यापारी भी यहाँ धान खरीदने आने लगे थे। इससे उसके दाम में खास कर बढोत्तरी हुई थी , और उच्च गुणवत्ता वाले बासमती धान का मूल्य साढे पांच हजार रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन बीते कुछ सालों से पड़े सूखे से धान की गुणवत्ता में काफी गिरावट आई है। *लगभग सात एमएम घट गया बासमती का आकार* बासमती धन के व्यापारियों की माने तो इस बार एक्सपोर्ट क्वालिटी के धन के आकार क...