सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23 से 25 दिसम्बर तक तीन दिवसीय तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम शांति प्रदाता अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी में आयोजित किया जाएगा।

23 से 25 दिसम्बर तक तीन दिवसीय तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम शांति प्रदाता अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी में आयोजित किया जाएगा।


रिपोर्ट- नाजमा आब्दी


झांसी। उत्तरांचल दिबंगर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी और सहयोगी संस्थाओं अखिल भारतीय जैन,पत्र संपादक संघ एवं ज्ञान माइनोरिटी वेलफेयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 23 से 25 दिसम्बर तक तीन दिवसीय तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम शांति प्रदाता अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न भागों से प्रशासनिक अधिकारी,न्यायमूर्ति एवं न्यायाधीश तीर्थ प्रतिनिधि संपादक एवं पत्रकारगण,प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी भाग लेंगे। उक्त जानकारी उत्तरांचल दिगम्बर जैन कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन व संरक्षक कैलाश चन्द्र जैन ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को दी।
आर्यका रत्न पूर्णमति माताजी के सानिध्य में होने जा रहे इस सम्मेलन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बुन्देलखण्ड की 101वीं तीर्थयात्रा के उपलक्ष्य में तीर्थ प्रभावना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें 23 दिसम्बर को सुबह 10 से 1 बजे तक जन-जन पहुंचाएं,तीर्थ बचाएं सत्र आयोजित होगा। अपराह्न ढाई से 5 बजे तक तीर्थ प्रभावना में उत्तरांचल दिगम्बर जैन तीर्थ कमेटी का योगदान होगा। 24 दिसम्बर को सुबह साढे़ 10  बजे से जैन संस्कृति के संरक्षण में मीडिया का योगदान एवं अपराह्न ढाई से 5 बजे तक तीर्थ प्रतिनिधि एवं अतिथियों का सम्मान होगा। 25 दिसम्बर को साढ़े 10 बजे से आदि नाथ के अनुयायी सब एक हैं एवं ढाई बजे से पृथ्वी को बचाना है,जन-जन को शाकाहारी बनाना है,विषय पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का झण्डारोहण पूर्व मेयर,कैलाश चन्द्र जैन एवं उद्घाटन एडीआईजी जेल वीके जैन द्वारा किया जाएगा। इस दौरान शैलेन्द्र कुमार जैन,रामकुमार जैन,प्रवीण कुमार जैन,घनश्याम दास जैन आदि उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...