सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

चिकित्सा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, दलालों की हो रही बल्ले-बल्ले

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला, दलालों की हो रही बल्ले-बल्ले   रिपोर्ट-सुल्तान आब्दी गंदे और फटे बिस्तरों पर सोने को मजबूर हैं जिला अस्पताल के मरीज झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाये। साथ ही उनको हर सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाये लेकिन झांसी के जिला अस्पताल में उनके मंसूबों पर पानी फेरा जा रहा है न तो मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है न ही उनके सोने के लिए साफ-सुथरे बिस्तरों का इंतजाम किया जा रहा है। इसकी शिकायत अस्पताल में भर्ती मरीजों ने जिले के आला अधिकारियों से की लेकिन समस्या जस की तस है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में लगभग दो माह पूर्व लाखों रूपये कीमत के गद्दे वार्ड में बिछाने के लिए आये थे लेकिन वह गद्दे कहा गये ये बताने को कोई तैयार नही है। मरीज गंदे और फटे बिस्तरों पर सोने को मजबूर है। जिला अस्पताल में हो रही इन हरकतों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रही है योगी सरकार को बदनाम करने की शाजिस स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। अगर समय रहते जिला अस्पताल कि ओर प्रशासनिक अधिक...

सरकार द्वारा टीवी के मरीजों को प्रत्येक माह ₹500 इलाज के लिए आवंटित किया गया

नरकटियागंज:- सरकार द्वारा टीवी के मरीजों को प्रत्येक माह ₹500 इलाज के लिए आवंटित किया गया मोहम्मद रिजवान की रिपोर्ट नरकटियागंज:-  नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में टी वी के मरीजों को सरकार द्वारा प्रत्येक माह ₹500 मरीज के खाते में दे रही है इसके लिए मरीज को अनुमंडलीय अस्पताल में आधार कार्ड एवं बैंक का खाता संख्या जमा करना होगा ।बताते चलें कि टीवी के मरीजों को मुफ्त में दवा का वितरण कुछ चिन्हित दवा के दुकानों पर दिया जा रहा है। गुरु मेडिकल, उत्सव मेडिकल आदि कई दुकानों पर मुफ्त दवा का वितरण किया जा रहा है। साथी अनुमंडलीय अस्पताल में टीवी का इलाज निशुल्क किया जा रहा है।

केजीएमयू के नेत्र विभाग का चिकित्सक मरीजो से करता है अभद्रता

केजीएमयू के नेत्र विभाग का   चिकित्सक मरीजो से करता है अभद्रता   लखनऊ- जहाँ एक ओर  डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है। लेकिन कुछ  डॉक्टर इस पेशे को कलंकित कर रहे है। जी हा लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के पुरानी बिल्डिंग स्थित 3 फ्लोर पर नेत्र  विभाग के कमरा नंबर 15 में आँखों की जांच करने वाले डॉक्टर सोमनाथ जाँच कराने आये मरीजो से  गाली गलौज करके बातचीत करते है। जब मरीज उनकी इस हरकत का विरोध करते है तो वह जाँच न करने की बात कहते है। यह कोई नया मामला नही है,  चौक  स्थित किंग जार्ज  मेंडिकल  कॉलेज में सुविधाओं के नाम अव्यवस्था हमेशा रहती है मरीजो को  इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन नेत्र विभाग के इस गाली देने वाले डॉक्टर से अक्सर मरीजो को काफी असुविधा होती है, मगर मजबूरी वश  मरीजो व साथ आये हुए तमीमदार  कुछ कह नही पाते है। योगी जी कृपया मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओ पर भी  कभी नजर डाल लिया करे। इसको अधिक से  आप सभी शेयर करे ताकि मेडिकल कॉलेज में मौजूद इस डॉक्टर की करतूत सबको मालू...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर्स की मनमानी।

जितेन्दर पांचाल मथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर्स की मनमानी। जनपद मथुरा के एक सरकारी अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में  न तो डॉक्टर  मिलते है और न ही अन्य कोई स्टाफ ।  प्रसुताओ को तो 2 से 3 घंटे इन्जार तक करना पड़ता है। जब लोगो ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। कोई कार्यवाही न होने के कारण एक ओर जहां ग्रामीणों में रोष  व्याप्त है,वहीं दूसरी ओर डाक्टरों के हौसले और बुलंद होते जा रहे है। सहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम को 5 बजे के बाद कोई भी डॉक्टर, नर्स व कर्मचारी मौजूद नही होता । जब इसकी सूचना सूरज जनहित एसोसिएशन एनजीओ की  टीम को मिली तो उपरोक्त तथ्य की सत्यता का निरीक्षण करने के लिए  सांय के समय जब सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो वहां पर न कोई डॉक्टर और न ही कोई अन्य स्टाफ ।हाँ लेकिन वहां पर एक प्रसूता दर्द से कराहती हुई मिली। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यंहा पर पिछले तीन घण्टे से यंहा पर कोई उपस्थित नही है।...

एचआईवी रोंकने में लगेंगे जागरूकता शिविर।

एचआईवी रोंकने में लगेंगे जागरूकता शिविर। जनपद उन्नाव में एक साथ बड़ी संख्या में एचआईवी पीड़ित सामने आने के मामले में चर्चा में आये बांगरमऊ ब्लाक में अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम की कोशिश में जुट गया है। जिन क्षेत्रों में एचआईवी पॉजिटिव मिले है वहां जागरूकता शिविरों के आयोजन की तैयारी हो रही है। स्थानीय स्तर पर इलाज को आईसीटीसी सेंटर खोला जाएगा।इन सेंटरों पर जाँच व सलाह दोनों की सुविधा होगी। कुछ दिन पहले नाको और राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की संयुक्त जाँच टीम ने सिर्फ झोलाछाप की संक्रमित सुई से संक्रमण फैलाने की बात को नकार दिया था। टीम ने इसके पीछे अन्य कारण भी तलाशने की जरूरत जताई थी। एड्स कंट्रोल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला क्षय रोग के अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद से क्षेत्र में लगातार  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा था। सीएमओ डा0 एसपी चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में एचआईवी फैलने के कारणों और इससे बचने को सावधानी की सलाह देने वाले होर्डिंग औऱ पोस्टर लगवाए जाएंगे। *पीड़ितों को मिलेगा पास व आर्थिक मदद* जनपद उन्नाव में एचआईवी पॉजिटिव को एआरटी सेंटर का...