सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब फार्मासिस्ट बनना होगा मुश्किल,दीपक त्रिपाठी।

अब फार्मासिस्ट बनना होगा मुश्किल,दीपक त्रिपाठी।


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया ने एक ड्राफ्ट सर्कुलर जारी करते हुए डिप्लोमा कर रहे फार्मासिस्टों के लिये मुश्किल खड़ी कर दी है। फार्मेसी कौंसिल  डिप्लोमा इन फार्मेसी एक्जिट एग्जामिनेशन रेगुलेशन 2018 पास कर रही है जिसके हिसाब से अब डिप्लोमा इन फार्मेसी करने वालों को यह एग्जाम पास करना जरूरी है तभी जाकर वह रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट बन सकेंगे और अपनी फार्मेसी प्रैक्टिस , मेडिकल  स्टोर कर पाएंगे।फार्मेसी कौंसिल  यह रेगुलेशन  2015 में पास करने वाली थी लेकिन किसी बजय से पास नही हो सका।
यह पीसीआई द्वारा लागू किया पहला रेगुलेशन होगा जिसमें डिप्लोमा इन फार्मेसी कर रहे स्टूडेंट्स को रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट बनने के लिये इस एग्जाम को पास करना अनिवार्य होगा। पीसीआई के अनुसार बगैर इस एग्जाम को पास किया कोई भी अपनी फार्मेसी प्रैक्टिस व मेडिकल स्टोर नही कर सकता है। फार्मेसी एग्जिट एग्जाम की जरूरत क्यों?
देश भर के फार्मासिस्ट व एसोसिएशन लंबे समय से सोशल मीडिया में डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स को बंद करने की मांग कर रहे थे।सूचना में आया था कि देश भर मे कई कॉलेजेस व यूनिवर्सिटी स्टूडेंट को डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स को नॉन अटेंडिंग क्लास करवा रही हैं  जिसकी एवज़ में वो रिश्वत लेती हैं । यही नही डिप्लोमा इन फार्मेसी एक ऐसा टेक्निकल कोर्स है जिसमे एडमिशन की कोई भी उम्र सीमा नही है जिसका फायदा ऐस केमिस्ट व लोग उठा रहे थे जो अपनी फार्मेसी बगैर फार्मासिस्ट के चला रहे हैं लेकिन अब देश भर में रेंटिंग सिस्टम का विरोध किया जा रहा है और ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अनुसार मेडिकल शॉप पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता है।जिसको देखते हुए बहुत से दवा व्यापारी कॉलेज में मोटा पैसा देकर डिप्लोमा इन फार्मेसी घर बैठे हुए व अपना फार्मेसी शॉप करते हुए कर रहे हैं जिससे फार्मेसी व शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।इसीलिए डिप्लोमा इन फार्मेसी को बंद करने की गुहार देश भर के फार्मासिस्ट्स व फार्मासिस्ट संघ द्वारा सरकार व कौंसिल से लगायी जा रही है लेकिन कौंसिल देश मे फार्मासिस्ट्स की कमी है यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेती है और डिप्लोमा बंद नही कर रही है और कई कॉलेजेस में डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स शुरू हो चुके हैं।
फार्मासिस्ट फाउंडेशन ने पीसीआई के इस रेगुलेशन का स्वागत किया और सराहना भी की।
फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने कहा कि चलो इस फार्मेसी एग्जिट एग्जाम रेगुलेशन पास होने से झोलाछाप व्यक्ति  जो नॉनअटेंडिंग क्लास करते हैं उनके लिये यह पास करना बहुत मुश्किल होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...