सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अपराध लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नशे की गिरफ्त में युवा, जगह-जगह स्लोचन व व्हाइटनर का नशा करते मिलते बच्चे

नशे की गिरफ्त में युवा, जगह-जगह स्लोचन व व्हाइटनर का नशा करते मिलते बच्चे रिपोर्ट-अमित मिश्रा झाँसी। यह है डिजीटल इंडिया, जहां नशे के सौदागर भारत की युवा पीढ़ी को गर्त में धकेल रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने तो नशे के लिए नए-नए तरीके इजाद कर लिए हैं। इनमें साइकिल के पंक्चर बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला सिल्यूचन व गलत लिखे को हटाने में इस्तेमाल होने वाला व्हाइटनर भी शामिल है। यह नशा उन लोगों में ज्यादा प्रचलित है, जिन्हें नशा तो करना है, मगर उनके पास पैसे नहीं होते हैं। इनमें घर से भागे नौनिहाल विशेष रूप से शामिल हैं। रात का समय हो या फिर दिन का समय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य चौराहों पर इस घातक नशे की गिरफ्त में पूरी तरह आ चुके ये नौनिहाल अस्त-व्यस्त हालत में मिल जाएंगे। बीस से 30 रुपए में मिल जाता है एक ट्यूब दिन भर किसी होटल, ढाबे पर काम करने अथवा भीख मांग कर जो पैसा कमाते हैं, उस पैसे से ये किशोर सिल्यूचन व व्हाइटनर का ट्यूब खरीद लेते हैं और कपड़े में उस टयूब को लगाकर मुंह व नाक से उसे सूंघते हैं। इससे नशा हो जाता है। यह टयूब उन्हें कहीं भी महज 20 से 30 रूपए में आसानी स...

हत्या कर झाड़ी में फेंकी महिला व मासूम की लाश

हत्या कर झाड़ी में फेंकी महिला व मासू म की लाश  कौशाम्बी । कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लाठपुर गांव में शवों के मिलने से सनसनी अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कोखराज बेखौफ बदमाशों ने एक महिला व मासूम बच्चे की हत्या कर लाश कोखराज कोतवाली क्षेत्र में साठपुर गांव के समीप झाड़ी के बीच फेंक दी। मंगलवार सुबह शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला का शरीर तेजाब से झुलसा हुआ था। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।  कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लाठपुर (चमरूपुर) गांव के लोग मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो देखा कि सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक करीब 28 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। कुछ ही दूरी पर एक पांच साल के बच्चे का भी शव पड़ा था। लाशें पड़ी होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार फील्ड यूनिट टीम तथा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की गर्दन और उसका सीना तेजाब ...

झांसी डीएम कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर बुर्जुग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

झांसी डीएम कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर बुर्जुग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास रिपोर्ट-अमित मिश्रा Dec 24 2018 झांसी। बुन्देलखंड के झांसी जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक बुर्जुग महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले महिला अपने मकसद में कामयाब होती उसे वहां लगे सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। इसके बाद उक्त महिला का पकड़कर महिला थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला का आरोप है कि पांच साल से उसका बेटा गायब है। वह न्याय पाने के लिए अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी मदद नहीं की गई। मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर थानान्तर्गत ग्राम दुमदुआ निवासी अजब कुवंर के बेटे अरविन्द कुमार का विवाह श्रीमती अराधना उर्फ लक्ष्मी के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके बेटे की पत्नी का चरित्र व आचरण खराब था। जिस कारण पति से अक्सर होता था। 22 दिसम्बर 2013 को उसकी बहू ने अपने माता-पिता व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। जिसकी शिकायत करते हुए उसने झांसी के रक्सा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज ...

नवांगतुक थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जुआरी व सट्टे बाज निकल पड़े अपने बिलों से बाहर

नवांगतुक थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जुआरी व सट्टे बाज निकल पड़े अपने बिलों से बाहर थाना प्रेमनगर क्षेत्र में गगन गौड़ के थाने का प्रभार संम्भालने के बाद सटोरियों बाक्षें खिली क्योकि इन थानाध्यक्ष महोदय के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र थानाध्यद्व रहते हुए पूर्णरूप् से इन लोगों अपना आर्शीवाद दिया था अब यही लोग थाना प्रेमनगर क्षेत्र में यह कहते नजर आ रहे है कि अब हमारे थानेदार महोदय अपने क्षेत्र में थानेदार साहब के आते ही खिले सटोरियों के चेहरे खिल गये और वह चरण वन्दना करने पहंच गये। एक साथ जनपद के डेढ़ दर्जन से अधिक थानेदारों की सूची जारी होने के बाद चर्चित थानों में हुई थानेदारों की पोस्टिंग के बाद सटोरियांं के चेहरो पर खुशी नजर आई और सुबह से थानों के बाहर खडे़ होकर अपने साहब के आने का इंतजार करते दिखाई दिये। जैसे ही थानेदार साहब थानों में पहुंचे तभी सटोरियों उनके कदमों में ढेर हो गये। साहब ने भी बड़ी मुस्कुराहट के साथ उन्हें देखकर ईशारा कर दिया। इसके बाद सटोरिये दूसरे थानों में पहुंचे और उनका भी आर्शीवाद लिया। जबकि ये सटोरिये अपने क्षे़त्र छोड़कर दूसरे थ...

साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है

साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन लोग खुद को लाभ पहुंचाने के लिए साइबर अपराध के दल दल में फंसते नजर आ रहे। ऐसा ही एक मामला नवाबाद थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया। जहां दो लोगों ने एक व्यापारी की आयकर विभाग की आईडी हैक कर काफी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दोनों अरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया।  सिविल लाइन निवासी राजीव खण्डेलवाल ने रविवार को नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह व्यापारी है और वह लगातार आयकर रिटर्न जमा करता है। इसी के चलते आयकर विभाग ने उसे आयकर जमा करने के लिए आईडी दी थी। आयकर की आईडी व पास वर्ड सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित अमर ज्योति प्रेस के संचालक राजीव अरोरा व उसके नौकर इम्तियाज ने हैक कर लिया। जिससे उसे व्यापार व रुपयां का काफी नुकसान हुआ और उसकी छवि भी धूमिल हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया। 

ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट

ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट रिपोर्ट-नाजमा आब्दी चिरगांव थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर आये असलहाधारी बदमाशों ने मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी कर पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मोहल्ला पहाड़ी चुंगी निवासी अनिल जैन की घर के नीचे मोटर्स पार्ट्स की दुकान खोले है और ऊपरी मंजिल में रहते। शनिवार की रात्रि जब अनिल दुकान बंद कर अपने घर में चले तो कुछ देर बाद चार अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे और दुकान खुलवाने के लिए उन्होंने शटर को खटखटाना शुरू कर दिया। इस पर व्यापारी के घर में रहने वाला लड़के ने दुकान खोली तो उक्त युवकों ने सर्वो कम्पनी का ऑयल मांगा तो लड़के ने सर्वो कम्पनी का ऑयल न होने की बात कही। इस पर युवकों ने दूसरी कम्पनी का ऑयल की मांग की। यह सुनने के बाद लड़का अनिल जैन के पास पहुंचा और अभी दोनों बात कर ही रहे थे। तभी उक्त चारों युवक कमरे में पहुंच गये। इससे पहले को...

कानपुर से अगवा महोबा में गैंगरेप का शिकार हुई युवती

कानपुर से अगवा महोबा में गैंगरेप का शिकार हुई युवती रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। कानपुर से अगवा महोबा में गैंगरेप का शिकार हुई युवती शनिवार को न्याय की तलाश में शनिवार को वीरांगना नगरी में सांसद उमा भारती से मिलने पहुंची। उसे उम्मीद थी कि संभवतः उसके दर्द को सांसद जरुर समझेंगी। हालांकि सांसद के न मिलने पर पीड़िता डीआईजी कार्यालय पहुंची और अपना दर्द सुनाया। डीआईजी सुभाष बघेल के कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि वह कानपुर के दादा नगर चौराहा के पास रहती है। वहीं घर के पास ही अपना एक ब्यूटी पार्लर खोले हुये थी। इसी बीच उसकी मुलाकात महोबा निवासी युवती से हुई और वह उससे मिलने के लिये महोबा चली गई। युवती का आरोप है कि महोबा में युवती ने उसे बन्धक बना लिया और आधा दर्जन लोगो के साथ प्रतिदिन उसका रेप कराया। यही नहीं उसका वीडियो क्लिप बना ली और उसे लगातार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। किसी प्रकार उनके चंगुल से छूट कर उसने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। महोबा कोतवाली पुलिस ने सूचना दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। युवती का आरोप है कि महोबा पुलिस ने आरोपियों को अब तक गिरफतार न...

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षो में हुई फायरिंग

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षो में  हुई फायरिंग रिपोर्ट - नाजमा आब्दी झांसी। बरूआसागर थाना क्षे़त्र के ग्राम तोंदौल में शनिवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग शुरु कर दी। दोनों ओर से चली ताबडतोड़ गोलियों से गांव में रहने वाले एक ही परिवार की करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। वहीं दो की हालत गंम्भीर बनी हुई है। तो दूसरे पक्ष के भी 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई करते हुये घायलों को उपचार के लिये मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं एसएसपी ओपी सिंह ने मेडीकल व जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम तेंदौल में रहने वाला संतोष यादव शनिवार की सुबह अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। अभी वह वर्तमान प्रधान के दरवाजे से निकल ही रहा था तभी रास्ते में असलाहों से लैस दबंगो ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी मारपीट करते हुये बन्दूकां से फायरिंग कर दी...

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत।

झाँसी बुलेटिन न्यूज़---- संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत। रिपोर्ट-अमित मिश्रा गत दिन शहर कोतवाली अंतर्गत निवासी अजय रायकवार की पत्नी रोहणी रायकवार की संदिग्ध स्तिथि में हुई मौत का कारण मृत रोहणी के मायकेवाले उसके पति का उत्पीड़न बता रहे हैं।जिला चिकित्सालय में मृत रोहणी के मायकेवालों ने जब सबंन्धित थाना को तहरीर दी तो पुलिस के भय से व्याप्त रोहणी का पति अजय जो कि टैक्सी चालक का कार्य करता है,फ़रार हो गया व मृत रोहणी को आख़िरी बार देखने और अंतिम संस्कार की क्रिया करने भी नहीं पहुँचा,तो मृतिका के मायकेवालों ने त्रस्त होकर  मृत रोहणी के ससुराल वालों के साथ हाथापाई भी कर डाली,किन्तु फ़ीर भी पति अजय नही पहुँचा।अंत में मृत रोहणी के मायके वालों ने उसकी अंत्येष्टि संस्कार किया।मृत रोहणी रायकवार के मायकेवालों के अनुसार उन्हें अब तक कोई संतोषजनक न्याय प्रशासन द्वारा नहीं मिला है।

बेखौफ चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल किया पार

बेखौफ चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल किया पार लखनऊ/बंथरा 14/12/2018 राजधानी में चोरों का आतंक लगातार जारी है। लगातार पुलिस के नाक के नीचे वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, इसके बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली ही हैं। एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं का खुलासा न होना चोरों को और बढ़ावा देता है। ताजा घटना बंथरा थाने के गांव लतीफ नगर की है, यहां के रहने वाले सोनू त्रिवेदी के मकान पर चोरों ने धावा बोलकर तकरीबन ₹70 हजार रुपये नगद के साथ करीब ₹8 लाख के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। सोनू के अनुसार बगल के ही दुर्गेश त्रिवेदी ने उनको रात करीब 2:00 बजे फोन करके बताया कि लगता है मेरी छत पर कुछ लोग हैं, इस पर सोनू अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे जब दुर्गेश के छत की ओर गए तभी उनके घर के अन्य सदस्यों ने घर के निचले हिस्से के अन्य कमरों में जाकर देखा तो उनके दरवाजे व अंदर रखे बक्से एवं अलमारी का ताला टूटा हुआ था व उनमें रखे जेवरात व नगदी गायब थी। इस पर उन्होंने तत्काल बंथरा थाना प्रभारी को फोन पर अवगत कराया जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल क...

आटा हाइवे मे 27 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा

रिपोर्ट -लालता प्रसाद सलौनिया  आटा हाइवे मे 27 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा तीन पशु तस्कर  अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार कालपी (जालौन) सर्किल कालपी के थाना आटा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग मे पुलिस ने पशु तस्करों से मुठभेड़ करके गोवंशो से भरे कंटेनर को पकड़ लिया तथा 3 व्यक्तियों अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के  मुताबिक पुलिस अधीक्षक डा.अरबिंद चतुर्वेदी के निर्देशन मे सी ओ. कालपी सुबोध गौतम के नेतृत्व मे आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, रामप्रकाश, नवीन तिवारी, हेड कांस्टेबिल शकील अहमद की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लकी ढावा के समीप कंटेनर ट्रक नं.NL01- L 2198 को रोकने की कोशिश की तो कंटेनर मे बैठे लोग अवैध असलहों से पुलिस पार्टी के ऊपर फायरिंग करने लगे।पुलिस जवानों ने घेराबंदी करके आरोपियों इश्तेखार अली कौशांबी, पप्पू उर्फ कमाल कुरैशी, जमाल निवासी गण दलेलनगर औरैया को तीन अवैध तमंचे तथा भारी मात्रा मे कारतूस सहित गिरफ्तार करके धारा 307 आईपीसी व 3/5क/8 गौवध अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर दिया।...

उरई में दरोगा ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार की आत्महत्या

उरई में दरोगा ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार की आत्महत्या यूपी के उरई जिले में सोमवार देर रात जीआरपी के दरोगा ने बैरक में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से समूचे विभाग में हड़कंप मच गया। उन्हें उपचार के लिए पहले कानपुर फिर लखनऊ ले जाया गया। जहां दरोगा मोहित दुबे ने दम तोड़ दिया। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने घटना की वजह पारिवारिक बताई है। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस के स्थानीय थाने में तैनात औरैया निवासी उप निरीक्षक मोहित दुबे (28) ने देर रात बैरक के अंदर सर्विस रिवाल्वर से अपने को गोली मार ली। थानाध्यक्ष बृजमोहन सैनी फौरन मोहित को जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में ले आए। मोहित ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था जिसके चलते यह कदम उठाया होगा। डॉक्टरों ने बताया कि उसने शराब भी पी रखी थी। जानकारी के अनुसार दरोगा मोहित दुबे की शादी अौरैया में ही तय हुई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। रिपोर्ट- संदीप कुमार यादव

अवैध असलहों के साथ पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा

अवैध असलहों के साथ पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा  पुलिस ने    तेज कार्यवाही करते हुए  पुलिस  अधीक्षक के निर्देश में   अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.12.2018 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1562/18 धारा 307 भा0दं0वि0 व मु0अ0सं0 1564/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 10000 रु0 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।  पकड़े  गए अभियुक्तो  में अमित यादव पुत्र संतू नि0 ग्रा0 तौरा थाना पुरवा जिला उन्नाव है। पुलिस ने इनके पास से  1 अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतू1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक  अरूण कुमार द्विवेदी, थाना कोतवाली, ललऊ खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह यादव, थाना कोतवाली, उ0नि0 हसीब अहमद थाना कोतवाली,उ0नि0 अमित सिंह थाना कोतवाली ,का0 ज्ञानेन्द्र सिंह थाना कोतवाली मौजूद रहे। रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम

क्राइम ब्रांच,सेक्टर-17 ने मैनेजर अरिंदम पाल की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 और लोगों की हत्या करना

क्राइम ब्रांच,सेक्टर-17 ने मैनेजर अरिंदम पाल की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 और लोगों की हत्या करना  फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच ,सेक्टर-17 ने आज रविवार को टाटा स्टील व लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर मैनेजर के अरिंदम पाल के हत्या के मामले में आरोपी विश्वास पांडेय को सैनिक कालोनी,गुरुग्राम रोड से गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने आरोपी विश्वास पांडेय को अदालत में पेश कर, अदालत से तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। इस दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और बचे हुए कारतूस को बरामद करेगी। पुलिस की माने तो कंपनी के तीन और कर्मचारियों को हत्या आरोपी विश्वास पांडेय मारना चाहता था यदि यह पुलिस से बच जाता तो बाकी के तीनों कर्मचारियों की एक -एक करके हत्या कर देता। इंचार्ज विमल कुमार ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को दिन दहाड़े टाटा स्टील व लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी में घुस कर सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल की गोलियों से भून कर कंपनी के बर्खास्त कर्मचारी विश्वास पांडेय ने हत्या कर दी थी। इ...

बड़ागॉव परीक्षा तिहरे हत्या कांड अपडेट।

बड़ागॉव परीक्षा तिहरे हत्या कांड अपडेट। घटना स्थल पर पड़े शव कर रहे कई सवाल खड़े एसएसपी विनोद कुमार सिंह एसपी सिटी देवेश पांडे थानाध्यक्ष बड़ागॉव प्रवीन कुमार  चिरगॉव थाना इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सहित क्राइम ब्रांच ने किया निरीक्षण घटना स्थल पर पड़े 2 बच्चों व मां के शव हत्यारे ने पहले धारदार हथियार से किया बार फिर गले में डाला फंदा जहर भी दिया ये तीनो संकेत मिल रहे शवो को देख कर क्योंकि गले में फंदे भी है सर मुह व गले पर चोट के निशान व मुह से झाग बता रहा तीनो बारदात बताया जा रहा म्रतक मासूम बच्चा कान्हा का सोमबार की रात जन्मदिन भी मनाया गया घर में गुब्बारे भी लगे है cisf जवान शेर सिंह गुर्जर फरार भागा या लापता पुस्टि नही मिलने वाला सुसाइट नॉट शेर सिंह पर कर रहा घटना कारित करने का इशारा लेकिन पुलिस जाँच में होगा सही खुलासा झाँसी के बड़ागॉव में दिल दहला देने वाली घटना है सुल्तान आब्दी।

डकैती(IPC395) का मुलजिम रविन्द्र सिंह वादी पत्रकार व पुलिस पर सुलह का बना रहा दबाव।

डकैती(IPC395) का मुलजिम रविन्द्र सिंह वादी पत्रकार व पुलिस पर सुलह का बना रहा दबाव। उन्नाव। विगत 7 मई 2018 को जिले के पत्रकार योगेंद्र गौतम जब अपने कुछ पत्रकार साथियो के साथ कार्यालय में बैठे थे तभी जिले का कुख्यात व अपने को सहारा समय का पत्रकार बताकर पीड़ित पत्रकार को उनकी निजता भंग करने की धमकी देते हुए वसूली न मिलने पर रविन्द्र बहादुर सिंह उर्फ रविन्द्र सिंह ने आधा दर्जन से ज्यादा गुर्गों के साथ हमला बोल लूट पाट की थी। उक्त प्रकरण में सदर कोतवाली में IPC 395 (डकैती) व 385 (वसूली) की धाराओं में घटना में शामिल इसके गुर्गों के साथ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। जिसमे आज तक पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। इस बीच कथित रविन्द्र सिंह जिले के एक राजनेता का प्रभाव बताकर लगातार उक्त मुकदमे के वादी, गवाहों तथा विवेचक को मुकदमा खत्म करने का दबाव बना रहा था। अपने असफल अनैतिक प्रयासों को विफल होता देख कथित आरोपी रविन्द्र सिंह अब वादी पत्रकार व उसके परिवार को लगातार सुलह करने के लिए डरा धमका रहा है। स्वघोषित पत्रकार रविन्द्र सिंह पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज है। गदन खेड़ा...

मथुरा ऑफिस की रेलिंग से लटका मिला अज्ञात साधु का शव

मथुरा ऑफिस की रेलिंग से लटका मिला अज्ञात साधु का शव रिपोर्टर श्री राम सविता मथुरा के जैत पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के समीप छटीकरा के निर्माणाधीन एस एन टी ऑफिस की रेलिंग से लटका मिला एक अज्ञात साधु शव साधु की हत्या की जताई जा रही है आशंका साधु की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल सका है करीब 50 वर्षीय साधु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक साधु की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई मृतक साधु की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है की 2-3 दिन से साधू को इधर ही देखा गया है। भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों ने साधु के मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस को सूचना मिलते ही जैंत पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई ।

युवक ने घर मे घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, पति की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

युवक ने घर मे घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, पति की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- जितेन्दर पांचाल मांट।थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत चौकड़ा गांव में पड़ौसी युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ ज़बरदस्ती दुष्कर्म कर डाला।पीड़िता के पति ने थाना मांट में नामजद पड़ौसी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है इधर मांट पुलिस ने महिला के बयान लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। थाना मांट क्षेत्र के चौकड़ा गांव में पड़ौसी युवक जितेंद्र सिंह पुत्र नानक चन्द्र ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया है जिसकी रिपोर्ट पीड़िता के पति ने थाना मांट में नामजद दर्ज कराई है ।वही मांट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर दुष्कर्म पीड़ित महिला के बयान लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर अकेली थी पड़ौसी युवक ने गन्दा काम किया है। मैंने जितेंद्र सिंह को घर से भागते हुए देखा जो भागते समय अपना गले का गमछा भी छोड़कर भाग गया है । अभियुक्त को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

भाजपा नेता का पचास हज़ार रुपये से भरा बैग चोरी

  भाजपा नेता का पचास हज़ार रुपये से भरा बैग  चोरी अज्ञात चोरो ने किया पचास हजार रुपए पर हाथ साफ बैग में पचास हजार रूपए तथा कागज रखे थे चिरगांव पहाङी चुंगी निवासी मधुसुदन शिवहरे आज करीब 12 जबे पंजाब नेशनल बैंक ऑफ इंड़िया से पचास हजार रुपए निकाल कर बाजार से गुजर रहे थे कि एक दुकान से आसान खरीद ने के लिए रूके व पैसो का बैग मोटरसाइकिल की ङिग्गी मे रख दिया और सामान खरीद कर बापस मुङ कर बैग देखा तो बैग चोरी हो चुका था बैग न मिलने पर   व्यक्ति के होश उङ गए   इसकी सूचना तत्काल  चिरगांव पुलिस को दी गई पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चोरी की घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया  अज्ञात चोर के खिलाफ जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया नाजमा आब्दी

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र साधु की गला दबाकर हत्या

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र साधु की गला दबाकर हत्या रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल मथुरा के थाना बलदेव अंतर्गत गांव जटोरा में आश्रम पर सो रहे साधु की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी हत्या कर बदमाश फरार हो गये पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना की जांच में जुट गई आपको बताते चलें मथुरा का थाना बलदेव क्षेत्र गांव जटोरा में साधु की हत्या कर दी वही साधु के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया मृतक साधु 60 वर्षीय श्याम गिरी महाराज बरसों से ग्राम जटोरा के समीप बनखंडी आश्रम पर रह रहे थे । रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने साधु की गला दबाकर हत्या कर दी ।परिजनों व ग्रामीण जब सुबह पहुंचे तो साधु की हत्या देख घबरा गए साधु की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली ।वही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ साधु की हत्या का मामला दर्ज किया गया। वही ssra ने बताया घटना की जांच की जाएगी कि आखिरकार साधु की हत्या करने की वजह क्या रही और...