सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दक्षता फाउंडेशन ने स्वास्थ्य व दवा वितरण का लगाया शिविर

दक्षता फाउंडेशन ने स्वास्थ्य व दवा वितरण का लगाया शिविर 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:एस.जी.एम.नगर स्थित ज्ञान डीप पब्लिक स्कूल में दक्षता फाउंडेशन में कार्यरत फार्मासिस्टों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य व दवा वितरण शिविर लगाया गया | जिसमें मुख्य बड़खल विधानसभा से बीजेपी विधायक सीमा त्रिखा रहीं व विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता देव सिंह गोसाई,दत्ता,श्रीकांत रहें।शिविर में एसोसिएट सदस्य समाजिक कार्यकर्ता मोनिका शर्मा व राजेश वशिष्ठ प्रेसिडेंट एस.एस.एफ रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षता फाउंडेशन ने की। शिविर में फरीदाबाद के कई डॉक्टर व स्पेशलिस्ट ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की व मरीज़ों के कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट भी किये गए।शिविर में अनेकों फार्मासिस्टों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा रोटरी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया गया। शिविर में मानव रचना यूनिवर्सिटी की फिजियोथेरेपी टीम भी मौके पर मौजूद रही | शिविर में फार्मासिस्टो मेडिसिन एक्सपर्ट द्वारा सैकड़ों मरीजों की दवा व स्वास्थ्य संबंधी कॉउंसलिंग की गई। दक्षता फाउंडेशन प्रेसिडेंट विकास ने शिविर में पहुंचे लोगों को फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवा लेने के लिये जागरूक किया नकली व गलत दवा से बचने के लिये दवा का बिल जरूर लें। दवा की डेट मेडिसिन एक्सपर्ट से ही समझे | स्वयं से कोई दवा न लें स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकती है, झोलाछापों डॉक्टरों से बचें।
बीजेपी विधायक सीमा त्रिखा ने फार्मासिस्टों द्वारा लगाए स्वास्थ्य शिविर की काफी सराहना की। त्रिखा ने कहा कि फार्मासिस्ट दवा विशेषज्ञ होते हैं। डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन पर दवा व डेट की सही जानकारी मरीज़ों को उपलब्ध हो सके | इसके लिये फार्मासिस्ट की अनिवार्यता बहुत जरूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।