बगहा:- घर से बाहर पैसे कमाने जाए,एड्स नहीं :डॉ. पद्मभानु सिंह होमियो कैंसर सेवा अस्पताल।
01दिसम्बर2018
दिवाकर कुमार
बगहा:- बगहा शहर के वन विकास भारती के होमियो सेवा अस्पताल में आज विश्व एड्स दिवस मनाकर लोगों को जागरूक किया गया।विश्व एड्स दिवस पर लोगो को जागरूक करते हुए होमियो कैंसर सेवा हास्पिटल बगहा के कैंसर चिकित्सक डॉ० पद्मभानु सिंह ने बताया कि विश्व एड्स दिवस इसका मतलब यह है कि हर इंसान को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी होनी चाहिए।एड्स वर्तमान युग की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक 36.9 मिलियन लोग एचआईवी के शिकार हो चुके हैं। भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार भारत में एचआईवी के रोगियों की संख्या लगभग 2.1 मिलियन है। और लोगों का लापरवाही युक्त व्यवहार यानि कि लोग सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनते है या फिर असुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देते है। जो कि एड्स का महत्वपूर्ण कारण है।इससे बचने हेतु तमाम दिशा निर्देश दिये।वही वन विकास भारती के वन विकास भारती के होमियो सेवा अस्पताल के सचिव अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि एड्स एक ऐसा बीमारी है। जिसका अभी तक कोई इलाज नही मिल पाया है। एड्स एक लाईलाज बीमारी है। एड्स के रोगियों को इलाज की जितनी जरूरत है। उससे ज्यादा समाजिक सहानुभूति की भी होती है। वही डॉ० भानु प्रताप सिंह ने लोगो को एड्स जैसी बीमारियों से बचने के लिए अपनी होमियो सेवा संस्थान में इलाज कराने आये सभी लोगों को इस बीमारी से बचने का कई उपाय भी बताये । ताकि आज के समय मे भारत सरकार द्वारा इसके रोकथाम हेतु उपाय भी निकाल दिया गया है। उन्होंने आगे बताया की एक दूसरे के ब्लड के मिश्रण होने से भी इस तरह के संक्रामक बीमारियां होती है।आज के युवा पीढ़ी गैर यौन संबंध बनाने से इस तरह के घटना का शिकार हो जाते है इसलिए सावधान रहे।स्वच्छ और स्वस्थ रहे। मौके पर वन विकास भारती के सचिव सह नैतिक जागरण मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,डॉ० राकेश कुमार, राव,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० हरिओम सिह एवं तमाम गणमान्य व्यक्तियों सहित होमियो सेवा अस्पताल के तमाम कर्मी व मरीज उपस्थित थे।
'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें