सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एड्स दिवस पर छात्रों को संबोधित किया

एड्स दिवस पर छात्रों को संबोधित किया 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 


फरीदाबाद:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  एन. आई. टी.नंबर-3 की राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई एन.एस.एस. युनिट ने बढ- चढ कर भाग लिया इस अभियान को सफल बनाया गया | विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना फरीदाबाद के जिला संयोजक व एन.एस.एस.अधिकारी सुशील कणवा की देख रेख में स्कूल के नौंवी से बाहरवीं कक्षा के छात्रों को एड्स की जानकारी बढ़ने हेतू और जागरूकता फैलाने के लिए विशाल रैली का आयोजन किया |  विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला के अधिकृत ट्रेनर, मोटिवेटर और काउंसलर  श्री कृष्ण कुमार व एम्स हॉस्पिटल बल्लबगढ़ ब्रांच से श्री पंकज नागर व एन.एस.एस.युनिट के प्रभारी  सुशील कणवा ने स्कूल के नौवीं व बाहरवीं कक्षा के छात्रो को एड्स के विषय पर बोलते हुये बताया की एड्स क्या है और किस प्रकार एड्स बीमारी फैलाती है और इससे अपने आप को बचाने के क्या उपाय हैं | उन्होंने बताया की असुरक्षित यौन सम्बन्ध, संक्रमित सुइयों का प्रयोग,संक्रमित रक्त चढ़ाने और गर्भ में पल रहे या स्तनपान से बच्चे को संक्रमित माँ से यह रोग फैलता है । संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने ,मच्छरों के काटने से ,संक्रमित व्यक्ति के कपड़ो के प्रयोग से ,संक्रमित व्यक्ति की देखभाल करने से यह रोग नही फैलता । स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने भी बच्चो को सावधानी बरतने व  इस बीमारी से बच कर रहने की बात कही। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विधालय की एन.एस.एस.युनिट के  स्वयंसेवको ने एड्स जागरूकता रेली एन.आई.टी.नंबर-3 की गलीयों में रैली निकाली व इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्री राजेश शर्मा,एन.एस.एस.अधिकारी सुशील कणवा  , शिव दत्त प्रवक्ता, डॉक्टर जितेंद्र शर्मा प्रवक्ता , वीरेंदर पाल प्रवक्ता , जितेन्द्र चौधरी ,जिले सिंह प्रवक्ता,तारा चंद प्रवक्ता,राम कुमार प्रवक्ता,लष्मी नारायण गौड़,राकेश शास्त्री,अध्यापिका अनीता शर्मा व स्कूल का स्टाफ व स्कूल  के एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।