सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होने वाले19 वें सर्वजातीय विवाह समारोह में मुख्य अतिथि होंगें भूपेंद्र सिंह हुड्डा

होने वाले19 वें सर्वजातीय विवाह समारोह में मुख्य अतिथि होंगें भूपेंद्र सिंह हुड्डा 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के द्वारा19 वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहेंगें होंगें। यह जानकारी संस्था के प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने संयुक्त रूप से मैगपाई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए।
लखन कुमार सिंगला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बदरपुर बॉर्डर से रिसीव्ड करने के बाद उन्हें तक़रीबन 50 -60 गाड़ियों के काफिले के साथ 8 दिसंबर शनिवार को विवाह स्थल पर लाया जाएगा जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मंच पर पूर्व स्पीकर व विधायक कुलदीप शर्मा,पलवल के विधायक करण दलाल, तिगांव क्षेत्र के विधायक ललित नागर, होडल के विधायक उदयभान,राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक सुश्री शारदा राठौर,पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तवेतिया के अलावा आदि कांग्रेसी नेतागण उपस्थित  रहेंगें। वही,संस्था के प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल का कहना हैं कि 19 वां सर्वजातीय विवाह समारोह हैं और यह विवाह समारोह सेक्टर -16 स्थित दशहरा ग्राऊंड में आयोजित किया जाएगा।  महाराजा अग्रसेन विवाह समिति पिछलें 18 वर्षों में 1300 से अधिक लड़कियों की शादियां करा चुकी हैं। उनका कहना हैं कि इस19 वां सर्वजातीय विवाह समारोह में पहले तो 50 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया था जो बढ़ कर अब 75 जोड़े हो चुके हैं,उन्हें उम्मीद हैं कि यह संख्या आगे बढ़ कर 80 तक पहुंच सकती हैं। उनका कहना हैं कि शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद की न्यू अग्रवाल धर्मशाला से 80 घोड़ियों पर एक साथ 80 दूल्हों की बारात 30 बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी जोकि अपने आप आकर्षण केंद्र रहेगा।
इस दौरान 10 धोडियों को एक्स्ट्रा रखा गया हैं,बारात के दौरान को किसी भी घोड़ियों की हालत खराब होती हैं तो उसे तुरंत बदला जा सकें। उनका कहना हैं कि शादी के पंडाल में उपस्थित हजारों लोगों की खाने -पीने की व्यवस्था की गई हैं। इस शादी समारोह में प्रत्येक जोड़ों के साथ आए घर वालों व उनके मेहमानों को बैठने की ब्यवस्था की गई हैं। परिणय सूत्र में बंधने के बाद संस्था के द्वारा सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप घर गृहस्थी के सामानों को दिए जाएंगें। इस दौरान जे.पी गुप्ता क्राउन ग्रुप, योगेश ढींगरा, युगल मित्तल, अनिल चांदीवाले, अनिल गुप्ता, मनोहर सिंघल ,राकेश गर्ग ,तेजपाल गर्ग,संजीव कुशवाहा,बलराज गुप्ता के अलावा आदि लोग उपस्थित थे। इस समारोह में और सालों के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी के विधायक व मंत्रियों को निमंत्रण कार्ड में कोई स्थान नहीं दिया गया हैं,स्वाभिक हैं कि भाजपा के किसी भी विधायकों व कार्यकर्ताओं के लिए मंच पर स्थान नहीं रखा गया होगा। माना जा रहा हैं कि एक तरह से लखन कुमार सिंगला का फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन हैं। जोकि वर्तमान विधायक व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को एक जोर का  झटका दे सकता हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।