पुल निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो श्रमिको की हुई मौत ,परिजनों ने अवर अभियंता(जेई) के खिलाफ लापरवाही करने का लगाया आरोप
रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम उन्नाव
पुल निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो श्रमिको की हुई मौत ,परिजनों ने अवर अभियंता(जेई) के खिलाफ लापरवाही करने का लगाया आरोप
उन्नाव-
अजगैन थाना क्षेत्र के नवई राजाबाग मार्ग पर करसेमऊ गांव के पास पुल निर्माण के दौरान मिट्टी ढह गयी। मिट्टी में दब कर दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हे इलाज के लिये सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया जहाँ पर दोनो को मृतक घोसित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया सीडीओ टी के शिबू एस डी एम हसनगंज मनीष बंसल सीओ डा भीम शंकर गौतम व कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह आनन फानन मौके पर पहुच कर घटना स्थल का निरक्षण किया ।
हादसे में दो श्रमिको की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुचे ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह ने परिजनो को सांत्वना दी और उन्हें प्रसासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का भरोसा देकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया ।
पुलिस ने शवो को परीक्षण के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी भीम शंकर गौतम ने बताया कि परिजनों ने अवर अभियंता(जेई) के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगाया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें