सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के अवकाशप्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया

रिपोर्ट - मान सिंह


विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के अवकाशप्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया 



बीघापुर, उन्नाव ।ब्लाक संसाधन केंद्र बीघापुर में बुधवार को विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के अवकाशप्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक  हृदय नारायण दीक्षित ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों व अन्य जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का स्थान अन्य सभी वर्गों से ऊपर है, शिक्षक वह धुरी है जिस पर संपूर्ण समाज का पहिया गतिमान है, शिक्षक देश व समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है यदि वह अपना कार्य कर्तव्य परायणता व निष्ठा के साथ करें ।उन्होंने कहा कि हम किसी कार्य को काम समझकर जब करते हैं तो उस में मन नहीं लगता यदि हम उसी कार्य को आनंद समझकर करें तो हम देखते हैं कि कार्य भी हो जाता है और सुखानुभूति भी होती है। मुख्य अतिथि ने यूनान के दर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत सारे कार्य करने के साथ-साथ हमें पढ़ना भी चाहिए। अवकाशप्राप्त शिक्षकों को उन्होंने स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता क्योंकि भारतीय संस्कृति है वैदिक संस्कृति में ऐसा है कि हम एक जन्म के लिए नहीं सात सात जन्मो तक व्यवस्था से बंधते हैं इसलिए एक कार्य से मुक्त होकर शिक्षक समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह निष्ठा के साथ करने का कार्य करें। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के उन छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने जिला व मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया है ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की किसी भी समस्या के निवारण के लिए वह चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं परंतु इसके साथ ही शिक्षकगण इमानदारी के साथ समय से विद्यालय पहुंचकर अध्यापन का कार्य भी करें ।शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में क्षेत्रीय पत्रकारों को भी खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सम्मानित किया गया इस अवसर उपजिलाधिकारी प्रभु दयाल खंड विकास अधिकारी डॉ. अजय पाण्डेय ,खण्ड शिक्षाधिकारी सुमेरपुर प्रवीण दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला पूर्व अध्यक्ष उमानाथ एबीआरसी विजय सिंह, पवन सिंह, डॉ.रत्ना पांडेय,गजेंद्र वर्मा,विवेक पटेल,अनिल वर्मा, सभासद विनोद बाजपेई, राज पटेल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे खंड शिक्षा अधिकारी शुषमा सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।