सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनिती की मंडी में नेतागिरी की बोली।

राजनिती की मंडी में नेतागिरी की बोली   (हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक)

     राजनीति की पवित्रता व महानता को नकारा राजधर्म का घोर अपमान है। पर कब, जब राजनीति, नीति और जनता का राज होती है तब। नाकि जनता पे राज  की नीति। किन्तु हालातों के मद्देनजर अब, ये कहने में कोई गुरेज नहीं बचा कि तिकड़म बाजी में फसी राजनीति सत्ता पाने के अलावा और कुछ नहीं हैं। हां! बीते दौर की बात करे तो जरूर यह बात नामुराद लगती है क्योंकि जमाने में कभी राजनीति सेवा, संस्कार, अधिकार और विचार की प्रतिकार थी, आज वह मेवा, अनाचार, एकाधिकार के साथ पारिवारिक कारोबार का मजबूत आधार है। सीधे शब्दों में लूट कसोट का सरकारी जरिया या पद, मद दम और दाम वाला  नेतागिरी का ल़ाइसेंस।
    बदस्तुर, अड्डे के चौकीदार व अनकहे राजदार रूपिया-माफिया-मीडिया के आगे सिर झुकाये खडे है लाचार। इसी का फायदा उठाकर मौकापरस्तों ने राजनीति को लाभ का धंधा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जग जाहिर है जब सौदा मुनाफा का है तो इसमें दाव लगाने में देरी किस बात की। फिर निवेश करने में क्यों कोताही बरती जाए। वह भी एक का दो नहीं पूरे के पूरे एक के दस कभी-कभी  100 बने तब ऐसा आँँफर कौन छोडेगा। वे दीवाने ही होंगे जो इस खजाने से अंजान रहेंगे। फिलवक्त, लोकतांत्रिक शिष्ट्राचारी देशभक्त मस्तानों की कमी नहीं है जो राजनैतिक शुचिता के वास्ते सांगोंपांग भाव से समर्पित ना हो। जिनका जितना बखान किया जाए उतना ही कम है। लिहाजा उन्हीं के सोदेश्यता व दमखम पर देश के विशाल प्रजातंत्र का विश्व गान अजर अमर है।
    इतर, मदहोशी जागीरदार और कथित वोटों के ठेकेदार दोनों हाथों से देश को लुटकर शान से अपना घर भरने में मशगूल है। जोड-तोड की महारत में अच्छा-बुूरा के घृतराष्ट तु-तु, मैं-मैं की महाभारत से अपना उल्लू सीधा करते आ रहे। गोया राजनीति राष्ट्रनीति ना होकर कुटनीति बन गई हो। जिसे हर कोई अपनी हुकुमत समझकर बिकने और बेचने तैयार है। मतलब राजनीति की मंडी में सब मनमाफिक हरा-भरा है तो देर किसलिए बस नेतागिरी की बोली लगाते जाओ और मजे उडाते जाओ रोका किसने है! अलबत्ता इस धमा चौकडी मे कदर बची है तो सिर्फ और सिर्फ फेहरीदारों, मालदारों तथा रंगदारों की बाकी मेहनतकार, जय-जयकार और  दर्शन-हार के खातिर कतार में खडे रहेंगे बारम्बार। यही दशा और दिशा राजनीति को राष्ट्र की उन्नति का माध्यम नहीं वरन् मंदोमति का साधन बनाती है।
    भेडचाल में लगी है भीड राजनीति की मंडी में, नेतागिरी की बोली लगा रहे है सत्ता के दलाल खुलेय्याम बाजार में। बिक रहे है वोटर शराब, कबाब शबाब और रूवाब के रूतबे में कौडियों के दाम पर। बच गये तो ऊच-नीच, जाति-पात, धर्म-सम्प्रदाय, क्षेत्रवाद-पार्टीवाद और भाषा-बोली के नाम भट्टे भाव मिल जाते है हजार। यानि रस्ते का माल सस्ते मे है फिर क्यों जाए कमाने इसी उधेडबून में राजनीतिक व्यापार की पौ बारह हो रही है। मुनाफाखोरी के खेल में कुर्सी चिपक नेताओं ने वर्गवार बंटादार करने में बढ-चढकर भाग लिया। फुटफेर से लोकतंत्र के यंत्र-तंत्र लुटेरों को राजपाठ देकर परातंत्र की स्वदेशी बेडी पहनने मजबूर है जन-तंत्र।
    हडप्पी रवैया स्वच्छ लोकतंत्र को नेतागिरी की चौखट में दासी बना के छोडेगा। कवायद में, मैं और मेरा परिवार के इर्द-गिर्द पनपता राजनीति का वंशवृक्ष जमीनी कार्यकर्ता को अपने आगोश में समेटता जा रहा है। दबिश में नाम, दाम, इनाम के सामने राजनैतिक काम का नेपथ्यी हो जाना सजग व सच्चे दलीय कामगार का गला घोटने के सिवाय कुछ नहीं है। बेलगाम, राजनीति की मंडी में नेतागिरी की बोली यूहीं लगती रही तो नेता,ताने और सत्ता, सत्यानाश की कब्रग्राह बन जाएगी। बेहतर है राजनीति की मान-मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठता, प्रगतिशीलता और विचारधारा लोकोन्मुख बनी रहना चाहिए। अभिष्ठ,  राजनीति का अर्थनीति-पदनीति-मदनीती के बजाए राज-काजी विकासनिती और लोकनीती के पथ पर आरूढ होना राष्ट्रहितैषी होगा।
    हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...