सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मार्ग दुर्घटना में हुई युवक की मौत


रिपोर्ट--मनोज शेखर वर्मा


मार्ग दुर्घटना में हुई युवक की मौत




उन्नाव/हसनगंज- सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कस्बा सोहरामऊ में सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे कंटेनर में बाइक सवार युवक के टकरा जाने से उसकी मौत हो गई। कस्बा निवासी अमर रजक उम्र 23 पुत्र होरीलाल रजक की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नवाबगंज अपने मामा के यहां गया था ।देर रात मोटरसाइकिल से लौटते वक्त सोहरामऊ कस्बे में कारपोरेशन बैंक के सामने सड़क किनारे गिट्टी से भरा कंटेनर खड़ा था ।जिसमें युवक की मोटरसाइकिल पीछे से जा घुसी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल को कस्बे के निजी अस्पताल ले गए ।जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया ।युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

रास्ते से परिजन उसका शव घर ले आए । सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंचे एसआई हनुमान प्रसाद दुबे ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर का इकलौता लड़का था।

 जिसकी अचानक दुर्घटना में मौत से पूरे गांव में मातम छा गया वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ।मृतक के पिता होरीलाल विदेश में नौकरी करते हैं मृतक के पिता को सूचना दे दी गई है शाम तक घर आने की उम्मीद है। परिवार में मृतक के अलावा एक बड़ी बहन सोनी जिसका विवाह हो चुका है ।मां बाप का इकलौता सहारा था ।जिसको सड़क पर बिना वजह खड़े ट्रक के कारण दुर्घटना में इकलौते बेटे को जान गंवानी पड़ी । दुर्घटना के दौरान युवक हेलमेट नहीं लगा रखा था ।जिस से सिर में आई गंभीर चोट उसकी मौत का कारण बनी। जिस पर मौजूद लोग चर्चा करते रहे कि यदि युवक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।