सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मन्दिर के पुजारी की आश्रम‌ में ही नृशंस हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट--योगेंद्र गौतम/मनोज दुबे


मन्दिर के पुजारी  की आश्रम‌ में ही नृशंस हत्या




फतेहपुर चौरासी/उन्नाव



फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मन्दिर के पुजारी की पुजारी आश्रम‌ में ही नृशंस हत्या की गई, हत्यारों ने गुमराह करने के लिए मन्दिर के घण्टे तोड़ कर मन्दिर के आसपास खेतों में डाल दिया।पुजारी बाबा की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी।सूचना पर जिले के पुलिस कप्तान सहित, कई थानो की पुलिस, डाग स्क्वाड, फोरेशिंक टीम आदि मौके पहुँच गयी।स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

    फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कस्बा ऊगू के मोहल्ला तराई में शती माता का सिद्ध पीठ है। पीठ (मन्दिर) परिसर  में ही बने आश्रम में पुजारी शीतला प्रसाद 85 वर्ष पुत्र हरिशंकर द्विवेदी निवासी मोहल्ला सोनिका कस्बा ऊगू रहते थे। पुजारी मन्दिर में पूजा अर्चन के साथ ही मन्दिर में आने वाले  श्रद्धालुओं का पूजा पाठ करते थे।

बीती रात अपने आश्रम में सो रहे पुजारी की ईंटों से कुचल कर नृशंस हत्या कर दी गयी।  सुबह तराई मोहल्ला निवासी बृद्ध हीरा प्रतिदिन की भाँति उधर से गुजरा उसने पुजारी  को जब अभिवादन किया तो कोई जवाब न मिलने पर वह पुजारी के पास गया तो पुजारी की स्थिति देख वह मोहल्ले में जाकर आस पास के लोगों को उक्त सूचना दी। पुजारी की नृशंस हत्या की खबर आग की तरह फैल गई।सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस के साथ ही जनपद के कई थानों की पुलिस, स्वयं पुलिस अधीक्षिका, स्कावड टीम, फोरेंसिक टीमें, डाग स्क्वायड की टीमें पहुँच गयी। खोजी कुत्ता कुछ दूर जाकर वापस आ गया।लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। शव पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद भी पुलिस कप्तान पुष्पांजलि, उपजिला अधिकारी कृपाशंकर यादव, क्षेत्राधिकारी कुवँर बहादुर सिंह, कुलदीप तिवारी, फतेहपुर चौरासी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह,

आदि सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, मन्दिर परिसर जहाँ छावनी बना रहा। वहीं आसपास गाँवों के लोग भारी संख्या में इकट्ठा रहे। हर एक की जुबान पर यही चर्चा कि पुजारी जी के साथ ऐसी घटना क्यों हो गयी लोगों के की चर्चा में तरह तरह की बातें थी। बताया जाता है काल कवलित पुजारी के पिता  भी मन्दिर में पुजारी थे जबकि पिछले तीन दशक से स्वयं पुजारी जी ही मन्दिर में पुजारी के रूप में है। मन्दिर के पास तीन बीघा कृषि भूमि है जिसकी जिम्मेदारी पुजारी की होती है। पुजारी के 3 बेटे रमेश, संतोष, सुरेश, है जो कस्बे में ही रहते हैं ।पुलिस ने मृतक के बेटे संतोष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।





मन्दिर में पहले भी हो चुकी है चोरी

---------------------------------------------


  सती माता मन्दिर में लगभग पाँच वर्ष पूर्व चोरों द्वारा चोरी का प्रयास कर मन्दिर में स्थापित दुर्गा जी की मूर्ति को खण्डित कर दिया गया था।परन्तु कोई कार्यवाही से चोरो के हौंसले बुलन्द रहे।तीन वर्ष पूर्व मन्दिर में लगा सोलर पैनल चोर चुरा ले गये।जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।