सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*दिल्ली में लड़कियों की तस्करी करने वाली गैंग की मुखिया कानपुर से गिरफ्तार*


रिपोर्ट-आकांक्षा मिश्रा/योगेंद्र गौतम

*दिल्ली में लड़कियों की तस्करी करने वाली गैंग की मुखिया कानपुर से गिरफ्तार*


भदोही-भदोही पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो देश की राजधानी दिल्ली में लड़कियों की तस्करी करता है। भदोही की दो नाबालिग लड़कियां घर से भाग कर दिल्ली गई थीं, जिन्हें एक महिला तस्कर ने एक लाख रुपये में बेच दिया था। महिला तस्कर ने नाबालिग लड़की को बेचकर उसकी जबरन शादी कराई थी और नाबालिग से दुष्कर्म भी किया गया था l पुलिस ने कानपुर सेंट्रल से महिला तस्कर समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया हैl दोनों नाबालिग लड़कियों को भी क्राइम ब्रांच ने बरामद कर लिया है। कुछ दिन पूर्व एसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर लड़कियों के गायब होने का भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि लड़कियां दिल्ली में हैं और इसके बाद क्राइम ब्रांच की दस लोगों की टीम दिल्ली पहुंची। जब इसकी भनक महिला तस्कर को लगी तो वह दोनों लड़कियों को लेकर अपने साथियों के साथ दिल्ली से मुजफ्फरपुर (बिहार) निकल गई। पुलिस की टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास महिला तस्कर, सहित दो अन्य लोगों गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उस लड़के की भी तलाश में है जिससे नाबालिग की शादी कराई गई थी और उसने नाबालिग से रेप किया था। हालांकि इस मामले में उस लड़के के पिता को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक इस गैंग के लोग दूसरी नाबालिग लड़की को भी बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 370 ए, 376 सहित पॉस्को ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के अनुसार पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि द्वारिका पुराना पालम रोड दिल्ली में रहने वाली तस्कर लक्ष्मी देवी के साथ एक बड़ा गैंग काम करता है जिसमे उसके कई एजेंट शामिल हैं। यह एजेंट इस तरह की भटकी लड़कियों की तलाश में रहते हैं और किसी न किसी बहाने से उन्हें अपने चंगुल में फंसा लेते हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद महिला तस्कर लक्ष्मी देवी खुद को निर्दोष बता रही है। उसका कहना है कि उसने शादी जरूर कराई है लेकिन उसने नाबालिग को बेचा नहीं है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...