सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*दबंगों ने मजदूर की बेटियों का जीना किया हराम, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं कर रही कार्रवाई* *----------------------------*

रिपोर्ट-जफर सिद्दीकी पत्रकारिता एव जनसंचार विभाग कानपुर विश्वविद्याल


*दबंगों ने मजदूर की बेटियों का जीना किया हराम, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं कर रही कार्रवाई*       *----------------------------*

*कानपुर। तेरे पास खेत नहीं, मजदूरी के दम पर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा है। साथ में खूबसूरत बेटियों से काम करवा कर उन्हें बदसूरत बना रहा है। हर दिन एक -एक बेटी को हमारे घर भेज। बदले में खेत, धन और दौलत से तुझे मालामाल कर* *देंगे। बावजूद अगर तूने हमारी बात नहीं मानी तो हम तुझे गोली* *मार देंगे और बेटियों को अपने घर में रखेंगे। यह बात बिधनू* *थानाक्षेत्र के चौराई गांव निवासी दलित ने कही। जिसकी तीन* *बेटियों पर गांव के ही दबंग रामू और श्यामू की नजर है और वह आएदिन उन्हें छेड़ते रहते हैं।दबंगों के चलते बेटियों ने घर से निकलना बंद कर दिया है और जल्द ही अपने पिता के साथ गांव छोड़ने की तैयारी कर रही हैं।*
*दबंगों ने कह दी गंदी बात*
*बिधनू थाना क्षेत्र स्थित चौराई* *गांव में निवासी एक दलित अपनी दिग्यांग पत्नी और तीन बेटियों (काल्पनिक नाम) तीन बेटिया अन्नू (17) ,बबिता (15) ,शिखा (12) के साथ रहता है। वह अपने परिवार का पेट भरने के लिए मजदूरी करता है। पीड़ित ने बताया कि गांव के रामू शुक्ला और श्यामू जो दबंग हैं और इनकी पूरे इलाके में हनक है।* *इनके खिलाफ आवाज उठाने की किसी में हिम्मत नही है। दोनों दबंग आएदिन मेरी तीनों बेटियों के साथ देड़छाड़ करते आ रहे हैं।* *दबंगों ने मुझे जबरन उठवा लिया और अपने घर के बाहर खड़ा कर कहा कि यदि तूने अपनी बेटियों को हमारे साथ शरीरिक संबंध* *बनाने के लिए नहीं भेजा जो तूझे गोली मार देंगे और फिर तीनों बेटियों को अपनी हवश का शिकार बना डालेंगे। दबंगों की धमकी के बाद मैंने कानपुर डीआईजी के दर पर जाकर* *फरियाद लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीनों बेटियों को घर के अंदर बंद कर मजूदरी करने को विवश हूं।*

*अकेला पाकर दबंगों ने दबोच लिया*

*दलित की बड़ी बेटी ने बताया कि बीते दो माह से दोनों दबंग मेरे साथ छेड़छेड़ करते आ रहे हैं। राह चलते हाथ पकड़ कर चलने का दबाव बनांते हैं। दबंगों ने धमकी दी है कि यदि फिजिकल रिलेशन नहीं बनाये तो पूरे परिवार को जान से मार देगे। बताया कि रामू और श्यामू ने मेरा व् मेरे परिवार का जीना ***** कर दिया है। बीते 20 मार्च की रात को पिता खेतो में पानी लगाने के लिए गए थे । घर पर मेरी मां और छोटी बहनें थी और सभी सो रही थे ।तभी घर के बहार* *बने मंदिर में एक बल्ब लगा हुआ था। रामू और श्यामू ने मिलकर मंदिर में लगे बल्ब को निकाल लिया। इसके बाद घर में घुस कर मुझे दबोच लिया। ,मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। जब मैंने विरोध किया और शोर मचाया तो पड़ोस के लोग और ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तो दोनों मौके से भाग निकले*
*...पर नहीं हुई कार्रवाई*
*पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद मैंने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उल्टा मेरे पिता को थाने ले गई। जहां उनके साथ पुलिस कर्मियों ने गाली गलौज किया । इसके बाद जातिसूचक शब्द कहते हुए वहां से भगा दिया। 22 मार्च 2018 को दो पुलिस कर्मी घर आ कर पूरे परिवार डराया धमकाया था। पीडिता ने बताया कि मेरे पिता दो दिन तक थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन दोनों दबंगों के* *खिलाफ पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। मै अपने पिता के साथ डीआईजी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई और उनको पूरी घटना से अवगत कराया। बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाई नही हुई। ,दबंग लगातार परिवार को जान से मारने और मुझे घर से उठाकर ले जाने की धमकी हैं।*

*न्याय नहीं मिला तो छोड़ देंगे गांव*

*पीडिता के पिता का कहना है कि दबंगों को पुलिस का सरंक्षण मिला हुआ है और इसी का फाएदा वह उठा रहे हैं। सरकार और पुलिस-प्रशासन से फरियाद की पर सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण मैंने तय किया है कि गांव ही नहीं यूपी को ही छोड़ दूंगा और वहां जाकर रहूंगा, जहां बेटियों की सुरक्षा मिलेगी। बेवश पिता ने कहा कि बेटियों को मां का प्यार नहीं मिला, लेकिन मैंने* *मजदूरी कर उन्हें पढ़ाया, लिखाया। पर आज मैं हार गया हूं और अपना गांव छोड़ कर जाने के बारे में सोंच रहा हूं। वहीं बिधनू थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक घटना की जाँच की जा रही है। जाँच होने के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी।*




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।