सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बार कोड का फंडा, अंग्रेजी शराब व बीयर व्यापार ठंडा*



रिपोर्ट--प्रीति चतुर्वेदी
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग कानपुर विश्वविद्यालय

बार कोड का फंडा, अंग्रेजी शराब व बीयर व्यापार ठंडा*


*---------------------------*
कानपुर:- बार कोड का फंडा बीयर और अंग्रेजी शराब पीने वालों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नए वित्तीय वर्ष के पहले सप्ताह में ही शराब का संकट खड़ा हो गया। इससे पियक्कड़ परेशान है तो दुकान संचालक घाटे में है। स्थिति यह है कि पूरे जिले के बीयर दुकानों में तो ताला पड़ गया। अंग्रेजी शराब की इक्का दुक्का दुकानें खुली है लेकिन उन पर शराब उपलब्ध नहीं है। मतलब अंग्रेजी शराब की एक बूंद भी लोंगो को अधिकृत दुकानों पर ढूंढे से नहीं मिल रही है। इन परिस्थितियों में शराब माफियाओं की मौज है। शहर में कुछ प्रमुख स्थानों पर तो युवा झोले में डालकर गैर प्रांतो की शराब बेंच रहे है। इसके लिए वह मंहगे दाम लोंगो से वसूल कर रहे है।

शराब असली है या नकली यह जांच अब शराब पीने वाले भी कर सकते है। इसके लिए शराब की बोतलों पर बारकोड व क्यूआर कोड अंकित रहेगा। मोबाइल एप भी बनाया गया है जिसके माध्यम से कोड अंकित करते ही पूरी डिटेल मिल सकेगी। यह व्यवस्था कितनी लाभकारी होगी यह तो अलग बात है लेकिन हाल के दौर मे आबकारी विभाग की आधी अधूरी तैयारी ने शराब व्यपार को प्रभावित करके रख दिया है। हर रोज शराब पीने के आदी लोग खासे परेशान है। वह अंग्रेजी शराब के लिए जिस दुकान पर जाते है वहीं से खाली हाथ लौटते है। बीयर की तो दुकानें ही नए सत्र में नहीं खुली है। विभागीय सूत्रों की माने तो एक अप्रैल के बाद जिले अंग्रेजी शराब की 1200 पेटी जिले को मिली थी। इसमें से सभी 64 दुकनों को उनकी क्षमता के आधार पर वितरित कर दिया गया था। यह शराब एक दिन के लिए भी नहीं हुई। जिले में शराब के शौकीन 1200 पेटी गटक गए। जिले में बीयर की 48 दुकानें है। इन सभी मे ताला बंद है। नए वित्तीय वर्ष में एक बोतल बीयर की नहीं आई है।

अंग्रेजी पीने वाले देशी से चला रहे काम
--------------------------------

पूरे जिले में 217 देशी शराब की दुकानें संचालित हो रही है। देशी शराब की पैकिंग पर कोडबार आ गया है। यही वजह है कि देशी शराब भरपूर मात्रा में मिल रही है। दुकानों पर निर्धारित मात्रा में शराब की उठान हुई है। शराब की दुकानों पर खासी भीड़ लग रही है। कुछ तो अंग्रेीज पीने वाले भी देशी से काम चला रहे है। दुकानों पर शराब की मांग अधिक है।

एक दिन में बिकती थी 50 से 60 हजार की शराब
--------------------------
*शहर के जिला परिषद पर संचालित हो रही अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन अवधेश चतुर्वेदी का कहना है कि शराब न आने से नुकशान हो रहा है। एक दिन में 50 से 60 हजार रुपये की शराब बिक जाती थी। अब माल ही उपलब्ध नहीं है तो खाली बैठे है।*




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।