अपराध संवादाता पंकज कुमार की रिपोर्ट
लेखपाल व पुलिस की लापरवाही की वजह से जिलाधिकारी महोदय के आदेश का नही हो पा रहा पालन।
पुरवा उन्नाव:
जनपद उन्नाव के गांव जंगली खेड़ा मजरे कटाव थाना बीघापुर में दिनाँक 20-03-2018 को होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस मे अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में प्रार्थी पंकज कुमार ने जो प्रार्थना पत्र दिया था उसमें जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस व राजस्व लेखपाल को आदेश दिया था । उनके आदेश के बाद भी पुलिस व लेखपाल वाद विचाराधीन होने की बात कहकर ग्राम समाज की भूमि पर किये गए अनाधिकृत कब्जे को हटवाने के संबंध में शासन का भी स्पष्ट निर्देश है लेकिन फिर भी पुलिस व लेखपाल उपरोक्त अवैध कब्जे को हटवाने में असमर्थता जता रही है। जिसके संबंध में प्रार्थी ने पुनः जिलाधिकारी महोदय से शिकायत करने की बात कही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें