सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15हजार का इनामी बदमाश हरुन मेव पुलिस की गिरफ़्त में।

15हजार का इनामी बदमाश हरुन मेव पुलिस की गिरफ़्त में।


जितेन्दर पांचाल की रिपोर्ट (मथुरा)
 योगी राज में अपराधियों पर सिकंजा दिन ब दिन बढता ही जा रहा है। Lमथुरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद मथुरा पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी जब स्वाट टीम द्वारा वर्ष 1999 में पुलिस कस्टडी से फरार इनामिया अपराधी हारून पुत्र मजल मेव निवासी ग्राम विशम्भरा थाना शेरगढ को मय तमंचा व एक मोटरसाइकिल के साथ शनिवार को गोकुल बेराज मोड़ से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया ! बताते हैं कि हारून पर थाना सदरबाजार ,शेरगढ व थाना पुन्हाना हरियाणा सहित विभिन्न राज्यो मुकदमे दर्ज हैं !

शनिवार को स्कॉट टीम  प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा को करीव 19 वर्षों से फरार चल रहे अंतर्राज्यीय कुख्यात अपराधी हारून मेव जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम था! उसके सदर बाजार थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली l सूचना को गंभीरता से लेते हुए सदर पुलिस के साथ स्काट टीम प्रभारी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये l पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर हारून मेव को गिरफ्तार कर लिया l आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और बाइक वरामद की है l शातिर पर विभिन्न थानों में करीव डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं l इस कारवाई को लेकर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने जानकारी दी ।इस दौरान सी ओ सिटी प्रीति सिंह भी मौजूद रहीं ! उधर मुठभेढ में कार्रवाई के दौरान थाना सदर बजार प्रभारी संतोष त्यागी, सको टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा,सुल्तान सिह,प्रदीप कुमार,राकेश कुमार ,लोकेश कुमार,वसीम अकरम,अभिजीत,नितिन कुमार, अवनीश कुमार,रोहित कुमार, हरवीर सिह, प्रमोद कुमार, सुदेश कुमार मौजूद रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।