सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने इंटर तथा हाईस्कूल के 11-11 टॉपर्स को लैपटॉप देने का एलान किया है।

रिपोर्ट - जितेंद्र पांचाल


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने इंटर तथा हाईस्कूल के 11-11 टॉपर्स को लैपटॉप देने का एलान किया है।


अखिलेश यादव के इस ऐलान के पीछे राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि 2019 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर अब अखिलेश यादव ने युवाओं को लुभाने के लिए नया दांव आजमाया है। कल यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम निकलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देने का एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में जो सर्वप्रथम 11-11 छात्र-छात्राएं आए हैं, हम उन्हें अपनी तरफ से लैपटॉप देकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

अखिलेश यादव ने इस वर्ष यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शीर्ष 11 में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटने की घोषणा करके अपनी सरकार की लैपटॉप योजना की याद ताजी करा दी।अखिलेश यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टेबलेट बांटने का वादा किया था। इसके बाद सूबे में उनकी पार्टी को शानदार जीत मिली थी और समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अखिलेश यादव ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए 12वीं और 10वीं के छात्रों को बांटे गए लैपटॉप और टैबलेट बांटे थे।

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 36,56,272 छात्रों में से 22,76,445 छात्र पास हुए हैं। इंटरमीडिएट में 29,82,996 छात्रों में से 18,86,050 छात्र सफल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।