सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैबिनेट मंत्री के आवास पर बैठक संम्पन हुई


रिपोर्ट-- योगेंद्र गौतम


कैबिनेट मंत्री के आवास पर बैठक संम्पन हुई


उन्नाव--




केबिनेट  मंत्री ब्रजेश पाठक के स्थानीय आवास पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अद्यक्ष श्रीकान्त कटियार की अद्यक्षता में जिला पदाधिकारियो,विधानसभा प्रभारियो,मण्डल प्रभारी एवम मण्डल अद्यक्षो की बैठक सम्पन्न हुई।आज की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवध प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र उपस्थित रहे।बैठक में उन्होंने आगामी पंद्रह अप्रैल को आ रहे नवनियुक्त अवध प्रांत क्षेत्रीय अद्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी जी के भव्य स्वागत की रूप रेखा तैयार करायी।मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत ने अपने संबोधन में योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।जिला पालक प्रभान शंकर दीक्षित ने बूथों के पुनर्गठन की सरंचना पर प्रकाश डाला।


बैठक में शासन से बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही साजिशकर्ता व दोषीजनों के विरुद्ध दंडात्मक कठोर कार्यवाही करने की मांग की गयी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी ने किया।बैठक में मुख्य रुप से सरोज सिंह चौहान,विपिन मिश्रा,गंगा प्रसाद वर्मा, संजय शुक्ला, राधारानी मिश्रा, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, सुशील तिवारी,सद्गुरु प्रकाश मिश्रा,राजेंद्र द्विवेदी,विजयराज सिंह,अमित त्रिपाठी,पुत्तीलाल गौतम,रमेश रावत,विमला कुरील, मनोज निगम,अजय बाजपेई, संदीप राजपूत,गणेश शंकर मिश्रा, सिद्धार्थ दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बैठक के आखिर में पार्टी के कार्यकर्ता नवीन सिंह के पिता साचेन्द्र कुमार कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया एवम मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।