हिन्दू सेना उन्नाव की जनजागरण बैठक हुई आयोजित
उन्नाव/हिन्दू सेना उन्नाव की जनजागरण बैठक जिंले की सफीपुर विधानसभा में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि रहे हिन्दू सेना के जिला अध्यक्ष ओमी मिश्रा ने गाँव के मंदिर में प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड पाठ करने का नव युवकों से आग्रह किया,।पंकज मिश्रा ने युवाओं को अल्प राम कथा के माध्यम से समझाया की कैसे हर युग मे धर्म की रक्षा के लिए तलवारे उठायी गयी है और धर्म हमारी रक्षा तभी करता है जब हम धर्म की । बैठक में अनिल कुमार को विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया । बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह चंदेल, जिला सचिव अनिल मिश्रा व अन्य सैकड़ो स्थानीय युवा मौजूद रहे ।
रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें