सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देवर ने भाभी को गड़ासे से काट डाला

रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम उन्नाव ,यूपी


देवर ने भाभी को गड़ासे से काट डाला
 



बीघापुर /उन्नाव -


बिहार थाना क्षेत्र के गांव सराय मंगली में बुधवार सुबह समय लगभग 9:30 बजे घर में ही देवर ने भाभी को गड़ासे से काट डाला और फरार हो गया परिजनों ने जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है बताते चलें कि मंजू उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी सुशील लोधी उर्फ छेदी लाल अपने देवर नन्नू पुत्र हुबलाल व उसकी पत्नी प्रीति सास रचाना वा अपने तीन बच्चों लव कुश उम्र 11 वर्ष सूजल उम्र लगभग 10 वर्ष विशाल उम्र लगभग 6 वर्ष के साथ गांव में संयुक्त परिवार में रहती थी मंजू का पति सुशील लोधी मुंबई में है बताया जाता है वहां वह टैक्सी ड्राइवर है चर्चा है की घर में बंटवारे को लेकर आपसी विवाद रोज देवर और भाभी में हुआ करता था ।आज जब सुबह ससुर हुबलाल सास रचाना व देवरानी प्रीति अपनी छा माह की पुत्री अभी को लेकर सभी अपने खेतों में गेहूं की फसल काटने गए थे और लव कुश, सुजल, विशाल सभी स्कूल में थे। तभी मौका पाकर देवर शीवेन्द्र उर्फ (न्नहू) ने घर के कमरे में भाभी मंजू को गड़ासे से गले में प्रहार कर दिए ।अधिक खून बह जाने से भाभी मंजू की मौत हो गई ।भाभी मंजू को मृतक समझ नन्नू घर से भाग निकला परिजन जब वापस खेतों से घर आए तो घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।वही परिजनों ने घटना की सूचना मुंबई में रह रहे पति को भी दी है घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी विवेक रंजन राय भी जानकारी लेने पहुंचे है ।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।