सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेटियों के न्याय हेतु सरदार सेना ने निकला मशाल जुलूस


रिपोर्ट- डॉ0मान सिंह


बेटियों के न्याय हेतु सरदार सेना ने निकला मशाल जुलूस



उन्नाव - सरदार सेना  के आवाहन पर आज  बड़ी संख्या में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने मशाल /कैंडल मार्च आयोजन किया गया ।

सरदार सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर आर एस पटेल   के कदम से कदम मिलाते हुए यह काफिला गाँधी तिराहे  से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा ,बड़ा चौराहा ,कचहरी होते हुए डॉक्टर अम्बेडकर जी की प्रतिमा  पर समाप्त हुआ। इस कैंडल मार्च में युवाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में बुज़ुर्गों ने भी भाग लिया। बेटी के सम्मान में, सरदारवादी मैदान में, बेटी बचाओ भाजपा हटाओ, लूट हत्या बलात्कार, निकम्मी है भाजपा सरकार ,बलात्कारियों को फाँसी दो के नारों से उन्नाव गुंजायमान हो गया।

जिस तरफ से यह कैंडल मार्च गुजरा लोगों का हुजूम बढ़ता ही गया। कठुआ में अशिफ़ा की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या, उन्नाव में विधायक एवं उनके गुर्गों द्वारा गैंगरेप एवं पीड़िता के पिता की संदेहास्पद मौत, अमेठी में दलित नीतू सरोज की रेप के बाद हत्या जैसी गंभीर घटनाओं से देश उद्वेलित है।


मशाल मार्च की समाप्ति पर डॉक्टर अम्बेडकर प्रतिमा पर उपस्थिजनों को संबोधित करते हुए सरदार सेना के संयोजक डॉक्टर आर एस पटेल ने कहा कि भाजपा राज में कानून का कहीं नामोनिशान नहीं है।लोगों में असुरक्षा और भय व्याप्त है, बेटियां सुरक्षित नहीं है ।यह सरकार गुंडो के संरक्षण देने वाली सरकार के रूप में काम कर रही है ।ऐसी सरकार को उखाड़ फेकंने का वक़्त आ गया है ।

इस दौरान सरदार सेना के संगठन महामंत्री बृजलाल लोधी,संदीप पटेल ,शिव शंकर पटेल ,अभिषेक पटेल ,डॉक्टर मान सिंह ,सुधीर सिंह ,लाला पटेल ,सुरेश वर्मा सहित सैंकड़ों लोग अपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।