रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुशवाहा सफीपुर
विद्यायक ने फीता काटकर किया विद्यालय का शुभारंभ
सफीपुर /उन्नाव
क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर ने सफीपुर ग्रामीण के मजरे जगदीश खेड़ा में एक इंग्लिश मीडियम विद्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया।
उद्घाटन अवसर पर विद्यायक कहा कि गांव में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होंने से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ने के लिये शहर और कस्बो को नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण ठोस कदम उठाये है। विकास के लिए शिक्षा बहुत जरुरी।प्राथमिक शिक्षा से ही अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होने से उच्चशिक्षा में बच्चो को सहूलियत मिलेगी।उन्होंने विद्यालय प्रबंध तंत्र से आह्वाहन किया कि बच्चो को अंग्रेजी के ज्ञान के साथ संस्कारित शिक्षा दी जाय। यही नौनिहाल आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।वैज्ञानिक ,डॉक्टर व् इंजीनियर बनकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
- इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार,आनंद गौड़,राजू चौहान,रिंकू विमल,दीपक विमल,अमित कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें