सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोडवेज बस व बोलेरो की सीधी टक्कर में चालक सहित 13 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

रिपोर्ट -मान सिंह


रोडवेज बस व बोलेरो की सीधी टक्कर में चालक सहित 13 लोग गंभीर रूप से  हुए घायल 




बीघापुर, उन्नाव । थाना बारासगवर क्षेत्र के अंतर्गत लाल कुआं भोजपुर मार्ग पर नरोत्तमपुर गांव के पास उन्नाव डिपो की रोडवेज बस व बोलेरो की सीधी टक्कर में चालक सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दो की मौत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार रही कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए वहीं बस भी क्षतिग्रस्त हुई। बोलेरो सवार  सभी 13 लोग डीएलएड एनआइयूएस के प्रशिक्षार्थी  थे जो उन्नाव व हरदोई के अलग-अलग विद्यालयों से प्रशिक्षार्थी के रूप में धानी खेड़ा स्थित सतगुरु डिग्री कॉलेज में पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण ले रहे थे ।घायलों को पुलिस ने आनन फानन में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर भेजा जहां से सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में अजीत कुमार पुत्र सियाराम करीमाबाद ,अजय कुमार पुत्र देशराज गेरुआ, आशीष यादव पुत्र रामकुमार रामपुर खंजड़ी, अंकित सिंह पुत्र राजबहादुर रामपुर खंजड़ी ,राम सागर पुत्र रामलाल महरिया हरदोई,निर्मेश पुत्र शिव शंकर, जितेंद्र पुत्र सागर चन्द्र,राहुल व रमेश, योगेंद्र पुत्र राम कुमार डकौली, मुंशी लाल , एवं दो अन्य की मौत हो गई जिनमें पंकज व सोनम हैं ।सभी को पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां पर समाचार लिखे जाने तक एक महिला सहित एक अन्य की  व्यक्ति की मौत हो गई। इस बेहद दर्दनाक हादसे के बाद बीघापुर अस्पताल में कोहराम मच गया।बारा सगवर थाना क्षेत्र की लाल कुआं मार्ग पर नरोत्तम पुर गांव के पास जीप  रोडवेज बस की भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी के बीच कोहराम मच गया। दुर्घटना होते ही गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए और आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। बीघापुर पुलिस भीषण दुर्घटना के पूर्व इंदेमऊ गांव के पास हुए बाइक दुर्घटना में अधेड़ के शव का पंचनामा भर ही रही थी। इस खबर से वह आनन-फानन घटनास्थल की ओर दौड़ गयी। बीघापुर पुलिस पहुंचते ही बारा सगवर पुलिस और बिहार पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने अति गंभीर पांच घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया वहीं  घायल 7 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। अस्पताल में घायलों के आते ही स्वास्थ्य कर्मियों के बीच भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायलों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग इस भीषण दुर्घटना के विषय में एक-दूसरे से जानकारी करते रहे। बीघापुर। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत सभी घायल व मृतक सतगुरु महाविद्यालय धानी खेड़ा में पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण ले रहे थे।प्रशिक्षण के अंतिम दिन वह अपने घर जा रहे थे। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल व्यक्तियों के विषय में जानकारी दी और उनके इलाज में सहयोग किया ।क दुर्घटना का समाचार क्षेत्र में आग की तरह फैल गया और लोग मृतकों की संख्या व घायलों के रहने के स्थान की जानकारी करते हुए।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।