सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार में पत्रकार के ऊपर हो रहा है हमला*

रिपोर्ट-जफर सिद्दकी

*योगी सरकार  में पत्रकार के ऊपर हो रहा है हमला*


कानुपर--
*बाबू पुरवा पेट्रोल पंप पर की पत्रकार के साथ की गई गुंडागर्दी*

*कानपुर पुलिस की गुंडई फिर आई सामनेआपकी  पत्रकार बना शिकार*

कानपुर 12 अप्रैल जहां एक तरफ योगी सरकार पत्रकारों के बचाव की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ कानपुर पुलिस का रवैया कुछ इस तरीके का है कि योगी सरकार के दावे थोथे साबित हो जाते हैं। क्‍योंकि कानपुर पुलिस हमेशा पीडित पत्रकारों को ही मारती, गरियाती और धमकाती है, दबंगों को कभी कुछ नहीं कहती है। 

हालत ये है कि कानपुर के 3 पत्रकार बाकरगंज चौराहे पर स्थित इण्यिन आयल के पेट्रोल पंप पर रात लगभग 1:00 बजे पेट्रोल भरवाने जाते हैं और वहां घटतौली कर रहे पेट्रोल पंप कर्मचारी विरोध करने पर बड़ी बदतमीजी से बात करते हैं, जब पत्रकार द्वारा कहा जाता है कि गाली गलौच से क्यों बात कर रहे हो तो पेट्रोल पंप कर्मचारी मिल कर पत्रकारों को मारने लगते हैं उसके बाद एक सज्जन स्‍थानीय बाबूपुरवा थाने फोन करते हैं और कहते हैं कि मेरे पेट्रोल पंप पर लूट हो रही है और हमेशा देर से आने वाली पुलिस यहां तत्‍काल प्राईवेट गाड़ी से सादी वर्दी में आती है। बगैर सोचे-समझे पत्रकारों को मारने लगती है और मारते हुए, घसीटते हुए थाने में लाकर बंद कर देती है। इस पूरी घटना में बाबूपुरवा पुलिस पीडित पत्रकारों को ही मारती है, दबंग पैट्रोल पम्‍प वालों को कुछ नहीं कहती है। 

यही नहीं जब पत्रकार साथी को देखने के लिए शुरू में 2 - 4 पत्रकार आते हैं तो उनसे भी पुलिस अभद्रता से बात करती है। उसके बाद में जब खबर चलने के पश्‍चात कानपुर नगर के कई पत्रकार संगठन एक साथ होकर थाने में पहुंचते हैं और वार्ता करने की कोशिश करते हैं, न्याय की गुहार लगाते हैं, तो थाना अध्यक्ष बाबूपुरवा का यह रवैया होता है कि वह बात करने को ही तैयार नहीं होते और पत्रकारों से गाली गलौज और अभद्रता से बात करते हैं। जिसका वीडियो पत्रकारों द्वारा बनाया गया है और सुरक्षित रखा गया है। 


पीडित पत्रकारों ने खुलासा टीवी को बताया कि इस पूरे प्रकरण में कहीं ना कहीं पेट्रोल पंप वालों की घटतौली में पुलिस की मिलीभगत नजर आती है क्‍योंकि सूत्रों के अनुसार पम्‍प मालिक सत्‍तापक्ष का करीबी है और एक भगवा नेता जी का खास चमचा है। और उन्‍नाव प्रकरण में साफ जाहिर हो चुका है कि पुलिस सत्‍ता पक्ष के नेताओं की गुलामी करने में हर हद पार कर सकती है। हमारा कानपुर के SSP महोदय से अनुरोध है मामले की जांच कराकर निष्पक्ष न्याय किया जाए, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए। सच सामने आ जायेगा।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।