सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्टेशन में खानपान विभाग मे यात्रियों के साथ हो रहा खानपान के नाम पर खिलवाड़।


रिपोर्ट-प्रीती चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग कानपुर विश्वविद्यालय

स्टेशन में खानपान विभाग मे यात्रियों के साथ हो रहा खानपान के नाम पर खिलवाड़


   

*कानपुर:- अगर आप कहीं यात्रा करने जा रहे है तो सावधान हो जाइए जो चाय कॉफी और भी कई खाने पीने की चीजे जो" आपके शरीर को बहुत नुकसान कर सकती है जहां एक और रेल प्रशासन खानपान पर आए दिन बातें करता वहीं अवैध वेंडर आपको जो चाय या कॉफी दे रहे हैं वह आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है वही रेलवे प्रशासन सब कुछ जानने की बाद भी मौन है क्योंकि रेलवे के RPF और जीआरपी अवैध वेंडरों से मोटी रकम वसूल रहा है यही कारण है की अवैध वेंडरों को रेलवे प्रशासन का संरक्षण मिल रहा जिसके कारण आए दिन यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है अवैध वेंडर आए दिन यात्रियों से बदसलूकी करते हैं जिस कारण यात्रियों कई  दिक्कत का  सामना करना पड़ता है वही रेल प्रशासन कुछ नहीं करता है इसमें कई  सफेदपोश लोग भी संरक्षण दे रहे हैं  जिस कारण इन अवैध वेंडरों का  हौसला  बुलंद है जिस कारण यात्री जब किसी भी अवैध वेंडरों की शिकायत लेकर जाता है  तो रेलवे प्रशासन कार्यवाही का आश्वासन देकर कर वहां से जाने को कह देते हैं पर सवाल ये उठता कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है जिससे अवैध वेंडरों की हौसले बुलंद क्योंकि वेंडर जानते हैं की इतनी मोटी रकम देने के बाद भी उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करेगा वही यात्रियों को दी जाने वाली चाय और कॉफी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है जो केमिकल चाय और कॉफ़ी मे मिलाया  जाता है वह शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है वही RPF कमांडर राजीव वर्मा का कहना की रेलवे में एक भी अवैध वेंडर नहीं है नहीं तो यह चार कॉफी कहां बनती है आज हम आपको दिखाएंगे की किस तरीके यात्रियों को दी जाने वाली चाय और कॉफी कैसे बनती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।