सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रिपोर्ट--जफर सिद्दकी

पुलिस को मिली बड़ी सफलता


सुल्तानपुर-पुलिस अधीक्षक के निर्देश में लगातार चल रही अपराधियों की धड़ पकड़ में पुलिस मुठभेड़ पकड़ा गया 25000 हजार ₹ इनामिया बदमाश,मुखबिर की सूचना पर घेराबन्दी कर संयुक्त टीम क्राइम ब्रांच ,कूरेभार थाना व धम्मौर थाना की पुलिस ने पाई  सफलता अपराधियों की घेराबन्दी के दौरान अपने को घिरा देख मुस्ताक अहमद व उसके साथी ने पुलिस पर झोंका था फायर अपराधियों के हमले सिपाही सुरजन लाल यादव हुआ घायल,पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुस्ताक अहमद हुआ घायल जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा फरार होने में हुआ कामयाब मुस्ताक अहमद पुत्र मकबूल अहमद निवासी भरथीपुर पर थाना कूरेभार,गोसाईगंज, अखण्डनगर में दर्ज है 302,120बी,3/4 गुंडा एक्ट,292,307,41,411,3/25आर्म्स एक्ट में मुकदमा,आज गिरफ्तारी के दौरान 1 पिस्टल 6 कारतूस,एक अपाची चोरी की मोटर साइकिल व एक मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद,घायल सिपाही और इनामिया बदमाश मुस्ताक अहमद का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।वही पुलिस कप्तान अमित वर्मा का है कहना उनका रहेगा निरन्तर प्रयास इस तरह के हर अपराधी होंगे सलाखों के पीछे।जिले को अपराधियो से मुक्त करना उनकी प्रथम प्राथमिकता।इनामिया बदमाश की गिरफ्तारी में स्वाट टीम/क्राइम ब्रांच निरीक्षक आजाद सिंह केशरी,कुरेभार थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय,धम्मौर थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह क्राइम ब्रांच, निर्भय सिंह क्राइम ब्रांच,उपनिरीक्षक जसवीर सिंह थाना कुरेभार,उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी थाना धम्मौर,कांस्टेबल सुरेश कुमार कुरेभार व टीम ने निभाई मुख्य भूमिका निभाई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।