सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीएम की फटकार के बाद एक्शन में आई पुलिस, दरोगा व एचओडी समेत तीन को भेजा जेल।


रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम


सीएम की फटकार के बाद एक्शन में आई पुलिस, दरोगा व एचओडी समेत तीन को भेजा जेल


BCA की छात्रा के सुसाइड के मामले पर पुलिस ने यूनीवर्सिटी की एचओडी- चौकी इंचार्ज को किया अरेस्ट, गंभीर धाराओं में जेल


*कानपुर:- कल्याणपुर थानाक्षेत्र के आर्दशनगर इलाके के रहने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की छात्रा के सुसाइड के मामले पर कानपुर की पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी की एचओडी, चौकी इंचार्ज समेत व एक अन्य को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। चारों आरोपियों पर छात्रा को खुदकुशी के लिए प्रताड़ित करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने सुरेंद्र मैथानी खुद छात्रा के लिए खुलकर सामने आए और सीएम योगी आदित्यनाथ को पूरी घटना की जानकारी दी। सीएम ने एसएसपी को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। इसी के बाद एसएसपी हरकत में आए और तीन आरोपियों को अरेस्ट कर तत्काल जेल भेज दिया।* 

*इस लिए पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई*

*शोहदों से तंग सीएसजेएमयू की बीसीए छात्रा ने अपने घर में छत के हुक से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो सहपाठी दोस्ती करने के नाम पर लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। एसएसपी ने विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अजय मिश्रा को निलंबित तथा कल्याणपुर एसओ को लाइनहाजिर कर दिया है। लेकिन मृतका के पिता ने दरोगा और विश्ववि़द्यालय की एचआडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पहले पुलिस उन्हें बचाने पर तुली थी, लेकिन मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच जाने के बाद पुलिस को बैकफुट में आना बड़ा। पुलिस ने बुधवार की शाम बीसीए एचओडी ममता तिवारी और यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज अजय मिश्रा और आरोपी छात्र अनिकेत दीक्षित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । वहीं फरार छात्र अनिकेत पाण्डेय पर पुलिस ने 10 हज़ार का इनाम घोषित किया है।*

*क्या था पूरा मामला*
------------------------
*आदर्श नगर निवासी डेंटल सर्जन डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा की* *काकादेव के ओम चौराहे पर क्लीनिक है। बेटी ऐश्वर्या (21) सीएसजेएमयू के यूआईटी से बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के सेक्शन में पढ़ने वाला अनिकेत दीक्षित और थर्ड ईयर का अनिकेत पांडेय पिछले एक साल से फ्रेंडशिप के नाम पर परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर छात्रा का पीछा कर अश्लील फब्तियां कसा करते थे। परेशान छात्रा ने अपने पिता को पूरी बात बताई। पिता ने यूआईटी डायरेक्टर से लिखित शिकायत की पर चओडी ममता तिवारी ने कोई कार्रवाई करने के बजाय शिकायत वापस लेने के लिए छात्रा पर दबाव बना रहीं थी। घबराई छात्रा ने अपनी मां गीता को रोते हुए अपना दर्द बयां किया।*

*दरोगा ने भी कम्प्रोमाइज का दबाव बनाया*
----------------------------------
*विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की तो डॉ. दिनेश चंद्र ने 6 फरवरी को सीओ कल्याणपुर से मुलाकात कर तहरीर दी। सीओ के निर्देश पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के जांच कर रहे विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अजय मिश्र ने रविवार को बयान दर्ज करने के लिए चौकी बुलाया। पिता दिनेश चंद्र का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने बयान दर्ज कराने के नाम पर छात्रा पर जबरन समझौते का दबाव बनाया। घर लौटी छात्रा किसी से बात किए बगैर अपने कमरे में सोने चली गई और सुबह फांसी पर लटकता शव मिला। मामले परएसएसपी अखिलेश मीणा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी और एसपी कापे जांच सौंपी गई थी। जांच के बाद रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है।*


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।