सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी के इतने सालों के बाद भी आज भी देश में लोगों की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आये।

 आकांक्षा मिश्रा(कानपुर यूनिवर्सिटी)


आजादी के इतने सालों के बाद भी आज भी देश में लोगों की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आये।


भारत एक ऐसा देश हैं जिसकी संस्कृति की चर्चा हर किसी की जुबान पर होती हैं। यहाँ की महिलाओं को देवी माना जाता हैं।     जी हाँ , मैं इसी भारत की बात कर रही हूं जिसे हम भारत माता के नाम से पुकारते हैं । पर बहुत अफसोस होता हैं कि न जाने कहा ये सभ्य संस्कृति खो गयी हैं हमारे देश से किसकी नजर लग गई हमारे देश की बेटियों को जो अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं। मैं बात कर रही हूं उन बेटियों की जिनकी जिंदगी को उन लड़कों ने नरक बना दी जिन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। क्यों क्या उन लड़कों ये यहाँ माँ - बहन नहीं हैं? क्या  उसने एक माँ की कोख से जन्म नहीं लिया अगर लिया है तो कैसे हैवानियत की सारी हद पार कर सकता हैं एक बार भी उसकी आत्मा काँपी नही हैवानियत करने से पहले।
निर्भया, दिव्या, ऎश्वर्या को लोग पूरी तरह भुला नहीं पाए थे। कि एक और मामला सामने आ गया  जो सिर्फ 8 साल की मासूम बच्ची थी ,आसिफा जम्मू में कठुआ जिले के रसाना गांव की रहने वाली थी। जिसको उसकी दुगनी उम्र के लोगों ने उसका बलात्कार किया और तब तक करते रहे जब तक उस मासूम ने अपनी आखिरी सांसे गिननी नहीं शुरू कर दी। अपनी जिंदगी की आखिरी सांस तक वो उन दरिंदों से लड़ती रही और आखिरकार वो हार गई उन दरिंदों से और सबको अलविदा बोल कर चली गयी। अफसोस , की आसिफा के लिए कोई कुछ नहीं कर पाया क्यों हमारे समाज मे लड़कियों के लिए कोई न्याय नहीं बनाया गया है। लड़कियों को क्यों ऐसे ही मारने को छोड़ दिया जाता हैं। क्या गुजरी होगी आसिफा के माता पिता पर और उस मासूम पर क्योंकि जब उसके खेलने कूदने, पढ़ने-लिखने की उम्र थी तो वो उन दरिदों से लड़ रही थी। क्या अभी भी हमारे समाज मे लड़कियों के प्रति कोई जागरूकता नहीं आई अगर नहीं आई तो एक दिन ऐसा आएगा जब एक कि लड़की नहीं होगी और बाहर विदेशो से लाना अपने लिए बीबी और फिर तैयार करना वृद्धाआश्रम जहां रहना जाकर क्योंकि जब लड़के अपने माता - पिता को घर से बाहर निकालते हैं तो सिर्फ एक बेटी ही ऐसी होती हैं जो पराई होकर भी उनका साथ नहीं छोड़ती हैं अपने माँ-बाप को अपने साथ लेकर जाती हैं। मेरी गुजारिश हैं उन माँ-बाप से की हमारी सरकार कुछ नहीं करेगी बेटियों के लिए लेकिन हम कर सकते हैं। अपनी बेटी को ऐसा बनाओ की वो दरिंदों से लड़ सके बिना डरे क्योंकि अगर बेटी के साथ माँ- बाप का साथ हो तो दुनिया की किसी भी दरिंदो का वो मुकाबला कर सकती हैं बेटा- बेटी को एक जैसा समझो कोई भेदभाव नहीं करो। अपने बेटों को वो संस्कार दो जो वो किसी भी लड़की को बुरी नजर से न बल्कि उसमे भी उसको एक बहन ही नजर आए। 
जो भी बेटियां दरिंदों की शिकार हुई हैं उन दरिंदों को फाँसी की सजा दी जानी चाहिए क्योंकि ये बहुत ही शर्मनाक है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...