सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूम धाम से मनाई गई बाबा साहेब की 127 वी जयंती

रिपोर्ट- योगेंद्र गौतम

धूम धाम से मनाई गई बाबा साहेब की 127 वी जयंती


उन्नाव- 

बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती समारोह के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर के संघर्ष एवं गरीबों के प्रति किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब की गरीबी किसी से छिपी नहीं है ।पढ़ाई के लिए संघर्ष किया। कठिनाइयों, कुरीतियो  का सामना करना एक साधारण व्यक्तिकी बात नहीं है। आज कुरीतियां भले बदल गई हो परिस्थितियां आज भी कम नहीं है। उस समय सामाजिक विभेद हो सकता है आज अन्य प्रकार के भेद सहन करने पड़ रहे हैं।

 हमें चिंतन करना चाहिए परिस्थितियों एवं कुरीतियों का सामना करने के लिए बौद्धिक क्षमता के आधार पर समाधान के लिए चिंतन करना चाहिए।

 आज राष्ट्र की बात करते हैं लेकिन जाति धर्म पर जी रहे हैं तो क्या हम राष्ट्रवादी हैं हमें जाति  पर आधारित सोच नहीं रखनी चाहिए विज्ञान को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने एवं सीख लेने की आवश्यकता है ।हम संकल्प लें कि गरीब असहाय लोगों की मदद कर न्याय दिला कर विकास की धारा से जोड़ा जाए हमें अपनी मानसिकता को सही रखने से राष्ट्रीय निर्माण का विकास संभव है। बाबासाहेब असाधारण एवं व्यक्तित्व के धनी रहे हैं उन्होंने समाज में गरीब दबे-कुचले एवं असहायों की मदद कर समाज में एकरूपता लाने का प्रयास किया। शिक्षा मनुष्य को काफी आगे तक ले जाती है आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। नई पीढ़ी को बाबासाहेब के बारे में जानने की आवश्यकता है, हम पहले भारतीय हैं अब भी भारतीय हैं भारतीय ही रहेंगे धर्म जाति पर आधारित नहीं रहना चाहिए ।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब के रूप में लोकप्रिय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक हैं आप एक जाने-माने राजनेता और एक विख्यात न्यायविद हैं आपृश्यता और जातिगत भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के अंबेडकर के प्रयास उल्लेखनीय है ।अपने जीवनकाल में इस नेता ने दलितों और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी स्वतंत्रता के बाद इन्हें मंत्रिमंडल में राष्ट्र के प्रथम विधि मंत्री नियुक्त किया गया । इन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वश्रेष्ठ सिविल सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया ।

         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टी के शिबू, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रसाद ,उप जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना प्रबंधक,  परियोजना निदेशक अनिल पांडे आदि ने भी अपने-अपने विचार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में व्यक्त किया।

     इस अवसर पर  पन्नालाल हाल में आयोजित समारोह का 

संचालन असलम ने किया तथा कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारी कर्मचारी सहित सहायक निदेशक सूचना रेखा रानी अरोड़ा भी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट- योगेंद्र गौतम


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...