सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रैक्टर पलटा।

जितेंद्र पांचाल (मथुरा)

पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रैक्टर पलटा।

कोसीकलां।

 नगर के आधा सैकडा बडे गांवों को जोडने वाला एकमात्र रेलवे-नहर पुल अपनी क्षतिग्रस्त अवस्था के कारण किसी बडे हादसे के इंतजार में है। प्रशासन भी शायद दिन व दिन किसी घटना की वाट जोह रहा है। ताकि सरकार को चेताया जा सके।
बताते चले कि कोसी शेरगढ को जोडने वाला पुल की म्याद 40 वर्ष पूर्व ही पूरी हो चुकी है। अंग्रेजों के जमाने का 1873 में बना ये पुल अब पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है। इस सडक पर प्रतिदिन करीब 2 से 3 हजार छोटे बडे वाहन आते और जाते है। कई बार पुल पर चढने व उतरने के दौरान वाहन नहर व रेलवे लाइन पर गिरते गिरते भी बचे है लेकिन शुक्र मनाओं की कोई बडा हादसा अभी तक नहीं हुआ। बीते दिवस भी एक स्कूल के बच्चों से भरी एक बस पुल से उतरते समय गिरते गिरते बाल बाल बची। वहीं शनिवार को एक टैक्टर पुल पर चढते समय गिर गया। चालक टैक्टर गिरते ही साइड में कूद गया नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी।
ऐसा नहीं है कि शासन प्रशासन, जनप्रतिनिधि आदि इस पुल के विषय में जानते नहीं है। उन्हें स्थानीय लोगो और समाजसेवी संस्थाओं ने अनेकों बार इस पुल की दुर्दशा  के बारे में अवगत कराया है लेकिन किसी के कान पर अभी तक कोई जूं तक नहीं रेंगी। शायद ये किसी बडे गम्भीर हादसे के इंतजार में है।



जितेन्द्र पांचाल की रिपोर्ट

सहार


डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 127 वे जन्म महोत्सव इसमें ग्राम प्रधान अजमल  और सचिव विश्नू शर्मा जी की ने शिरकत की और भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर  उन्होंने कहा कि  सरकार का एक छोटा सा नारा है सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर के हम भी काम कर रहे है  | बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का को ध्येय बनाकर समाज मे नारिशशक्तिकरण का संकल्प लिया।
ग्रामीण बबुलाल नेता जी डालचन्द रामदास चेतराम मनोज प्रेमसिंघ मुकेशनाथ सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।