सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विशाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी।

विशाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी.


रिपोर्ट- रिजवान



राष्ट्रीय आजाद मंच बिहार प्रदेश के प्रभारी विशाल कुमार मिश्रा के शानदार कार्यों से प्रभावित होकर आजाद मंच की राष्ट्रीय कमिटी ने उन्हें युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है.इसको लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.बता दें कि युवा छात्र नेता विशाल कुमार मिश्रा,नरकटियागंज अनुमंडल के केहुनिया निवासी ओम प्रकाश मिश्र के पुत्र है.वे राष्ट्रीय आजाद मंच के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में हमेशा तत्पर रहते हैं.आए दिन समाज की समस्याओं को लेकर उनकी टीम हमेशा उस समस्या के खिलाफ खड़ी होती है.और जरूरत पड़ने पर आंदोलात्मक कदम भी उठाती है.समाज में इन दिनों शादी में बजने वाले अश्लील गाने हो या स्कूल कॉलेजों की लड़कियों से छेड़खानी का मामला,संत घाट पुल की जर्जर हालत,घोटाले इन जैसे तमाम ऐसे मामले हैं जिन पर राष्ट्रीय आजाद मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया और अधिकारियों से मिलकर इस समस्या को दूर करने की मांग की.इसके अतिरिक्त छावनी ओवरब्रिज को लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच ने कई बार बेतिया में विशाल धरना प्रदर्शन का भी आयोजन किया था.जिसकी लोगों ने काफी सराहना की थी.इन तमाम कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.राष्ट्रीय आजाद मंच के केंद्रीय अधिकारियों ने यह फैसला मंच कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ और निष्ठा पूर्वक किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.वहीं नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रीय मूल्यों की संरक्षा हेतु सदा समर्पित रहने का संकल्प लेते हुए कहा कि संगठन में मिले दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करेंगे.सामाजिक मुद्दों को लेकर वह पहले से ही संवेदनशील हैं और अब प्रदेश स्तर के साथियों के सहयोग से समाज हित में इन मुद्दों पर कार्य करेंगे.आगमी योजनाओं पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिये भरी पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा.एवं शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जायेगा.वही पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे,मोतिहारी जिलाध्यक्ष संदीप सवर्णी,मोकामा अध्यक्ष अमित सिंह,सीतामढ़ी प्रभारी गुफरान अहमद,विभाग संयोजक मृत्युंजय गौतम,उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी,आदित्य उत्कर्ष,रवि मिश्र,अतुल कुमार,अजय शाह,पुनीत,शुभम श्रीवास्तव,अरबाज़ आदि ने विशाल को बधाई दी.|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।