सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नरकटियागंज प्रखण्ड के जमुनिया पंचायत पूर्णरूप से ओडीएफ घोषित होने पर डीडीसी ने मुखिया को शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित ।

नरकटियागंज प्रखण्ड के जमुनिया पंचायत पूर्णरूप से ओडीएफ घोषित होने पर डीडीसी ने मुखिया को शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित  ।



नरकटियागंज चंदन गोयल

नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के जमुनिया पंचायत को पूर्णरूप से ओडीएफ घोषित होने पर गुरुवार को डीडीसी रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह ने जमुनिया मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल को शील्ड प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। रघुवर कन्या प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय जमुनिया में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि रहे डीडीसी ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह की पुण्य भूमि पर स्वच्छता का संदेश फलीभूत रहा है । 101 वर्ष पहले महात्मा गांधी का दिया हुआ संदेश आज धरातल पर दिख रहा है । जमुनिया पंचायत इसका ऐतिहासिक गवाह बना है । इस पंचायत को ओडीएफ घोषित कराने में स्थानीय मुखिया सुनील गढ़वाल, वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, सामाजिक कार्यकर्ता, आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं की अहम भूमिका रही है । इस मौके पर एक वृहत सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया । गौनाहा प्रखंड के सभी मुखिया , सरपंच, जमुनिया पंचायत की सभी वार्ड सदस्य, स्वच्छाग्रही, आशा कार्यकर्ता, सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, समाजसेवी, समाजिक कार्यकर्ता को शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । आयोजित समारोह की अध्यक्षता थारु महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रेमनारायण गढ़वाल ने किया जबकि मंच का संचालन वरीय प्रेतक बुद्धेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू तथा मधुरेन्द्र गोरों ने संयुक्त रूप से किया । समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष  शैलेन्द्र गढ़वाल, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय नई दिल्ली के प्रिंस आदित्य, स्वच्छता अभियान के जिला कॉर्डिनेटर अखिलेश्वर पाण्डेय तथा चौहट्टा मुखिया गोविंद महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथियों ने जमुनिया पंचायत को ओडीएफ घोषित कराने के लिए विशेष रूप से मुखिया सुनील गढ़वाल, बीडीओ श्रीकांत ठाकुर, प्रखंड कॉर्डिनेटर आशुतोष कुमार, जेएसएस अरविंद कुमार को विशेष रूप से बधाई दी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...