सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झाँसी में रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक का सराहनीय कार्य।

झाँसी में रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक का सराहनीय कार्य।



रिपोर्ट-सुल्तान आब्दी।


दिनांक 22.10.2018 को उ0निरी0 अमित यादव रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन हमराह उप निरी0 राजकुमारी गुर्जर के साथ स्टेशन परिसर गस्त में मामूर थे कि दौराने गस्त एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आप को छुपाते हुए झांसी रेलवे स्टेशन के जनरल क्लास के महिला वेटिंग हाल में घबराई हुई हालत में बैठी दिखाई दी जिसके नजदीक जाकर सहानुभूति पूर्वक पूछताछ किये जाने पर उक्त लडकी ने अपना नाम व पता पूजा वर्मा पुत्री अमर सिंह वर्मा उम्र 18 वर्ष जाति कोरी निवासी टहरोलीकला थाना टहरोलीकला जिला झांसी उ0प्र0 बताते हुए रोने लगी एवं बताया कि उसके पिता एवं सौतेली माॅ व उसके चारों भाई उसके साथ आये दिन मार-पीट करते है जिससे दुखी होकर अपना घरा छोडकर मुम्बई जा रही थी व पूछा कि मुम्बई में जाकर क्या करोगी तो कोई जवाब नहीं दे सकी। टाहरोलीकला से ही अपने बैंक अकाउन्ट से रु0 15400/- निकालकर लाना स्वीकार किया एवं उसको समझ-बुझाकर घर वापिस जाने के लिया कहा गया तो पिता एवं भाईयों की पिटाई के डर से घर जाने से मना किया। जिसको समझा-बुझा कर थाना रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन लाये एवं पूछ-ताछ में  उसके द्वारा बताये गये फोन नं0 9076467303 पर उसके पिता को सूचित करने पर उसके गाॅव से उसके दादा जी हरचरण कोरी पुत्र स्वः मोती कोरी उम्र 70 वर्ष जाति कोरी निवासी टहरोलीकला थाना टहरोलीकला जिला झांसी व लड़की का छोटा भाई आकाश व ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव पता उपरोक्त थाना हाजा आये तो उक्त लड़की ने अपने भाई के साथ जाने से मना कर दिया जिसको उसके दादाजी, ग्राम प्रधान, श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय व हम अधोहस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा काफी देर तक समझाईश देने के बाद बड़ी मुश्किल से दाताजी व ग्राम प्रधान के साथ जाने को तैयार हुई एवं उसके छोटे भाई को भी समझाईश दी गई बाद प्रभारी निरीक्षक रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन के आदेशानुसार, उप अमित यादव द्वारा समक्ष गवाहान उक्त लडकी को मय रु0 15400/- के, परिजनों द्वारा लड़की को परेशान न करने की हिदायत के साथ उसके दादाजी व ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।