सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रावण दहन में बीजेपी के बड़े नेताओं की हुई मैंमैं-तूतू

रावण दहन में बीजेपी के बड़े नेताओं की हुई मैंमैं-तूतू 



एनआईटी के दशहरा मैदान में मंच पर मौजूद कृष्णपाल गुर्जर और विपुल गोयल के बीच तनातनी का विडियो हुआ वायरल
फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:दो संस्थाओं के बीच दशहरा उत्सव को लेकर चल रहे विवाद का अंत शुक्रवार को एनआईटी के दशहरा मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों के दहन से हुआ | प्रशासन ने यूं तो शांतिपूर्वक ढंग से इनका दहन कर दिया, लेकिन इस बीच गुर्जर-गोयल में चल रही पर्दे के पीछे की लड़ाई खुलकर सामने आ गई | मंच पर दोनों के बीच जमकर तूतू-मैंमैं हुई | इस बीच दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को उंगली दिखाते हुए घटिया राजनीति करने का आरोप भी लगाया | इस दौरान दोनों उनका विडियो भी किसी ने वायरल कर दिया | दो संगठनों के बीच दशहरा उत्सव मनाने को लेकर रस्साकशी चल रही थी | एक संगठन का सीधा आरोप था | कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व बड़खल विधायक सीमा त्रिखा उनके आयोजन में अड़ंगा डाल रहे हैं | ऐसे में इस संगठन को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व यूपी से बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने अपना समर्थक दे दिया था | मामले का कोई समाधान ने  निकलता देख जिला प्रशासन ने इस आयोजन को अपने हाथ में ले लिया | शुक्रवार को इस आयोजन को अपने हाथ में ले लिया | शुक्रवार को इस आयोजन में ही कृष्णपाल गुर्जर और विपुल गोयल भी पहुंचे | मंच पर इनका आमना-सामना हुआ तो सुरक्षा कर्मियों से घिरे दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया | ऐसे में माहौल काफी गर्म हो गया | विडियो में दोनों बीजेपी नेता एक-दूसरे पर गर्म होते दिखाई दे रहे हैं और फालतू की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं | अभी तक गुर्जर-गोयल एक-दूसरे के खिलाफ पर्दे के पीछे से ही वार करते रहे हैं, लेकिन जिस तरह से शुक्रवार को दशहरा मैदान में सीन देखने को मिला, उससे लगता है कि दोनों के बीच चल रहा विवाद आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकता है | अभी तक दोनों नेता सार्वजनिक कार्यक्रमों के मंच पर भी शिरकत करते रहे हैं और एक-दूसरे को छोटा-बड़ा भाई कहकर संबोधित करते रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को यह पहला मौका रहा, जब दोनों ही एक-दूसरे से भिड़ गए | इस भिड़ंत के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के दौर शुरू हो गया है | वहीं विपुल गोयल ने मंच से जो संबोधन दिया, उसकी चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं | गोल ने कहा था कि रावण की तरह उन नेताओं का अहंकार भी जनता वोट की चोट से चूर-चूर कर देगी | इसके बाद ही तनातनी शुरु हुई |
जिला प्रशासन ने कराया दहन
फरीदाबाद:एनआईटी के दशहरा मैदान में शांतिपूर्वक रावण दहन पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली | दो संस्थाओं के विवाद के बीच यहां पर रावण, मेघनाथ  व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया | इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों व वीरता पुरस्कार हासिल कर चुके पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, विधायक सीमा त्रिखा यूपी से बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना आदि भी मौजूद रहे | रावण दहन देखने के लिए यहां हजारों लोग भी मौजूद रहे |🔹धार्मिक कार्यक्रम के मंच से राजनीति की बात की गई, जो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए थी | उन्हें लोगों को सिर्फ बधाई देनी चाहिए थी |-कृष्ण पाल गुर्जर, केन्द्रीय राज्यमंत्री 🔹सामाजिक व धार्मिक कार्यों में किसी भी नेता को दखल नही देना चाहिए | जिस तरीके से काफी समय से इसमें दखल दिया जा रहा था, वह अब सार्वजनिक हो गया है |- विपुल गोयल,उद्योग मंत्री।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...